Wednesday, September 24, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के हुए बड़े स्तर पर तबादले।,प्रदेश सरकार ने 89 नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए।हरियाणा में मार्केट कमेटियों का गठन 22 जिलों की सभी मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन हुए नियुक्त हरियाणा विधान सभा ‘विधायी प्रारूपण’ पर करवाएगी प्रशिक्षणऊर्जा किसी भी राष्ट्र की जीवन रेखा है और मजबूत ऊर्जा ढांचा ही आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला भी है’’- ऊर्जा मंत्री अनिल विजसरकार का लक्ष्य हरियाणा को न केवल भारत की बल्कि विश्व की खेल राजधानी बनाना: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीपंजाब में पराली जलाने की घटनाएं तेज, 14 एफआईआर दर्जभारी बारिश के कारण कलकत्ता विश्वविद्यालय ने स्थगित कीं आज होने वाली सभी परीक्षाएंकोलकाता में भारी बारिश से अब तक 9 की मौत
 
Haryana

हरियाणा विधान सभा ‘विधायी प्रारूपण’ पर करवाएगी प्रशिक्षण

September 24, 2025 06:39 PM

लोक सभा सचिवालय और हरियाणा विधान सभा सचिवालय की ओर से विधान सभा और हरियाणा सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए विधायी प्रारूपण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संविधान एवं संसदीय अध्ययन संस्थान (आईसीपीएस) के सहयोग से यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एमजीएसआईपीए) में 26 और 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के लिए गार्ड ऑफ ऑनर भी किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र शुक्रवार सुबह 10 बजे होगा। इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह, हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, विधान सभा सचिव राजीव प्रसाद संबोधित करेंगे। इसके बाद कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष यू.टी. खादर फरीद भी प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह 27 सितंबर को दोपहर बाद होगा। इसे हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, विधान सभा हरियाणा विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा संबोधित करेंगे।

बॉक्स

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस अध्यक्ष ने की बैठक

लोक सभा और हरियाणा विधान सभा की ओर से विधान विधायी प्रारूपण पर होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को विधान सभा के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एक-एक व्यवस्था के बारे में बारीकी से जानकारी ली तथा अधिकारियों को इसकी सफलता के लिए उत्साह से काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञों और विद्वानों का मार्गदर्शन प्राप्त होने वाला है। उनका अनुभव और ज्ञान निश्चित रूप से हम सभी के कार्यक्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के हुए बड़े स्तर पर तबादले।,प्रदेश सरकार ने 89 नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए। हरियाणा में मार्केट कमेटियों का गठन 22 जिलों की सभी मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन हुए नियुक्त ऊर्जा किसी भी राष्ट्र की जीवन रेखा है और मजबूत ऊर्जा ढांचा ही आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला भी है’’- ऊर्जा मंत्री अनिल विज सरकार का लक्ष्य हरियाणा को न केवल भारत की बल्कि विश्व की खेल राजधानी बनाना: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा अनाज मंडी से किया धान के खरीद कार्य का शुभारंभ
प्रदेश में आम नागरिकों का साल भर में जीएसटी सुधार से होगा 4 हजार करोड़ रुपए का फायदा : नायब सिंह सैनी
केंद्र और प्रदेश सरकार महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चल रही है : मुख्यमंत्री धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र की पहचान पूरे विश्व में -डा. अरविंद शर्मा 23 सितंबर को मनाया जाएगा 'हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस’
मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद