Tuesday, February 24, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
पीएम मोदी को रिसीव करने कल खुद तेल अवीव एयरपोर्ट आएंगे इजरायली PM और उनकी पत्नीकैबिनेट ने ‘केरल’ राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दीजम्मू से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सेवा 1 मार्च से शुरू होगीकांग्रेस विधायकों ने हरियाणा विधानसभा का किया घेराव, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शनहरियाणा सरकार रख रही है जनता के पैसे की एक-एक पाई का हिसाब: मुख्यमंत्रीबुजुर्ग हमारे लिए बहुत आदरणीय, सरकार ने बुजुर्गों का हमेशा सम्मान किया है: मुख्यमंत्रीलोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार, लेकिन सदन की मर्यादा भी जरूरी : मुख्यमंत्रीअखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
 
Haryana

मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना से ग्रामीण ढांचे को मिल रही मजबूती— कृष्ण लाल पंवार

February 24, 2026 06:26 PM

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की सुविधा और ग्रामीण ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना के अंतर्गत खेतों के एक से चार करम तक के गौहर (खेती मार्ग) के रास्तों को पक्का करने की एक अनूठी पहल शुरू की गई है।

 

श्री कृष्ण लाल पंवार आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में विधायक श्री मोहम्मद इजराइल द्वारा उठाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार ग्रामीण विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है।

 

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक विधायक को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर तक के गौहर मार्गों को पक्का करवाने का अधिकार दिया गया है, ताकि किसानों को खेतों तक आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और कृषि कार्य सुगमता से संपन्न हो सके। मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में किसी भी विधायक द्वारा भेजी गई मांग उनके पास लंबित नहीं है।

 

 

मंत्री ने यह भी कहा कि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एलएडी फंड) के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों में भी किसी प्रकार की देरी नहीं है और किसी भी विधायक की फाइल उनके पास लंबित नहीं है। सरकार पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के साथ विकास कार्यों को गति दे रही है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कांग्रेस विधायकों ने हरियाणा विधानसभा का किया घेराव, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
हरियाणा सरकार रख रही है जनता के पैसे की एक-एक पाई का हिसाब: मुख्यमंत्री
बुजुर्ग हमारे लिए बहुत आदरणीय, सरकार ने बुजुर्गों का हमेशा सम्मान किया है: मुख्यमंत्री
लोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार, लेकिन सदन की मर्यादा भी जरूरी : मुख्यमंत्री
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
हरियाणा में समय पर पूरी होंगी बड़ी परियोजनाएं , मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करेंगे हर महीने समीक्षा राज्य में जल्द ही नए 450 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी : आरती सिंह राव मैसानी बैराज से आने वाले दूषित पानी की समस्या का होगा स्थायी समाधान – राव नरबीर सिंह मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर बढ़ाया दायरा, ‘म्हारा गांव–जगमग गांव’ योजना का लाभ अब अधिक बस्तियों तक
विस अध्यक्ष अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सदस्यों से की व्यवस्था बनाए रखने की अपील