Tuesday, February 24, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
पीएम मोदी को रिसीव करने कल खुद तेल अवीव एयरपोर्ट आएंगे इजरायली PM और उनकी पत्नीकैबिनेट ने ‘केरल’ राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दीजम्मू से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सेवा 1 मार्च से शुरू होगीकांग्रेस विधायकों ने हरियाणा विधानसभा का किया घेराव, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शनहरियाणा सरकार रख रही है जनता के पैसे की एक-एक पाई का हिसाब: मुख्यमंत्रीबुजुर्ग हमारे लिए बहुत आदरणीय, सरकार ने बुजुर्गों का हमेशा सम्मान किया है: मुख्यमंत्रीलोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार, लेकिन सदन की मर्यादा भी जरूरी : मुख्यमंत्रीअखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
 
Haryana

राज्य में जल्द ही नए 450 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी : आरती सिंह राव

February 24, 2026 06:28 PM

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जल्द ही प्रदेश में नए 450 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी , भविष्य में प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा डॉक्टरों की कमी से संबंधित उठाए गए मुद्दे पर जवाब दे रही थी।

आरती सिंह राव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने मात्र एक वर्ष में 1400 से ज्यादा डॉक्टरों की भर्ती की है जबकि वर्ष 2014 से पहले शायद एक साल में इतने ज्यादा डॉक्टर कभी भी नहीं लगाए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में जहां -जहां आवश्यकता होगी, वहां -वहां डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एनएचएम के माध्यम से 150 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती की गई है और  पीजी डिग्री करके आये नए 150 डॉक्टरों की भर्ती भी जल्द ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी समय में भी डॉक्टर एवं स्पेशलिस्ट की भर्ती की जाती रहेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को योग के प्रति प्रोत्साहित किया है। हरियाणा में भी राज्य सरकार योग को महत्व देकर प्रत्येक गांव में योग सहायक की नियुक्ति कर रही है ताकि प्रदेश की जनता स्वस्थ रह सके।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कांग्रेस विधायकों ने हरियाणा विधानसभा का किया घेराव, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
हरियाणा सरकार रख रही है जनता के पैसे की एक-एक पाई का हिसाब: मुख्यमंत्री
बुजुर्ग हमारे लिए बहुत आदरणीय, सरकार ने बुजुर्गों का हमेशा सम्मान किया है: मुख्यमंत्री
लोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार, लेकिन सदन की मर्यादा भी जरूरी : मुख्यमंत्री
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
हरियाणा में समय पर पूरी होंगी बड़ी परियोजनाएं , मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करेंगे हर महीने समीक्षा मैसानी बैराज से आने वाले दूषित पानी की समस्या का होगा स्थायी समाधान – राव नरबीर सिंह मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर बढ़ाया दायरा, ‘म्हारा गांव–जगमग गांव’ योजना का लाभ अब अधिक बस्तियों तक मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना से ग्रामीण ढांचे को मिल रही मजबूती— कृष्ण लाल पंवार
विस अध्यक्ष अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सदस्यों से की व्यवस्था बनाए रखने की अपील