Tuesday, October 28, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
कुरुक्षेत्र : महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी रहेंगे साथ, अंतिम चरण में है ज्योतिसर स्तिथ अनुभव केंद्र का निर्माण मंगलवार सुबह 10 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्रीलोहगढ़ में स्मारक बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख समुदाय की गौरवशाली विरासत को करेगा प्रदर्शित- केंद्रीय मंत्री मनोहर लालसभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को रिस्की-सॉल्वैंट्स बारे जारी की है एडवाइजरी : आरती सिंह राव राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया छठ पर्व भारतीय संस्कृति का सेतु ही नहीं बल्कि देश के हर क्षेत्र को आस्था के धागे से जोड़ता है- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा सरकार ने 9 आईएएस अधिकारियो का किया तबादलापंचकुला में राज्य स्तरीय छठ महापर्व कार्यक्रम में छठ पूजा में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीबिहार चुनाव: महागठबंधन का घोषणापत्र कल शाम 4:30 बजे पटना में जारी किया जाएगा
 
Haryana

लोहगढ़ में स्मारक बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख समुदाय की गौरवशाली विरासत को करेगा प्रदर्शित- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

October 27, 2025 08:37 PM

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि लोहगढ़, यमुनानगर में स्मारक बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के अदम्य साहस और बलिदान की याद को अमर करने के साथ-साथ आने वाली पीढिय़ों के लिए सिख समुदाय की गौरवशाली विरासत को प्रदर्शित करेगा और भारतीय संस्कृति का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह स्मारक पूरे हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश और विश्व भर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और प्रेरणा का स्थल बनेगा।

 

केंद्रीय मंत्री आज बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की जयंती के अवसर पर लोहगढ़, यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर ने सरहिंद पर जीत के बाद लोहगढ़ को अपनी राजधानी बनाया और जमींदारी व्यवस्था को खत्म करके किसानों को राहत दी। उन्होंने कहा कि बंदा सिंह बहादुर ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और धर्म और न्याय के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनका बलिदान हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा उपस्थित रहे ।

 हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारे देश की संस्कृति एवं धर्म की रक्षा करने के लिए अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। वीरों के इस बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।

 

 कार्यक्रम में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक और अत्याधुनिक संग्रहालय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर औपचारिक शुरुआत की गई और हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने इस मौके पर 21- 21 लाख रुपये बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ ट्रस्ट को दान दिए।

 

  समारोह में आए मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री  के.मकरंद पांडुरंग ने कहा कि आज इस पावन धरती पर महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के स्मारक की नींव रखी गई। यह स्मारक उस अटूट संकल्प का प्रतीक है, जो हमारे इतिहास हमारी संस्कृति और हमारे बलिदानियों की गौरव गाथा से जोड़ने का काम करेगा।

 

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी श्री कंवरपाल गुर्जर, करनाल से पूर्व सांसद एवं ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य श्री संजय भाटिया, हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, आयुक्त अम्बाला मंडल श्री संजीव वर्मा और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

20 एकड़ में होगा स्मारक का निर्माण

 

ग्राम पंचायत भगवानपुर द्वारा दी गई लगभग 20 एकड़ भूमि पर इस ऐतिहासिक बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का निर्माण किया जाएगा, साथ ही वैश्विक डिजाइन प्रतियोगिता के माध्यम से बाबा बंदा सिंह बहादुर की विशाल प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कुरुक्षेत्र : महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी रहेंगे साथ, अंतिम चरण में है ज्योतिसर स्तिथ अनुभव केंद्र का निर्माण मंगलवार सुबह 10 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को रिस्की-सॉल्वैंट्स बारे जारी की है एडवाइजरी : आरती सिंह राव राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया
छठ पर्व भारतीय संस्कृति का सेतु ही नहीं बल्कि देश के हर क्षेत्र को आस्था के धागे से जोड़ता है- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा सरकार ने 9 आईएएस अधिकारियो का किया तबादला
पंचकुला में राज्य स्तरीय छठ महापर्व कार्यक्रम में छठ पूजा में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़:3 IAS अधिकारियों के नियुक्ति /तबादला आदेश जारी* जी अनुपमा को महिला एवं बाल विकास विभाग के ACS का अतिरिक्त चार्ज। IAS पंकज अग्रवाल को माइंस विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का अतिरिक्त कार्यभार मिला। IAS डॉ. प्रियंका सोनी को महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार मिला। तीनों IAS अधिकारियों को मौजूदा जिम्मेदारियां के साथ-साथ तीन अलग-अलग विभागों का अतिरिक्त चार्ज मिला।
पलवल को मिली मेट्रो की सौगात, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के अथक प्रयासों से केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर 1 से 25 नवंबर तक आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा बनेगा औद्योगिक विकास की धुरी : राव नरबीर सिंह