Punjab and Haryana High Court में आयोजित एम्प्लॉयीज वेलफेयर एसोसिएशन के चुनावों में इस बार फिर से “रात को सूर्य उदय” देखने को मिला। 13 फरवरी को हुए मतदान के बाद शाम को घोषित परिणामों में सूरज पार्टी ने एक बार फिर शानदार और एकतरफा जीत दर्ज की।
उगता सूरज पार्टी ने साइकिल और रोज़ टीम को पिछली बार की तरह बड़े अंतर से पराजित किया। नतीजों के बाद विनोद धत्तरवाल लगातार दूसरी बार प्रधान चुने गए। उनकी जीत के साथ ही समर्थकों में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।
सूरज पार्टी के सभी उम्मीदवार विजयी रहे। विजेताओं की सूची इस प्रकार है —
1.प्रधान (President) – विनोद धत्तरवाल
2.उप-प्रधान (Vice President) – हरप्रीत सिंह
3.महासचिव (General Secretary) – संजीव वर्मा
4.सचिव (Secretary) – हरप्रीत सिंह कंग
5.संयुक्त सचिव (Joint Secretary) – नीरज राठी
6.सोशल सेक्रेटरी (Social Secretary) – बुद्धि नाथ
7.स्पोर्ट्स सेक्रेटरी (Sports Secretary) – रितु गुप्ता
8.कैशियर (Cashier) – गुरशरण सिंह गिल
नवनिर्वाचित प्रधान विनोद धत्तरवाल ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के हितों और कल्याण के लिए पहले से भी अधिक मजबूती से कार्य करेंगे।