Friday, December 26, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा में भव्य रूप से मनाया गया सुशासन दिवस, पंचकूला में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय समारोहमुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों को 9 गुड गवर्नेंस अवॉर्ड प्रदान किएराज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह: मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा—उनके आदर्श हरियाणा को नई दिशा दे रहे हैंपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर प्रदेश में सुशासन दिवस समारोह का किया गया आयोजनसुशासन दिवस पर हरियाणा भर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, मंत्रियों ने सुशासन के संकल्प को दोहरायासहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने नारनौल में ली जन परिवेदना समिति की बैठकविदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सरकार विदेशों में और कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव का और भव्य तरीके से करेगी आयोजन:नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरूद्वारा श्री फतेहगढ साहिब में पहुंचकर माथा टेका और अरदास की
 
Delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,कई महत्वपूर्ण विषयों पर की हुई चर्चा

November 10, 2025 06:20 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी 25 नवंबर  को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में आयोजित श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और गीता जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करोड़ों रूपये के विकास कार्यों के उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह जानकारी सोमवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात के बाद दिल्ली हरियाणा भवन में मीडिया को दी।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि  श्री गुरू तेग बहादुर जी का संदेश जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए हरियाणा प्रदेश में चार पवित्र यात्राएं चलेंगी। पहली यात्रा सिरसा जिला से शुरू हो चुकी है,दूसरी यात्रा पिंजौर,तीसरी यात्रा यमुनानगर और चौथी यात्रा फरीदाबाद से शुरू होगी।  श्री गुरु तेग बहादुर जी के  त्याग और बलिदान के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह  पवित्र यात्राएं निकाली जा रही हैं। 24 नवंबर को यह सभी यात्राएं कुरूक्षेत्र पहुचेंगी और 25 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे।  

 

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में भी प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने गीता को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया था। आज हमें बेहद खुशी है कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम विदेशों में भी बड़े स्तर पर हो रहे हैं। इस महोत्सव में कोई देश और कोई न कोई राज्य पार्टनर के रूप में शामिल होता है और उनके द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

 

कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी के पास कोई विजन नहीं है। कांग्रेस अपने कार्यकाल में किए गए कामों की तुलना करें और बताएं उनके राज में किए गए कामों में कितना अंतर है। ईवीएम और चुनाव आयोग पर आरोप लगाना बेहद गलत है। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। उनके पास तथ्य नहीं है, सिर्फ झूठ बोलकर मुद्दों को खड़े करने का काम कर रहे हैं।

 

फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता

 

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस ने आप्रेशन चलाकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। फ़रीदाबाद पुलिस और केंद्र की टीमों को उनकी सतर्कता, समन्वय और त्वरित कार्रवाई के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। उनकी मेहनत, सूझबूझ और सजगता से भारी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए हैं, जिससे एक संभावित बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया गया। यह सफलता हमारे सुरक्षा तंत्र की मजबूती और पुलिस बल की समर्पित भावना का प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  और गृह मंत्री श्री अमित शाह  के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार आतंकवाद, अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी दृढ़ता से काम कर रही है।

 

बिहार में एनडीए दोबारा सरकार बनाएगी

 

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिहार के लोगों ने एनडीए को मजबूत करने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में काम किए हैं।  आज बिहार में कॉलेज बन रहे हैं, यूनिवर्सिटी बन रही हैं, मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, अस्पताल बन रहे हैं। बिहार गति से आगे बढ़ रहा है। बिहार के लोग चाहते हैं कि हमें विकास चाहिए।   विकास का विजन और नीति सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है। बिहार के लोगों ने मन बना लिया है कि जब नतीजे आएंगे तो बड़े मैनडेट के साथ एनडीए दोबारा बिहार में सरकार बनाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
More Delhi News
भारत एक निर्णायक मोड़ पर: सांसद कार्तिकेय शर्मा ने SHANTI विधेयक को परमाणु पुनर्जागरण और ऊर्जा संप्रभुता की आधारशिला बताया
लोकसभा में परमाणु ऊर्जा बिल पास, विपक्ष का वॉकआउट
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
दिल्ली - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान* 24 दिसंबर को अमित शाह हरियाणा आएंगे
दिल्ली - पीएम मोदी से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की मुलाकात , संसद भवन में की मुलाकात
दिल्ली बम विस्फोट मामले में एक और मुख्य आरोपी को NIA ने किया गिरफ्तार दिल्ली में IGI एयरपोर्ट पर आज इंडिगो की 152 उड़ानें रद्द पुतिन डिनर के बाद राष्ट्रपति भवन से रवाना, कुछ देर में मॉस्को लौटेंगे पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में डिनर, पीएम मोदी समेत कई VIPs शामिल विपक्ष आज संसद के मकर द्वार पर SIR के खिलाफ प्रदर्शन करेगा