Thursday, June 19, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रदेश में तीव्रता से हो रहे समान विकास कार्य - कृष्ण लाल पंवार15 दिनों में घर तक डाक के माध्यम से पहुंच जाएगा फोटोयुक्त मतदान पहचान पत्र: पंकज अग्रवालशहरी स्थानीय निकाय द्वारा दी जाने वाली 31 ऑनलाइन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा: विपुल गोयलचंडीगढ़: कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रबंधक मण्डल की 82वीं बैठक शुरू, बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में हो रही है बैठक, बैठक में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक अशोक अरोड़ा भी है मौजूद प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह सचिव सुमिता मिश्रा और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पदाधिकारियों सहित विभागों के कई अधिकारी भी बैठक में हैं मौजूद,धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सम्रग विकास को लेकर अलग अलग पहलुओं पर हो रही है चर्चासूत्रों के हवाले से खबर, कांग्रेस जिलाध्यक्षों से पहले होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की घोषणा,25 जून को हरियाणा कांग्रेस को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष,सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में केवल दो ही नाम।जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से 10 अगस्त तक नो-फ्लाई जोन घोषितअहमदाबाद विमान हादसा: 135 शवों की डीएनए जांच पूरी, 101 शव परिजनों को सौंपे गएबम की धमकी के बाद इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
Haryana

प्रदेश में तीव्रता से हो रहे समान विकास कार्य - कृष्ण लाल पंवार

June 18, 2025 09:56 PM

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को पानीपत में जिला सचिवालय में इसराना विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो कार्य अधूरे हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा किया जाए और अन्य कार्यों को भी तीव्र गति से शुरू किया जाए।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में समानता से विकास कार्यों को किया जा रहा है। नौल्था गांव में बन रहे कबड्डी स्टेडियम के निर्माण कार्य को लेकर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि स्टेडियम का 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने वैसर व खण्डरा के स्टेडियम के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली।

श्री कृष्ण लाल पंवार ने सौदापुर में हरिजन चौपाल, स्टेडियम में हॉल व शौचालय का निर्माण तथा अलुपुर में कच्ची फिरनी के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने हर स्थल पर तत्परता और जिम्मेदारी से कार्य करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

 

बैठक में बताया गया कि उरलाना कलां में हरिजन चौपाल में महिला चौपाल निर्माण कार्य का टेंडर हो चुका है, शीघ्र ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। कवी गांव और बैनिवाल पान्ने में श्मशान घाट की चारदीवारी का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा, कवी गांव में रास्ते व खेत तक के रास्तों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिले में अभी तक 30 लाइब्रेरियों की स्थापना हो चुकी है, जिनमें फर्नीचर उपलब्ध करवा दिया गया है। लाइब्रेरी में पुस्तकों की खरीद को लेकर कार्यवाही की जा रही है। इसराना विधानसभा क्षेत्र में कुल सात लाइब्रेरियां बनी हैं जिनमें इसराना, धर्मगढ़, कवी, नैन, ऊंटला, वैसर, उरलाना कलां के नाम प्रमुख है।

 

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में 45 महिला सांस्कृतिक केन्द्रों की स्थापना की जानी प्रस्तावित है, जिनमें 15 महिला सांस्कृतिक केन्द्रों की मरम्मत का कार्य पूर्ण हो चुका है। 8 महिला सांस्कृतिक केन्द्रों की स्थिति अच्छी है और विभाग द्वारा महिला सांस्कृतिक केन्द्रों की स्थापना हेतु मरम्मत आदि कार्यों का बजट ग्राम पंचायतों को अलॉट कर दिया गया है। 15 महिला सांस्कृतिक केन्द्रों में उपकरण रखने हेतु निर्देश दे दिए गए हैं। जिले में 14 इंडोर स्टेडियम स्थापित किए गए हैं।

 

मंत्री ने बैठक में सीएम घोषणाओं, एचआरडीएफ, ई-लाईब्रेरी, जीम, व्यायामशाला निर्माण, जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत द्वारा किए जाने वाले कार्य, वीएएनजीवाई, एसएजीवाई, पीएमएजीवाई और एमपीलैड के कार्यों की भी समीक्षा की।

 

इस मौके पर उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया, एडीसी डॉ. पंकज, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
15 दिनों में घर तक डाक के माध्यम से पहुंच जाएगा फोटोयुक्त मतदान पहचान पत्र: पंकज अग्रवाल शहरी स्थानीय निकाय द्वारा दी जाने वाली 31 ऑनलाइन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा: विपुल गोयल
चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रबंधक मण्डल की 82वीं बैठक शुरू, बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में हो रही है बैठक, बैठक में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक अशोक अरोड़ा भी है मौजूद प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह सचिव सुमिता मिश्रा और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पदाधिकारियों सहित विभागों के कई अधिकारी भी बैठक में हैं मौजूद,धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सम्रग विकास को लेकर अलग अलग पहलुओं पर हो रही है चर्चा
सूत्रों के हवाले से खबर, कांग्रेस जिलाध्यक्षों से पहले होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की घोषणा,25 जून को हरियाणा कांग्रेस को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष,सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में केवल दो ही नाम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की निविदा राशि वाली प्रमुख सिंचाई और जल संसाधन परियोजनाओं की समीक्षा की
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महापौरों को बताया शहरों के विकास का सारथी
डिजिटल पहल के अंतर्गत सारे देश में योजनाओं का डिजिटलीकरण किया जा रहा - परिवहन मंत्री श्री अनिल विज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिला जेल परिसर का किया उद्घाटन रेवाड़ी को मिला विकास का बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री ने खोला घोषणाओं का पिटारा हरियाणा में पंचायतों को मिलेगा अब स्टाम्प ड्यूटी का सीधा लाभ: कृष्ण लाल पंवार