Monday, October 27, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
कुरुक्षेत्र : महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी रहेंगे साथ, अंतिम चरण में है ज्योतिसर स्तिथ अनुभव केंद्र का निर्माण मंगलवार सुबह 10 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्रीलोहगढ़ में स्मारक बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख समुदाय की गौरवशाली विरासत को करेगा प्रदर्शित- केंद्रीय मंत्री मनोहर लालसभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को रिस्की-सॉल्वैंट्स बारे जारी की है एडवाइजरी : आरती सिंह राव राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया छठ पर्व भारतीय संस्कृति का सेतु ही नहीं बल्कि देश के हर क्षेत्र को आस्था के धागे से जोड़ता है- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा सरकार ने 9 आईएएस अधिकारियो का किया तबादलापंचकुला में राज्य स्तरीय छठ महापर्व कार्यक्रम में छठ पूजा में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीबिहार चुनाव: महागठबंधन का घोषणापत्र कल शाम 4:30 बजे पटना में जारी किया जाएगा
 
Haryana

सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को रिस्की-सॉल्वैंट्स बारे जारी की है एडवाइजरी : आरती सिंह राव

October 27, 2025 08:36 PM

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को रिस्की-सॉल्वैंट्स बारे एडवाइजरी जारी की गई है , लगातार जांच की जा रही है और निर्धारित मानकों में कमी पाए जाने पर दवा निर्माताओं को नोटिस जारी किये गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

 

 स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज चंडीगढ़ से वर्चुअली मीटिंग के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा को राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दे रही थी।

 

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ आर एस ढिल्लो , फ़ूड एन्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के आयुक्त डॉ मनोज कुमार , स्टेट ड्रग कंट्रोलर श्री ललित कुमार गोयल  तथा  असिस्टेंट स्टेट ड्रग कंट्रोलर श्री राकेश दहिया भी उपस्थित थे।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर बताया कि प्रदेश में सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को रिस्की-सॉल्वैंट्स (प्रोपीलीन ग्लाइकोल, ग्लाइकोल और ग्लिसरीन आदि) की खरीद, स्टॉक और उपयोग के संबंध में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संबंधित सॉल्वैंट्स के सत्यापन के लिए पहले ही निरीक्षण शुरू कर दिए गए थे। अब तक 37 निरीक्षण किए गए हैं और 54 नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

 

आरती सिंह राव ने बताया कि "सेंट्रल ड्रगस स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन" (CDSCO) के साथ संयुक्त निरीक्षण शुरू कर दिए गए हैं। अब तक,  14 निरीक्षण किए गए हैं और 31 नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि जिन फर्मों में  विसंगतियां पाई गई हैं , उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। हरियाणा की सेल-यूनिट्स  से उक्त सॉल्वैंट्स से संबंधित  267 नमूने लिए गए हैं और परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

 

उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को यह भी जानकारी दी कि हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग  पहले से ही "ऑनलाइन नेशनल ड्रग्स लाइसेंसिंग सिस्टम (ONDLS)" पर मौजूद है। विनिर्माण और बिक्री से संबंधित सभी लाइसेंस इसी पोर्टल के माध्यम से दिए जा रहे हैं।

 

श्री जेपी नड्डा ने इस पोर्टल पर हरियाणा सरकार द्वारा पहले से ही किये जा रहे बेहतरीन कार्य के लिए पीठ भी थपथपाई।

 

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आगे बताया कि दवा विनिर्माण इकाइयों के 33 "रिस्क बेस्ड इन्स्पेक्शन्स (RBI)" किए गए हैं, और सभी मामलों में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें से कुछ में कमी पाए जाने पर 12 फर्मों को उत्पादन बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, जिनमें से 2 विनिर्माण-लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा ,दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं के  17 "रिस्क बेस्ड इन्स्पेक्शन्स (RBI)" किए गए हैं, और सभी मामलों में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। एक प्रयोगशाला का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

 

उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक उपकरणों के साथ राज्य में एक नई दवा प्रयोगशाला स्थापित की जा रही है। यह अगले 4 महीनों के भीतर चालू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अब ड्रग रेगुलेटरी सिस्टम को मज़बूत बनाने के लिए "सेंट्रल ड्रगस स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन"  को एक प्रपोज़ल भेजा जा रहा है, जिसमें गुरुग्राम, हिसार और करनाल में तीन लैब बनाने का प्रस्ताव है। इन सभी लैब्स पर लगभग 91.9 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

 

आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश सरकार अपने राज्य के लोगों के बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। आवश्यकता अनुसार दवा और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कुरुक्षेत्र : महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी रहेंगे साथ, अंतिम चरण में है ज्योतिसर स्तिथ अनुभव केंद्र का निर्माण मंगलवार सुबह 10 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री लोहगढ़ में स्मारक बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख समुदाय की गौरवशाली विरासत को करेगा प्रदर्शित- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया
छठ पर्व भारतीय संस्कृति का सेतु ही नहीं बल्कि देश के हर क्षेत्र को आस्था के धागे से जोड़ता है- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा सरकार ने 9 आईएएस अधिकारियो का किया तबादला
पंचकुला में राज्य स्तरीय छठ महापर्व कार्यक्रम में छठ पूजा में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़:3 IAS अधिकारियों के नियुक्ति /तबादला आदेश जारी* जी अनुपमा को महिला एवं बाल विकास विभाग के ACS का अतिरिक्त चार्ज। IAS पंकज अग्रवाल को माइंस विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का अतिरिक्त कार्यभार मिला। IAS डॉ. प्रियंका सोनी को महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार मिला। तीनों IAS अधिकारियों को मौजूदा जिम्मेदारियां के साथ-साथ तीन अलग-अलग विभागों का अतिरिक्त चार्ज मिला।
पलवल को मिली मेट्रो की सौगात, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के अथक प्रयासों से केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर 1 से 25 नवंबर तक आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा बनेगा औद्योगिक विकास की धुरी : राव नरबीर सिंह