Saturday, February 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
टी-20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया ने USA को दिया 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने 84 बनाएसूरजकुंड मेले हादसे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया गहरा दुख, मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कीहरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर ग्रामीण विद्यालय शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की हैं मजबूत नींव- मंत्री कृष्ण कुमार बेदीसोनीपत की युवा कलाकार नीतू स्कैच व पेंटिंग की कला कर रही रही प्रदर्शितसोनीपत की युवा कलाकार नीतू स्कैच व पेंटिंग की कला कर रही रही प्रदर्शितशिल्प मेले में हरियाणा की जेलों के बंदियों का हुनर प्रदर्शित कर रही 5 स्टॉल्ससूरजकुंड मेले में आ रहे पर्यटकों को अवश्य देखना चाहिए मेघालय पवेलियन
 
Haryana

खेल मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से बच्चों के आधुनिक पार्क को मिली प्रशासनिक मंजूरी

February 07, 2026 08:52 PM

हरियाणा के राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम के सतत प्रयासों से पलवल जिले के आलाहपुर गांव में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के किनारे दिव्य नगर योजना के अंतर्गत प्रस्तावित बच्चों के पार्क को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 8 करोड़ 68 लाख 48 हजार रुपये की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र को एक आधुनिक और सुरक्षित मनोरंजन स्थल की सौगात मिलेगी।

 

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के मुख्यालय से करीब 5 करोड़ 64 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जबकि शेष लगभग 35 प्रतिशत राशि पलवल नगर परिषद द्वारा अपने संसाधनों से वहन की जाएगी। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के साथ ही अब पार्क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

 

उन्होंने बताया कि यह पार्क पलवल जिले का अपनी तरह का पहला आधुनिक चिल्ड्रन पार्क होगा, जिसे विशेष रूप से बच्चों की जरूरतों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। पार्क में बच्चों के लिए आकर्षक व सुरक्षित झूले, ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक, बैठने की व्यवस्था, लैंडस्केपिंग तथा हरी-भरी हरियाली जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी स्वस्थ वातावरण मिलेगा।

 

खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य बच्चों और युवाओं के लिए बेहतर खेल व मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवनशैली अपना सकें। दिव्य नगर योजना के तहत विकसित होने वाला यह पार्क भविष्य में क्षेत्र के लिए एक आदर्श सार्वजनिक स्थल के रूप में स्थापित होगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
सूरजकुंड मेले हादसे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया गहरा दुख, मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर ग्रामीण विद्यालय शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की हैं मजबूत नींव- मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सोनीपत की युवा कलाकार नीतू स्कैच व पेंटिंग की कला कर रही रही प्रदर्शित सोनीपत की युवा कलाकार नीतू स्कैच व पेंटिंग की कला कर रही रही प्रदर्शित शिल्प मेले में हरियाणा की जेलों के बंदियों का हुनर प्रदर्शित कर रही 5 स्टॉल्स सूरजकुंड मेले में आ रहे पर्यटकों को अवश्य देखना चाहिए मेघालय पवेलियन पारदर्शी भर्ती से बदल रही तस्वीर, हजारों युवाओं को मिला रोजगार— मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के कुल दूध उत्पादन का 36 प्रतिशत यानी करीब 125.42 लाख मिलियन दूध उत्पादन कर रहा है अकेला हरियाणा प्रदेश : राजीव रंजन सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर प्रेस वार्ता को किया संबोधित