Saturday, January 31, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का उद्घाटनसूरजकुंड में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का भव्य आगाजसूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव के मंच पर छाई गोहाना की जलेबियों की मिठासराज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी 6 से 8 फरवरी तक कुरुक्षेत्र मेंगुरु रविदास जी के समानता, समरसता व सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर चलते हुए अंत्योदय के लिए वचनबद्ध है सरकार : नायब सिंह सैनीभारतीय मिट्टी की खुशबू को बिखेरता है खो-खो खेल : नायब सिंह सैनीरोटरी डिस्ट्रिक्ट की वार्षिक जिला कॉन्फ्रेंस ‘अभ्युदय’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोषराज्य सरकार 2047 तक 'विकसित भारत-विकसित हरियाणा' के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में काम कर रही है: सीएम नायब सिंह सैनी
 
Haryana

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव के मंच पर छाई गोहाना की जलेबियों की मिठास

January 31, 2026 08:50 PM

39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव - 2026 के भव्य शुभारंभ के अवसर पर सूरजकुंड की मुख्य चौपाल उस समय खास मिठास से भर गई, जब मंच पर गोहाना की विश्व प्रसिद्ध जलेबियों पर अनूठा संवाद देखने को मिला।

 

हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा स्वयं गोहाना की ताजा जलेबियां लेकर मंच पर पहुंचे और भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, इजिप्ट के एम्बेसडर कामिल जायद गलाल, डिप्टी एम्बेसडर दालिया तांतवे सहित देश-विदेश से आए विशिष्ट अतिथियों को जलेबी खिलाकर हरियाणा की लोक-संस्कृति और स्वाद की पहचान से रूबरू कराया। जलेबी का स्वाद चखते ही मंच पर मुस्कान और आत्मीयता का माहौल बन गया। उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने जलेबी की तारीफ करते हुए कहा, यह सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।

 

वहीं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हंसते हुए कहा, गोहाना की जलेबी का स्वाद आज भी वही है, जो इसे पूरे देश में खास बनाता है। डॉ. अरविंद शर्मा ने मंच से संवाद करते हुए कहा कि गोहाना की जलेबी हरियाणा की पहचान बन चुकी है और यह स्थानीय कारीगरों, व्यापारियों और पारंपरिक हुनर की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा, सूरजकुंड शिल्प मेला ‘लोकल टू ग्लोबल - आत्मनिर्भर भारत’ की सोच को साकार करता है।

 

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव का थीम लोकल टू ग्लोबल - आत्मनिर्भर भारत की पहचान रखा गया है, जिसमें देश-विदेश के शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। गोहाना की जलेबियों की मिठास ने इस थीम को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दिया।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का उद्घाटन
सूरजकुंड में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का भव्य आगाज राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी 6 से 8 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में गुरु रविदास जी के समानता, समरसता व सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर चलते हुए अंत्योदय के लिए वचनबद्ध है सरकार : नायब सिंह सैनी भारतीय मिट्टी की खुशबू को बिखेरता है खो-खो खेल : नायब सिंह सैनी रोटरी डिस्ट्रिक्ट की वार्षिक जिला कॉन्फ्रेंस ‘अभ्युदय’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष राज्य सरकार 2047 तक 'विकसित भारत-विकसित हरियाणा' के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में काम कर रही है: सीएम नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकसित भारत @2047 की कुंजी के रूप में PRAGATI प्लेटफॉर्म की सराहना की निजी बस चालकों की होगी अनिवार्य ड्राइविंग टेस्ट, हरियाणा परिवहन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता- परिवहन मंत्री श्री अनिल विज 20 एचसीएस अधिकारियों को मिला सुपर टाइम स्केल, सरकार ने जारी किए आदेश