Friday, January 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
बारिश और तेज हवाओं के बीच नहीं डिगा जज्बा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट के सुभाष पार्क में नेताजी की प्रतिमा को सैन्य अंदाज में किया नमन"चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सुभाष चन्द्र बोस को दी श्रद्धांजलिडॉ. बी.आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत में खेलों के प्रति छात्रों को प्रोत्साहित करते कुलपति प्रो. (डॉ.) देविन्द्र सिंहगुमशुदा लोगों की तलाश को सशक्त बनाने की दिशा में हरियाणा पुलिस का बड़ा कदम, पिछले एक साल में 17 हजार से अधिक बिछड़ों की घर वापसी करवाई गईओलंपिक में पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाया जा रहा है उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर - नायब सिंह सैनीबजट-पूर्व परामर्श बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले—हरियाणा में स्टार्टअप्स को मिली नई उड़ानराज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्लोकों पर लिखी किताब का विमोचन कियास्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किए लगभग 3 करोड़ के शिलान्यास व उद्घाटन
 
Haryana

बारिश और तेज हवाओं के बीच नहीं डिगा जज्बा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट के सुभाष पार्क में नेताजी की प्रतिमा को सैन्य अंदाज में किया नमन"

January 23, 2026 03:07 PM
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज नेता जी सुभाषचंद्र बोस जी के जन्मदिन (पराक्रम दिवस) के अवसर पर अम्बाला छावनी के सुभाष पार्क में तेज हवाओं व बारिश में नेता सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने नेता जी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा के समक्ष सैन्य अंदाज में ‘सैल्यूट’ कर ‘नेता जी अमर रहे’ के नारे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगाए। 
 
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज नेता सुभाष चंद्र बोस जी का जन्मदिन है और उनके नाम से हमने यहां अम्बाला छावनी में सुभाष पार्क बनवाया है। उन्होंने कहा कि आज हम हर वर्ष की तरह, जब से यह पार्क बना है, जब से यहां नेता जी विराजमान है, यहां अपने श्रद्धा सुमन प्रस्तुत करने के लिए आते हैं। 
 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज 23 जनवरी को नेता सुभाष चंद्र बोस जी के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 
 
कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी को नमन किया और बाद में सभी को जन्मदिन के मौके पर लड्‌डू बांटे। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, भाजपा नेता संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, हर्ष बिंद्रा, रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
 
 
*17 एकड़ में फैला सुभाष पार्क, ऊर्जा मंत्री की बदौलत नया रूप पार्क को मिला*
 
गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अथह प्रयासों से नेता सुभाष चंद्र बोस को समर्पित हरियाणा का सबसे सुंदर सुभाष पार्क अंबाला छावनी में बनाया गया है जोकि 17 एकड़ में फैला है, जहां रोज हजारों लोग आकर नेताजी के जीवन से प्रेरित होते हैं। इस पार्क को मंत्री अनिल विज के प्रयासों से स्थापित किया गया था। यह पार्क प्रदेश के निहायत खूबसूरत पार्कों में शुमार है, जहां प्रदेशभर से लोग सैर सपाटे और इसकी खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं।    
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सुभाष चन्द्र बोस को दी श्रद्धांजलि
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत में खेलों के प्रति छात्रों को प्रोत्साहित करते कुलपति प्रो. (डॉ.) देविन्द्र सिंह
गुमशुदा लोगों की तलाश को सशक्त बनाने की दिशा में हरियाणा पुलिस का बड़ा कदम, पिछले एक साल में 17 हजार से अधिक बिछड़ों की घर वापसी करवाई गई
ओलंपिक में पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाया जा रहा है उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर - नायब सिंह सैनी
बजट-पूर्व परामर्श बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले—हरियाणा में स्टार्टअप्स को मिली नई उड़ान राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्लोकों पर लिखी किताब का विमोचन किया स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किए लगभग 3 करोड़ के शिलान्यास व उद्घाटन 20 फरवरी तक फिर खुलेगा एचकेआरएनएल पोर्टल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पानीपत के विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों की प्री बजट बैठक में अहम घोषणा 1जाटल रोड नहर पर बनेगा 32 करोड़ 52 लाख रूपये की लागत से पुल