Thursday, January 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा बनेगा खेलों का पावर हाउस : गौरव गौतमकैबिनेट मंत्री अनिल विज के हाथों विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर प्राप्त करेंगे "हरियाणा गौरव अवॉर्डहरियाणा सरकार ने ईडब्ल्यूएस की आय सीमा बढ़ाई 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कीहरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की प्रस्तावित 800 मेगावाट विस्तारित यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूरकनीना-अटेली को जल्द मिलेगी ब्लड स्टोरेज यूनिटऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज से राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन नवनीत कौर ने चंडीगढ़ में की मुलाकातदेशी नस्ल की गायों के संरक्षण व संवर्धन का मिलकर करेंगे प्रयास - डॉ अरविंद शर्माऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा- कल्याणपुर-बद्लापारा कोल ब्लॉक की समाप्ति संबंधी खबरें भ्रामक
 
Haryana

हरियाणा बनेगा खेलों का पावर हाउस : गौरव गौतम

January 15, 2026 01:02 PM
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष श्री दिलीप तिर्की जी से दिल्ली में हरियाणा के खेल एवं कानून मंत्री श्री गौरव गौतम जी ने शिष्टाचार भेंट कर हरियाणा में हॉकी के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस दौरान राज्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार की तरफ से खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक पुनर्वसनकेंद्र स्थापित किया जाए इसको लेकर विशेष मंथन हुआ, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक उपकरणों के साथ खिलाड़ियों को बेहतर रिहैब सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक के दौरान हरियाणा में स्पोर्ट्स हॉस्टल के निर्माण, खिलाड़ियों के समग्र विकास और खेल विज्ञान को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी। साथ ही हर महीने अंतरराष्ट्रीय स्तर की वर्कशॉप, खेल तकनीक एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित करने की योजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई, जिससे खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकों, प्रशिक्षण विधियों और नई सुविधाओं से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर हरियाणा में हॉकी को लेकर सकारात्मक और दूरदर्शी संवाद हुआ।
 
 *प्रदेश में खिलाड़ी यो के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक होंगे तय* 
 
 हरियाणा में आयोजित हो रहे हॉकी मैचों, प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों के निरंतर बेहतर प्रदर्शन पर विशेष फोकस रहा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानकों के एस्ट्रो टर्फ, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने की रणनीतियों पर भी सार्थक चर्चा की गई। हरियाणा की हॉकी टीमों का निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासित तैयारी और समर्पण आज पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। यह संवाद भविष्य में और मजबूत योजनाओं, अधिक अवसरों तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट परिणामों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार खिलाडिय़ों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है। खेल के क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्टï्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्टï्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम रोशन कर हैं, जिसके पीछे खिलाडिय़ों की मेहनत के साथ-साथ सरकार द्वारा बनाई गई खेल नीति काम कर रही है। सरकार खिलाडिय़ों की खेल प्रतिभा को स्कूल स्तर से ही निखारने का काम कर रही है, जिसके चलते आज हरियाणा खेलों का पावर हाऊस बन चुका है।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी खेल प्रतियोगिता की बात हो, ओलंपिक्स, कॉमनवेल्थ या एशियन गेम्स इन सभी खेलों में भारत देश को सर्वाधिक मेडल दिलाने में देश के करीब दो फीसदी आबादी वाले हरियाणा राज्य का अहम योगदान रहता है। 
 
*युवाओं व खिलाडिय़ों को आगे बढऩे में नहीं आने दी जाएगी कोई परेशानी व कमी :*
 
खेल मंत्री ने कहा कि कुश्ती हमारे देश की मिट्टी में रची-बसी है। हरियाणा को कुश्ती सहित अन्य खेलों का गढ़ कहा जाता है, यह बात न केवल हमने साबित की है, बल्कि ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से विश्व को दिखा दी है। हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए प्रतिदिन ₹500 उनकी डाइट के लिए प्रदान किए जाते हैं वही आज प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा न केवल आपके दांव-पेंच का अखाड़ा है, बल्कि यह आपके आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत की परीक्षा भी है।उन्होंने कहा कि युवाओं और खिलाडिय़ों को आगे बढऩे में किसी प्रकार की कोई परेशानी व कमी नहीं आने दी जाएगी। युवाओं व खिलाडिय़ों के लिए प्रदेश सरकार व मेेरे घर के दरवाजे हमेशा खुलें हैं।
 
*खेलों में भविष्य बनाए और आगे बढ़ें युवा : गौरव गौतम*‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में युवा शक्ति की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका : गौरव गौतम*
 
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि 2047 का भारत युवाओं के कंधों पर चलने वाला विकसित भारत होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे 2047 तक भारत देश को विकसित बनाने में जी जान लगा दें और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने आप को उसी प्रकार ढालने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 भारत का हो और भारत एक विकसित देश बने है। उन्होंने कहा कि भारत देश को 2047 तक विकसित बनाने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कैबिनेट मंत्री अनिल विज के हाथों विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर प्राप्त करेंगे "हरियाणा गौरव अवॉर्ड
हरियाणा सरकार ने ईडब्ल्यूएस की आय सीमा बढ़ाई 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की प्रस्तावित 800 मेगावाट विस्तारित यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूर कनीना-अटेली को जल्द मिलेगी ब्लड स्टोरेज यूनिट ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज से राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन नवनीत कौर ने चंडीगढ़ में की मुलाकात देशी नस्ल की गायों के संरक्षण व संवर्धन का मिलकर करेंगे प्रयास - डॉ अरविंद शर्मा ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा- कल्याणपुर-बद्लापारा कोल ब्लॉक की समाप्ति संबंधी खबरें भ्रामक
हरियाणा के मुख्यमंत्री पहुंचे पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित ‘माघी मेले‘ में, गिनवाई हरियाणा सरकार की उपलब्धियां
हरियाणा लोक भवन में लोहड़ी मनाई गई, माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुभकामनाएं दीं हरियाणा पुलिस और अभियोजन विभाग प्ली बारगेनिंग प्रावधान के इस्तेमाल को मज़बूत करेगा - डॉ. सुमिता मिश्रा