Wednesday, February 11, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
शहरी स्थानीय निकायों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजितमुख्यमंत्री ने एक ही दिन में 18 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जारी की 1,431 करोड़ रुपये की राशिहरियाणा में बनेगी देश की पहली ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीपेंशन को लेकर विपक्ष फैला रहा भ्रम, हर गरीब तक सीधा लाभ पहुंचा रही है डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट खर्च और जरूरी विभागीय स्कीमों की प्रगति की करी समीक्षा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गुरुग्राम दौरा आज,,ताऊ देवीलाल स्टेडियम के क्रिकेट ग्राउंड में राष्ट्रीय पुरुष दृष्टिहीन क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्रीमनरेगा में किए गए बदलाव मजदूर और किसानों के हित में : हरविंदर कल्याणकम खर्चीली और दीर्घकालिक रूप से लाभकारी है प्राकृतिक खेती - राज्यपाल आचार्य देवव्रत
 
Haryana

हरियाणा में बनेगी देश की पहली ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 10, 2026 11:47 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार “झूला सेफ्टी पॉलिसी” बनाएगी। यह देश में अपनी तरह की पहली नीति होगी, जिसका उद्देश्य झूलों और मनोरंजन साधनों को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है। इस पॉलिसी से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

 

मुख्यमंत्री मंगलवार को हरियाणा निवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में सूरजकुंड जैसी झूला टूटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार ठोस और प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने सूरजकुंड में हुए हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस हादसे को सरकार बेहद गंभीरता से ले रही है। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हादसे में घायल हुए सभी लोगों का इलाज चल रहा है, उनके इलाज का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

 

हादसे में शहीद होने वाले इंस्पेक्टर जगदीश के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी और आर्थिक मदद भी की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
शहरी स्थानीय निकायों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित मुख्यमंत्री ने एक ही दिन में 18 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जारी की 1,431 करोड़ रुपये की राशि पेंशन को लेकर विपक्ष फैला रहा भ्रम, हर गरीब तक सीधा लाभ पहुंचा रही है डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट खर्च और जरूरी विभागीय स्कीमों की प्रगति की करी समीक्षा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गुरुग्राम दौरा आज,,ताऊ देवीलाल स्टेडियम के क्रिकेट ग्राउंड में राष्ट्रीय पुरुष दृष्टिहीन क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री
मनरेगा में किए गए बदलाव मजदूर और किसानों के हित में : हरविंदर कल्याण कम खर्चीली और दीर्घकालिक रूप से लाभकारी है प्राकृतिक खेती - राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिक्षा के सशक्त आधार से ही बनेगा विकसित भारत: राव नरबीर सिंह फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में दिखाई दे रहा मिनी दुनिया का नजारा लक्की ड्रा में करनाल के गांव खेड़ा निवासी धर्म सिंह ने जीती बुलेट