Saturday, February 21, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
ब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा ‘अलविदा तनाव’ आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी कोपत्रकारों के लिए सपरिवार निशुल्क कैश लेस इंश्योरेंस पॉलिसी लांचिंग के लिए एम डब्ल्यू बी ने हरियाणा सी एम से मांगा समय,मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिया आश्वासन जल्दी ही एम डब्ल्यू बी के कार्यक्रम में शामिल होकर करेंगे इनॉग्रेशनहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब बीजेपी में कई युवाओं को किया शामिल प्रदेश सरकार 'नारी शक्ति' को राज्य के सर्वांगीण विकास का आधार मानती है : राज्यपालकिसानों की आय बढ़ाने, लागत कम करने और उनके जोखिम को न्यूनतम करने के लिए बहुआयामी रणनीतियां अपनाई हैं : राज्यपाल हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिन महान विभूतियों एवं वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री ने पेश किया सरकारी संकल्प, विधानसभा में हुआ पारितदेश की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
 
Haryana

ब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा ‘अलविदा तनाव’ आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी को

February 21, 2026 04:35 PM

ब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘अलविदा तनाव’ का आयोजन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सेक्टर 15 ए स्थित डीएवी स्कूल के पीछे पार्किंग ग्राउंड, #278 में आयोजित होगा।कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में बढ़ते मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाना और आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से आंतरिक शांति का मार्ग दिखाना है। महाशिवरात्रि को आत्मचिंतन और आत्मपरिवर्तन का पर्व बताते हुए आयोजकों ने कहा कि यह अवसर आत्मा और परमात्मा के संबंध को समझने का संदेश देता है।बी.के. ई.वी. गिरिश देंगे विशेष व्याख्यानइस कार्यक्रम में प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय वक्ता बी.के. ई.वी. गिरिश मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे एक कॉर्पोरेट ट्रेनर, आध्यात्मिक शिक्षक और लाइफ कोच हैं तथा उन्हें राजयोग मेडिटेशन, व्यवहारिक विज्ञान और आधुनिक प्रबंधन पद्धतियों के समन्वय में 22 वर्षों का अनुभव है।अपने संबोधन में वे बताएंगे कि किस प्रकार राजयोग ध्यान के माध्यम से व्यक्ति मानसिक तनाव, चिंता और नकारात्मक विचारों से मुक्त होकर संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जी सकता है। कार्यक्रम में ध्यान सत्र के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन में आध्यात्मिक सिद्धांतों के प्रयोग पर भी चर्चा होगी।सर्वसाधारण के लिए खुला है कार्यक्रमआयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम सर्वसाधारण के लिए खुला है और सभी आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकते हैं। विशेष रूप से युवाओं, पेशेवरों और गृहिणियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सोच की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पत्रकारों के लिए सपरिवार निशुल्क कैश लेस इंश्योरेंस पॉलिसी लांचिंग के लिए एम डब्ल्यू बी ने हरियाणा सी एम से मांगा समय,मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिया आश्वासन जल्दी ही एम डब्ल्यू बी के कार्यक्रम में शामिल होकर करेंगे इनॉग्रेशन
प्रदेश सरकार 'नारी शक्ति' को राज्य के सर्वांगीण विकास का आधार मानती है : राज्यपाल किसानों की आय बढ़ाने, लागत कम करने और उनके जोखिम को न्यूनतम करने के लिए बहुआयामी रणनीतियां अपनाई हैं : राज्यपाल हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिन महान विभूतियों एवं वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने पेश किया सरकारी संकल्प, विधानसभा में हुआ पारित देश की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 से 23 फरवरी तक मनाया जा रहा है स्मार्ट मीटर पखवाड़ा
पहली डिजिटल जनगणना के लिए हरियाणा तैयार, प्रदेश में जनगणना-2027 की बड़े पैमाने पर तैयारियां , मुख्य सचिव ने की एक दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता
हरियाणा की कानून-व्यवस्था को देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित करना सरकार का संकल्प-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
40 से अधिक विभागों की खरीद प्रक्रियाओं को दिया गया अंतिम रूप, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार