Friday, September 11, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू करेगी सेवा संकल्प अभियान:नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्रीहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने कर-कमलों से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को राशि वितरण कीकिसान नेताओं के साथ कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे बैठकफिलीपींस में पैसेंजर फेरी में आग, 5 की मौत; 87 लोग लापताBRICS समिट के लिए कल भारत आएंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, PM मोदी से होगी मुलाकातदिल्ली के लक्ष्मी नगर में आज MCD का एक्शन, D ब्लॉक में मैनुअल डिमोलिशन जारीमहिला जनप्रतिनिधि बदलाव की शिल्पकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोडवेज कर्मचारियों की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति, एक माह बाद होगी फैसलों की समीक्षा: परिवहन मंत्री अनिल विज
Punjab

हरियाणा सरकार हमेशा स्वतंत्र प्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

January 18, 2026 08:15 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार हमेशा स्वतंत्र प्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है। लोकतंत्र में मीडिया चौथा स्तंभ होता है। अगर कोई यह सोचता है कि वह दबाव के माध्यम से किसी मीडिया संस्थान को डरा देगा तो यह उनकी एक भारी भूल है, क्योंकि सत्य की आवाज को कभी दबाया नहीं जा सकता।

 

मुख्यमंत्री आज जालंधर में  आयोजित "रामलीला समिति सम्मान समारोह' में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ की विभिन्न रामलीला समितियों के पदाधिकारीगण, कलाकार बंधु एवं अन्य समाजसेवी व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरणों में नमन करते हुए कहा कि रामलीला केवल एक मंचन नहीं है, यह हमारी संस्कृति की संजीवनी है। रामलीला आने वाली पीढ़ी को यह सिखाती है कि अधर्म कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में विजय धर्म और सत्य की ही होती है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में भी रामलीला के कलाकारों एवं आयोजकों ने हमारी संस्कृति की जड़ों को सींचकर रखा है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों के लिए  "श्री रामनवमी उत्सव समिति" की सराहना की।

 

मुख्यमंत्री ने पंजाब में आतंकवाद के दौरान की गई निष्पक्ष पत्रकारिता की प्रशंसा की और कहा कि पंजाब केसरी संस्थान ने दशकों से समाज में सत्य, निर्भीकता और नैतिकता की मर्यादा की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया है। उन्होंने कहा कि हमें वह दौर भी याद रखना चाहिए जब पंजाब उग्रवाद के अंधकारमय समय से गुजर रहा था। भय का ऐसा वातावरण था कि लोग घरों से निकलने में भी डरते थे, लेकिन इतिहास गवाह है कि तब भी इस समूह ने अपनी लेखनी को नहीं रोका। महान शहीद लाला जगत नारायण जी और श्री रमेश चंद्र चोपड़ा जी ने देश की एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। लेकिन, हिंसा के सामने कभी घुटने नहीं टेके।

 

उन्होंने पंजाब केसरी समाचार पत्र समूह द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की भी सराहना की और कहा कि इस समूह द्वारा पिछले 26 वर्षों से सीमावर्ती क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजने का कार्य कर रहा है और अब तक 910 ट्रक राहत सामग्री भेजी जा चुकी है। आज भी इस कार्यक्रम के अवसर पर राहत सामग्री से भरे ट्रकों को रवाना किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने इस समारोह में सम्मानित होने वाली सभी रामलीला समितियों से आग्रह किया कि आप भगवान श्रीराम के आदर्शों को समाज में फैलाते रहे। जैसे अंत में रावण का अहंकार टूटा था, वैसे ही सत्य को परेशान करने वाली शक्तियां भी परास्त होंगी। उन्होंने पंजाब केसरी समूह के प्रधान संपादक श्री विजय कुमार चोपड़ा के हौसले को बढ़ाते हुए कहा कि मीडिया की आवाज को दबाने वालों के खिलाफ इस लड़ाई में आप अकेले नहीं हैं। आप लिखते रहें, आप डटे रहें, क्योंकि आपकी कलम ही लोकतंत्र की सबसे मजबूत ढाल है।

 

Have something to say? Post your comment
More Punjab News
पंजाब सरकार युवाओं के साथ कर रही है धोखा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब यूथ कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शुभम देवगन बने अध्यक
राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनी
चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी
गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनी
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
सभी वर्ग अपने युवाओं को नशा से दूर कर लें तो पूरा समाज नशा मुक्त हो जाएगा : राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया
पंजाब ब्यास पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार मुलाकात
जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर धमाका, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : श्री नायब सिंह सैनी