Thursday, December 04, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का एक्शन : विवाहिता को धमकाने पर अंबाला कैंट के महेशनगर थाना स्टाफ को लगाई कड़ी फटकारऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला- “रेणुका चौधरी की भौं-भौं अब कांग्रेस की ऑफिशियल भाषा”शीत लहरों के बीच सूरज की किरणों ने ब्रह्मसरोवर पर बिखेरा अपनी सौन्दर्यता का रंगजनता को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह रावहरियाणा की जेलों में कौशल विकास पहल और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों होंगे शुरूहरियाणा योग आयोग द्वारा हरियाणा सिविल सचिवालय में करवाया गया योग ब्रेक (वाई ब्रेक)’डॉ. अरविंद शर्मा ने किया गोहाना चीनी मिल के 25वें पेराई सत्र का शुभारंभलाडवा विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ी घोषणाएँ
 
Haryana

ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला- “रेणुका चौधरी की भौं-भौं अब कांग्रेस की ऑफिशियल भाषा”

December 04, 2025 08:06 PM
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कई मुद्दों पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्हांेने संसद में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी द्वारा कुत्ता लेकर आने और विशेषाधिकार प्रस्ताव पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर अनिल विज ने पूरे कांग्रेस संगठन को कठघरे में खड़ा किया और कटाक्ष करते हुए कहा कि “रेणुका चौधरी का भौं-भौं करके वहां से जाना इस बात को दिखाता है कि अब यह कांग्रेस की ऑफिशियल भाषा बन गई है। वह पार्टी की प्रवक्ता भी हैं, संभवतः इसी लिए कुत्ते को लेकर आईं ताकि देश को दिखाया जा सके कि कांग्रेस के पीछे से कौन बोलता है।”
 
 
आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए श्री विज ने अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का हवाला देकर कांग्रेस की तुलना को गलत बताया और कहा कि वाजपेयी बढ़ते तेल दामों के विरोध में बैलगाड़ी से आए थे। उन्होंने तंज कसकर सवाल करते हुए कहा कि “आप किसके विरोध में आए हो? आपका कुत्ता किस बात से परेशान है? क्या उसे रोटी नहीं देते, क्या वह प्रोटेस्ट करने आया था?”
 
 
*जातीय जनगणना पर राहुल गांधी को जवाब*
 
 
राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार पर जातीय जनगणना को लेकर ठोस योजना न होने के आरोप पर श्री अनिल विज ने कहा कि “राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी को समझने के लिए अभी सौ जन्म और लेने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जो भी काम करते हैं, पूरी योजना और रणनीति के साथ करते हैं।”
 
 
*‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और हरियाणा यूनिवर्सिटी विवाद पर विज की प्रतिक्रिया*
 
हरियाणा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी की घटना को लेकर उठाए प्रश्नों का विज ने कड़ा जवाब दिया और कहा कि “अगर एक जगह कोई गलत घटना हो गई तो इसका अर्थ यह नहीं कि योजना गलत है। अर्थात जहां राम होता है, वहां रावण भी होता है। ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ का परिणाम है कि हरियाणा में कन्याओं के जन्म की दर में स्पष्ट सुधार हुआ है। यह योजना कांग्रेस नेताओं के विरोध के बावजूद जारी रहेगी।”
 
 
*रूस के राष्ट्रपति का भारत आगमन- दोनों देशों के नेता कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर करेंगें चर्चा- विज*
 
 
रूस के राष्ट्रपति के भारत दौरे को लेकर अनिल विज ने कहा कि “अतिथि देवो भवः - हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं। दोनों देशों के नेता कई महत्वपूर्ण योजनाओं और सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।”
 
 
*ममता बनर्जी के एसआईआर संबंधित आरोपों पर टिप्पणी, तथ्यहीन और भ्रामक प्रचार - विज*
 
 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा एसआईआर के डर से आत्महत्याओं के दावों पर विज ने कहा कि यह तथ्यहीन और भ्रामक प्रचार है। उन्होंने कहा कि “ममता बनर्जी अपनी कमजोरियों को छुपाने के लिए ऐसी झूठी बातें फैला रही हैं। संविधान स्पष्ट कहता है कि वोट डालने का अधिकार केवल उसी व्यक्ति को है जो भारत का निवासी है। यदि कोई व्यक्ति मृतक है या देश में नहीं रहता तो उसका नाम काटने में क्या आपत्ति है?”
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का एक्शन : विवाहिता को धमकाने पर अंबाला कैंट के महेशनगर थाना स्टाफ को लगाई कड़ी फटकार शीत लहरों के बीच सूरज की किरणों ने ब्रह्मसरोवर पर बिखेरा अपनी सौन्दर्यता का रंग जनता को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा की जेलों में कौशल विकास पहल और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों होंगे शुरू हरियाणा योग आयोग द्वारा हरियाणा सिविल सचिवालय में करवाया गया योग ब्रेक (वाई ब्रेक)’ डॉ. अरविंद शर्मा ने किया गोहाना चीनी मिल के 25वें पेराई सत्र का शुभारंभ लाडवा विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ी घोषणाएँ संत-महात्मा और गुरु हमारी अमूल्य धरोहर हैं: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं, बदलावों और चुनौतियों को समझते हुए फ्यूचर रेडीनेस की और बढ़ें - मुख्यमंत्री कार्य में अनियमितता के ख़िलाफ़ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक्शन, PWD विभाग के XEN निशांत कुमार, SDE पुनीत मित्तल और JE नसीम अहमद को तत्काल किया गया सस्पेंड