Tuesday, February 24, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
पीएम मोदी को रिसीव करने कल खुद तेल अवीव एयरपोर्ट आएंगे इजरायली PM और उनकी पत्नीकैबिनेट ने ‘केरल’ राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दीजम्मू से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सेवा 1 मार्च से शुरू होगीकांग्रेस विधायकों ने हरियाणा विधानसभा का किया घेराव, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शनहरियाणा सरकार रख रही है जनता के पैसे की एक-एक पाई का हिसाब: मुख्यमंत्रीबुजुर्ग हमारे लिए बहुत आदरणीय, सरकार ने बुजुर्गों का हमेशा सम्मान किया है: मुख्यमंत्रीलोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार, लेकिन सदन की मर्यादा भी जरूरी : मुख्यमंत्रीअखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
 
Haryana

विस अध्यक्ष अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सदस्यों से की व्यवस्था बनाए रखने की अपील

February 24, 2026 06:25 PM

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को बजट सत्र के दौरान विधायकों से सदन और विधान परिसर के आसपास अनुशासन बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने नाते विधायकों के अधिकार भी हैं और विशेषाधिकार भी, लेकिन उन्हें अपनी सीमाओं का भी पालन करना चाहिए। विस अध्यक्ष ने यह ऑब्जर्वेशन मंगलवार सुबह विपक्षी विधायकों की ओर से विधान परिसर में किए गए रोष प्रदर्शन से पैदा हुई परिस्थिति से असंतुष्ट होकर दी है।

बता दें कि विपक्षी दल के विधायकों ने मंगलवार सुबह विधान परिसर में अध्यक्ष के गेट पर सरकार के खिलाफ रोष किया था। इस प्रदर्शन के चलते विधान सभा परिसर में व्यवस्था कायम करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना। मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों को असुविधा हुई और उन्हें निर्धारित गेट की बजाय की दूसरे रास्ते से आना पड़ा।

भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने इस विषय को सदन में उठाया, जिस पर विस अध्यक्ष ने अपनी ऑब्जर्वेशन दी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। पक्ष और विपक्ष की अपनी-अपनी भूमिका है। वेल में आकर प्रदर्शन करना संसदीय प्रथाओं के खिलाफ है। इसमें भी अनेक विधायकों का हावभाव (बॉडी लैंग्वेज) अपेक्षा के अनुरूप नहीं था। इसलिए उन्होंने सभी सदस्यों से सम्यक व्यवहार की अपील की।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष को शक्तियां प्राप्त हैं तो उन्हें कुछ जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सदन में व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेरा दायित्व पक्ष-विपक्ष व सभी सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करना भी है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कांग्रेस विधायकों ने हरियाणा विधानसभा का किया घेराव, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
हरियाणा सरकार रख रही है जनता के पैसे की एक-एक पाई का हिसाब: मुख्यमंत्री
बुजुर्ग हमारे लिए बहुत आदरणीय, सरकार ने बुजुर्गों का हमेशा सम्मान किया है: मुख्यमंत्री
लोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार, लेकिन सदन की मर्यादा भी जरूरी : मुख्यमंत्री
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
हरियाणा में समय पर पूरी होंगी बड़ी परियोजनाएं , मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करेंगे हर महीने समीक्षा राज्य में जल्द ही नए 450 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी : आरती सिंह राव मैसानी बैराज से आने वाले दूषित पानी की समस्या का होगा स्थायी समाधान – राव नरबीर सिंह मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर बढ़ाया दायरा, ‘म्हारा गांव–जगमग गांव’ योजना का लाभ अब अधिक बस्तियों तक मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना से ग्रामीण ढांचे को मिल रही मजबूती— कृष्ण लाल पंवार