Saturday, September 27, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
धारूहेडा में बड़ी राहत : 18 साल बाद हटी हाईटेंशन लाइन, लोगों ने जताया आभारविश्वविद्यालयों में कौशल, स्वास्थ्य और खेल पर दिया जाए ध्यान : प्रोफेसर असीम कुमार घोषविधायी ड्राफ्टिंग लोकतंत्र की सबसे बड़ी सेवा, ड्राफ्टिंग में क्लेरिटी, प्रिसिजन और कंसिस्टेंसी जरूरी - विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याणविधायी ड्राफ्ट बनाते समय भविष्य की चुनौतियों और तकनीकी बदलावों पर देना होगा ध्यान - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाणा विधानसभा द्वारा आयोजित विधायी प्रशिक्षण कार्यशाला का किया उद्घाटनराज्यों की विधानसभाओं को समुदाय व आम जनता के हित के बनाने चाहिए कानून- कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर फरीदसिख समाज एक बहादुर कौम, धर्म की रक्षा के लिए सिर कटा दिये, लेकिन झुके नहीं - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने पंचकूला में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के अंतर्गत किया श्रमदान
 
Haryana

धारूहेडा में बड़ी राहत : 18 साल बाद हटी हाईटेंशन लाइन, लोगों ने जताया आभार

September 26, 2025 07:27 PM
धारूहेड़ा:
कस्बे के रिहायशी इलाकों से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन आखिरकार हटा दी गई है। यह लाइन घरों की छतों के बिल्कुल ऊपर से गुजर रही थी, जिससे क्षेत्रवासी लगातार खतरे के साये में जी रहे थे। लोग छतों पर रोजमर्रा के काम करने तक से डरते थे।
 
करीब 18 साल से इस समस्या को लेकर कस्बावासी बिजली निगम से लेकर मंत्री तक गुहार लगा रहे थे, लेकिन समाधान नहीं हुआ। जनवरी 2025 में जब ग्रामीणों ने बिजली मंत्री अनिल विज से मुलाकात की, तभी इस दिशा में कागजी कार्यवाही शुरू हुई।
 
हाल ही में उपमंडल अधिकारी कृष्ण कुमार की पोस्टिंग धारूहेडा में हुई। उन्होंने स्वयं मौके पर स्थिति देखी और आश्वासन दिया कि लाइन हटवाई जाएगी। शुक्रवार को उन्होंने खुद खड़े होकर कार्रवाई कर लाइन को हटवा दिया।
 
ग्रामीणों ने इस पहल के लिए बिजली मंत्री अनिल विज और एसडीओ कृष्ण कुमार का विशेष धन्यवाद दिया। लोगों का कहना है कि अब उन्हें रोजाना मौत के साए में जीने से राहत मिली है।
 
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी वर्ष 2016 में बिजली निगम को पत्र लिखकर इस लाइन को हटाने की सिफारिश की थी, लेकिन तब मामला अधर में लटक गया था। अब जाकर कस्बे के लोगों को इस लंबे संघर्ष से मुक्ति मिली है।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
विश्वविद्यालयों में कौशल, स्वास्थ्य और खेल पर दिया जाए ध्यान : प्रोफेसर असीम कुमार घोष
विधायी ड्राफ्टिंग लोकतंत्र की सबसे बड़ी सेवा, ड्राफ्टिंग में क्लेरिटी, प्रिसिजन और कंसिस्टेंसी जरूरी - विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण
विधायी ड्राफ्ट बनाते समय भविष्य की चुनौतियों और तकनीकी बदलावों पर देना होगा ध्यान - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाणा विधानसभा द्वारा आयोजित विधायी प्रशिक्षण कार्यशाला का किया उद्घाटन
राज्यों की विधानसभाओं को समुदाय व आम जनता के हित के बनाने चाहिए कानून- कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर फरीद
सिख समाज एक बहादुर कौम, धर्म की रक्षा के लिए सिर कटा दिये, लेकिन झुके नहीं - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के अंतर्गत किया श्रमदान पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया : कृषि मंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी पानीपत शहरी विधानसभा में करोड़ों रुपये की सौगात दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनूठा कदम: श्रुति चौधरी