Monday, February 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री ने सदन में शालीनता और स्वस्थ बहस का किया आह्वानआईडीएफसी फर्स्ट बैंक मामले में जांच के लिए बनेगी कमेटी: मुख्यमंत्रीझारखंड एयर-एंबुलेंस क्रैश: इलाज कराने दिल्ली आ रहे मरीज की मौत, छह और लोग थे सवाररांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, विमान में सात लोग थे सवारसमन्वय 2026” के तहत गुरुग्राम विश्वविद्यालय में वेलबीइंग फेयर आजहरियाणा विधानसभा प्रेस एडवायजरी कमेटी के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी,उप प्रधान जितेंद्र चौधरी व सचिव योगिंद्र शर्मा बहुमत से बनेडेराबस्सी में हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद हो रही डी सिल्टिंग:एन के शर्माप्रदेश सरकार द्वारा भविष्य में शिक्षा पर और ध्यान दिया जाएगा- विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण
 
Haryana

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक मामले में जांच के लिए बनेगी कमेटी: मुख्यमंत्री

February 23, 2026 11:21 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के मामले में कहा कि हरियाणा सरकार के विभागों की जागरूकता से यह मामला सामने आया और इस पर सरकार ने तत्काल बैंक को डि-एमपैनल कर दिया। बैंक द्वारा जो स्टेटमेंट उपलब्ध कराए गए, वे-विभागीय स्टेटमेंट से मेल नहीं खाते थे। राज्य सरकार गंभीरता से इस मामले की जांच करवा रही है। सरकार ने ये मामला राज्य के एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपा है। इसके अलावा, इस पूरे मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का भी गठन किया जायगा।

          मुख्यमंत्री ने इस विषय पर सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में और पत्रकारों से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सेबी को पत्र लिखा, जिसमें बैंक के कर्मचारियों द्वारा गड़बड़ किए जाने की बात कही। इस मामले में बैंक ने भी अपने कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू कर रखी है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के लेनदेन में मिली अनियमितताओं के सम्बंध में एफआईआर दर्ज हो गयी है। बैंक ने इस सम्बंध में 21 फरवरी को पत्र लिखा था, जबकि जैसे ही यह मामला राज्य सरकार के संज्ञान में आया तो सरकार ने पहले ही 18 फरवरी को बैंक को डि-एमपैनल करते हुए ब्याज सहित पैसा राष्ट्रीय बैंक में ट्रांसफर करने के लिए कह दिया था, पैसा पूरा सुरक्षित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक एक पैसा वापिस लाया जाएगा, इस सम्बंध में बैंक के  कर्मचारी ने कोई हरकत की है या फिर किसी और ने, इन पहलुओं की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रो- एक्टिव होकर इस मामले को पकड़ा है क्योंकि राज्य सरकार हर विषय के ऊपर बहुत गंभीरता से ध्यान देती है। उन्होंने कहा कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के पास हरियाणा सरकार की जो धनराशि जमा थी, उसका एक बड़ा भाग सावधि जमा यानी कि एफ.डी. के रूप में निवेशित था।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकों में विभागों द्वारा पैसा रखने की प्रथा आज से नहीं, बल्कि पहले से ही है। कांग्रेस के समय में भी विभागों का पैसा बैंकों में रहता था। बैंकों के पैनल बनते रहते है, और नए बैंक जुड़ते रहते है। इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी और किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री ने सदन में शालीनता और स्वस्थ बहस का किया आह्वान
समन्वय 2026” के तहत गुरुग्राम विश्वविद्यालय में वेलबीइंग फेयर आज
हरियाणा विधानसभा प्रेस एडवायजरी कमेटी के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी,उप प्रधान जितेंद्र चौधरी व सचिव योगिंद्र शर्मा बहुमत से बने
प्रदेश सरकार द्वारा भविष्य में शिक्षा पर और ध्यान दिया जाएगा- विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण शहीदों के बलिदान और जवानों की मुस्तैदी से सशक्त हो रहा है देश - डॉ अरविंद शर्मा
समन्वय 2026” के तहत गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु हाफ मैराथन का आयोजन
ब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा ‘अलविदा तनाव’ आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी को
पत्रकारों के लिए सपरिवार निशुल्क कैश लेस इंश्योरेंस पॉलिसी लांचिंग के लिए एम डब्ल्यू बी ने हरियाणा सी एम से मांगा समय,मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिया आश्वासन जल्दी ही एम डब्ल्यू बी के कार्यक्रम में शामिल होकर करेंगे इनॉग्रेशन
प्रदेश सरकार 'नारी शक्ति' को राज्य के सर्वांगीण विकास का आधार मानती है : राज्यपाल किसानों की आय बढ़ाने, लागत कम करने और उनके जोखिम को न्यूनतम करने के लिए बहुआयामी रणनीतियां अपनाई हैं : राज्यपाल