हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महात्मा और गुरु हमारी अमूल्य धरोहर हैं। उनकी शिक्षाओं से हम सबको मार्गदर्शन मिलता है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इन महान विभूतियों की विरासत को संभालें और सहेज कर रखें। इसी उद्देश्य से सरकार ने प्रदेश में संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना चलाई हुई है।
मुख्यमंत्री ने यह बात वीरवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा में संत शिरोमणि सेन भगत की जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहीं। उन्होंने इस दौरान करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा करते हुए कई बड़ी सौगातें भी दी।
समारोह में मुख्यमंत्री ने सेन समाज को 51 लाख रुपये, कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, श्री रणबीर गंगवा तथा श्री कृष्ण बेदी ने 11-11 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार संतों और महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। इसका उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी उनके विचारों से प्रेरित हो और उनके जीवन से मार्गदर्शन प्राप्त कर सके। संत-महापुरुषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए सरकार ने प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इसके तहत पिछड़े वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन भी किया है।
सेन समाज परिश्रमी और स्वाभिमानी: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि सेन भगत जी महाराज का जन्म विक्रमी संवत 1557 में, वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी को मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ में हुआ था। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि सेन भगत ने गृहस्थ जीवन के साथ-साथ भक्ति मार्ग पर चलकर सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने संत श्री रामानंद जी से दीक्षा प्राप्त की। इसके बाद अनेक तीर्थ स्थलों की यात्रा की।
उन्होंने ने कहा कि महान संत शिरोमणि सेन महाराज का अनुयायी सेन समाज परिश्रमी और स्वाभिमानी समाज है। सेन समाज में महान शासक, स्वतंत्रता सेनानी और दूरदर्शी महापुरुष हुए हैं। सेन राजवंश ने 12वीं शताब्दी के मध्य से 160 वर्षों तक बंगाल पर शासन किया। इनमें हेमन्त सेन, विजय सेन, बल्लाल सेन, लक्ष्मण सेन और सूर्य सेन जैसे शासक प्रमुख थे। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में भी सेन समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चटगांव विद्रोह के नायक सूर्य सेन को आज भी हम श्रद्धा से याद करते हैं। उन्होंने 12 जनवरी, 1934 को फांसी के फंदे को चूमा था। उनका बलिदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राजनीति में भी सेन समाज ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। समाजवादी नेता और भारत रत्न स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गरीब व जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। इस योजना के तहत 25 लाख से अधिक लोगों के इलाज के लिए 4124 करोड़ रुपये के क्लेम दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना शुरू की गई है। इस योजना में प्रदेश के 30 हजार 655 कारीगरों का कौशल प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, इसके अलावा, 6 हजार कारीगरों को 56 करोड़ रुपये के ऋण दिये जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का उत्थान करने के लिए उसे आधुनिक शिक्षा देना भी जरूरी है। इसलिए सरकार ने हरियाणा पिछड़े वर्गों को शैक्षणिक संस्थाओं तथा नौकरियों में दाखिले में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया हैं। पिछड़े वर्गों के परिवारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए देश में 15 लाख रुपये तथा विदेश में 20 लाख रुपये तक का ऋण 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर दिया जाता है।
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खातों में भेजी किस्त
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने तीसरे कार्यकाल के एक साल की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 7,01,965 महिलाओं के खातों में दूसरी किस्त डाल दी है। प्रदेश सरकार ने पट्टेदार किसानों को मालिकाना हक देने का काम किया। इसी तरह सरकार ने किसानों को फसल खराबे के 15 हजार 627 करोड़ रुपए किसानों के खातों में भेजे हैं। पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर की वार्षिक आय सीमा 6 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपए की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री करवाई जा रही हैं। पिछड़ा वर्ग बी को पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकायों में आरक्षण दिया गया है। पंचायतों व पालिकाओं की भूमि पर 20 वर्षों से अधिक समय से काबिज परिवारों को मालिकाना हक देने का प्रावधान किया गया। प्रदेश में सभी 24 फसलों की खरीद पर एमएसपी दी जा रही हैं।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास को ध्यान में रख कर काम कर रही है। इसी कड़ी में संत महापुरुषों की जयंती का आयोजन भी सरकारी स्तर पर किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने नो पर्ची नो खर्ची के विजन को ध्यान में रखते काम किया है। बीजेपी सरकार ने हरियाणा के विकास को गति देने का काम किया है। सरकार का लक्ष्य है कि 2047 तक विकसित भारत बने और इसी में हरियाणा भी सहयोग कर रहा है।
कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि सेन समाज अति पिछड़ा वर्ग में आता है। सरकार ने ना सिर्फ सेन समाज बल्कि हर वर्ग को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और दूसरी सरकारों में इस समाज की अनदेखी की गई। कांग्रेस केवल कहती तो थी कि कांग्रेस का हाथ गरीब के साथ, लेकिन जब कुछ करने की बात होती थी तो केवल अनदेखी ही की गई, जबकि बीजेपी ने असल में सम्मान देने का काम किया है।
कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग को साथ लेकर समान रूप से विकास करवाने की दिशा में काम कर रही है। इसलिए सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि संत महापुरुष सम्मान और विचार प्रचार प्रसार योजना के अंतर्गत संत महापुरुषों की जयंती का आयोजन कर सरकार ने सम्मान देने का काम किया है। श्री बेदी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने विकास के मामले में भी अतुलनीय कार्य किए है। इतना ही नहीं, समाज को लोकसभा और विधानसभा में सम्मान देने का काम भी किया है। कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि बिहार के चुनाव की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की भूमि से की थी, जिसका परिणाम हम सबके सामने पूर्ण बहुमत की रिकार्ड तोड़ सीटों के साथ सरकार बनाने का आया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की सभी पिछड़ा एवं अनुसूचित जाति के लोगों को मान सम्मान दिया हैं।
अंत्योदय की नीति से काम कर रही है सरकार: मोहन लाल बडौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश सरकार संत महापुरुषों का मान सम्मान कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश भर के संत महापुरुषों का सम्मान करते है और मुख्यमंत्री भी इसी परम्परा को आगे बढाते हुए महापुरुषों की जयंतियां मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंत्योदय की नीति से काम करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी प्रत्येक गरीब व्यक्ति की चिंता कर रहे हैं।
इस मौके पर चीफ व्हिप एवं विधायक श्री राम कुमार कश्यप, पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, चेयरमैन श्री धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमेन डॉ गणेश दत्त, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजू