Tuesday, October 14, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
जन विश्वास-जन विकास समारोह में प्रधानमंत्री प्रदेश को देंगे विकास की अनेक नई सौगातें: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीपर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा पहुंचे उदयपुर अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचने पर किया स्वागत पर्यटन मंत्रालय की 2 दिवसीय बैठक में शामिल होने उदयपुर पहुंचे डॉ अरविंद शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश में 50 शीर्ष पर्यटन स्थलों को विकसित करने पर होगा मंथन केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से लेकर राज्यों के पर्यटन मंत्री रखेंगे अपनी राय उदयपुर एयरपोर्ट पर बोले पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार विरासत व पर्यटन को बढ़ावा देगी सरकारबोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र में अपार आईडी नहीं होगी अनिवार्य - कुंडूजेजेपी महिला प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, 52 पदाधिकारी नियुक्तचौ. अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को स्वर्गीय आईपीएस वाई. पूरन कुमार के चंडीगढ़ निवास पर जाकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पी. अमनीत कौर व उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर ढांढस बंधायामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी "शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार" से सम्मानितइजरायल: ‘हमने 8 महीनों में 8 युद्ध सुलझाए, जिनमें गाजा वॉर भी’, संसद में बोले ट्रंपममता बनर्जी खुद स्वीकार रही हैं कि वह एक कमजोर मुख्यमंत्री हैं, जो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही हैं" – ऊर्जा मंत्री अनिल विज
 
Haryana

जन विश्वास-जन विकास समारोह में प्रधानमंत्री प्रदेश को देंगे विकास की अनेक नई सौगातें: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

October 13, 2025 08:45 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी 17 अक्तूबर को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जन विश्वास-जन विकास समारोह में पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में सोनीपत के राई एजुकेशन सिटी में आयोजित समारोह में आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को विकास की नई सौगात देंगे।

समारोह स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सर्वप्रथम  स्थल का दौरा किया। उन्होंने मुख्य मंच व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर  अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली और समारोह को लेकर सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। यह सरकार नॉन स्टॉप जनता के विकास से जुड़े काम कर रही है। पूर्व की सरकारों में पर्ची और खर्ची से सरकारी नौकरियां मिलती थी लेकिन आज बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही हैं।

*समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर ली बारीकी से जानकारी*

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों की बैठक के दौरान  हैलीपैड,  रूट प्लॉन, प्रदर्शनी हैंगर, स्टेज पर सिटिंग व्यवस्था, वीआईपी स्टेज, कल्चर स्टेज आदि से जुड़ी  जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यवस्था को अच्छे से पूरा किया जाए। उन्होंने मीडिया की सीटिंग से जुड़ी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने  यातायात व्यवस्था,  स्थल पर पार्किंग सहित पुलिस विभाग से जुड़े पहलूओं पर विस्तार से जानकारी ली और सजगता से ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

 

*योजनाओं के लाभार्थियों को सेक्टर अनुसार बैठाएं*

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस समारोह में अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थी पहुंचेंगे। ऐसे में  स्थल पर आमजन के बैठने के लिए अलग-अलग सैक्टर बनाए गए हैं। सैक्टर में ड्यूटी कर रहे अधिकारी व कर्मचारी इस बात का ध्यान रखें कि योजनाओं के लाभार्थियों को सेक्टर अनुसार बैठाएं। जो सैक्टर जिस योजना के लाभार्थियों के लिए सुनिश्चित किया गया है, उसमें वही लाभार्थी बैठें। उनके पीने के पानी की व्यवस्था भी की जाए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, विधायक निखिल मदान, विधायक कृष्णा गहलोत, विधायक पवन खरखौदा, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मेयर राजीव जैन  सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व अतिथि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा पहुंचे उदयपुर अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचने पर किया स्वागत पर्यटन मंत्रालय की 2 दिवसीय बैठक में शामिल होने उदयपुर पहुंचे डॉ अरविंद शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश में 50 शीर्ष पर्यटन स्थलों को विकसित करने पर होगा मंथन केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से लेकर राज्यों के पर्यटन मंत्री रखेंगे अपनी राय उदयपुर एयरपोर्ट पर बोले पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार विरासत व पर्यटन को बढ़ावा देगी सरकार
बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र में अपार आईडी नहीं होगी अनिवार्य - कुंडू
जेजेपी महिला प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, 52 पदाधिकारी नियुक्त
चौ. अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को स्वर्गीय आईपीएस वाई. पूरन कुमार के चंडीगढ़ निवास पर जाकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पी. अमनीत कौर व उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी "शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार" से सम्मानित ममता बनर्जी खुद स्वीकार रही हैं कि वह एक कमजोर मुख्यमंत्री हैं, जो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही हैं" – ऊर्जा मंत्री अनिल विज
6 दिन बीतने के बाद भी दलित आईपीएस को इंसाफ न मिलने पर भड़के AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा मानव अधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 का किया लोकार्पण
आईपीएस वाई पूरन कुमार केस की जांच में ढिलाई बरतकर सरकार परिवार के साथ कर रही बेइंसाफी – अजय चौटाला
RTI पर हमले से बढ़ा भ्रष्टाचार, खत्म हुई सरकारी कामकाज की पारदर्शिता- हुड्डा