Tuesday, February 24, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
पीएम मोदी को रिसीव करने कल खुद तेल अवीव एयरपोर्ट आएंगे इजरायली PM और उनकी पत्नीकैबिनेट ने ‘केरल’ राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दीजम्मू से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सेवा 1 मार्च से शुरू होगीकांग्रेस विधायकों ने हरियाणा विधानसभा का किया घेराव, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शनहरियाणा सरकार रख रही है जनता के पैसे की एक-एक पाई का हिसाब: मुख्यमंत्रीबुजुर्ग हमारे लिए बहुत आदरणीय, सरकार ने बुजुर्गों का हमेशा सम्मान किया है: मुख्यमंत्रीलोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार, लेकिन सदन की मर्यादा भी जरूरी : मुख्यमंत्रीअखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
 
Haryana

हरियाणा में समय पर पूरी होंगी बड़ी परियोजनाएं , मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करेंगे हर महीने समीक्षा

February 24, 2026 06:29 PM

हरियाणा में व्यापक आर्थिक, सामाजिक और दीर्घकालिक प्रभाव वाली 100 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की पहचान कर उनकी उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाएगी ताकि परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी हो सकें। इसके लिए सम्बन्धित विभाग के 4-5 अधिकारियों की टास्क फोर्स बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हर महीने खुद इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे ताकि इनमें आने वाली बाधाओं को दूर कर क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह टास्क फोर्स माइलस्टोन की निगरानी करेगी, विलंब की पहचान करेगी तथा आवश्यकता अनुसार अंतर-विभागीय समन्वय सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि सुशासन के परिणामों को बेहतर बनाने और जन विश्वास को मजबूत करने के लिए प्रमुख विकास परियोजनाओं का समय पर पूरा होना अत्यंत आवश्यक है।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग अपनी-अपनी प्रमुख परियोजनाओं की पहचान कर जल्द से जल्द इनकी सूची एचएसआईआईडीसी को भिजवाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सूची में केवल वही परियोजनाएं शामिल की जाएं जिनका व्यापक और दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक प्रभाव हो।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने बैठक में कुछ प्रमुख परियोजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी और रीयल टाइम निगरानी तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विभागों से अनुरोध किया कि वे अपनी परियोजनाओं की सूची शीघ्र भेजें, ताकि निगरानी प्रक्रिया बिना विलंब शुरू की जा सके।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कांग्रेस विधायकों ने हरियाणा विधानसभा का किया घेराव, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
हरियाणा सरकार रख रही है जनता के पैसे की एक-एक पाई का हिसाब: मुख्यमंत्री
बुजुर्ग हमारे लिए बहुत आदरणीय, सरकार ने बुजुर्गों का हमेशा सम्मान किया है: मुख्यमंत्री
लोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार, लेकिन सदन की मर्यादा भी जरूरी : मुख्यमंत्री
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
राज्य में जल्द ही नए 450 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी : आरती सिंह राव मैसानी बैराज से आने वाले दूषित पानी की समस्या का होगा स्थायी समाधान – राव नरबीर सिंह मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर बढ़ाया दायरा, ‘म्हारा गांव–जगमग गांव’ योजना का लाभ अब अधिक बस्तियों तक मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना से ग्रामीण ढांचे को मिल रही मजबूती— कृष्ण लाल पंवार
विस अध्यक्ष अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सदस्यों से की व्यवस्था बनाए रखने की अपील