Thursday, June 19, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रदेश में तीव्रता से हो रहे समान विकास कार्य - कृष्ण लाल पंवार15 दिनों में घर तक डाक के माध्यम से पहुंच जाएगा फोटोयुक्त मतदान पहचान पत्र: पंकज अग्रवालशहरी स्थानीय निकाय द्वारा दी जाने वाली 31 ऑनलाइन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा: विपुल गोयलचंडीगढ़: कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रबंधक मण्डल की 82वीं बैठक शुरू, बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में हो रही है बैठक, बैठक में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक अशोक अरोड़ा भी है मौजूद प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह सचिव सुमिता मिश्रा और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पदाधिकारियों सहित विभागों के कई अधिकारी भी बैठक में हैं मौजूद,धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सम्रग विकास को लेकर अलग अलग पहलुओं पर हो रही है चर्चासूत्रों के हवाले से खबर, कांग्रेस जिलाध्यक्षों से पहले होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की घोषणा,25 जून को हरियाणा कांग्रेस को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष,सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में केवल दो ही नाम।जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से 10 अगस्त तक नो-फ्लाई जोन घोषितअहमदाबाद विमान हादसा: 135 शवों की डीएनए जांच पूरी, 101 शव परिजनों को सौंपे गएबम की धमकी के बाद इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
Haryana

शहरी स्थानीय निकाय द्वारा दी जाने वाली 31 ऑनलाइन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा: विपुल गोयल

June 18, 2025 09:55 PM

डिजिटल गवर्नेंस भाजपा सरकार का एक अहम मुद्दा है। इसी कड़ी को सशक्त करते हुए हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व व आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए शहरी स्थानीय निकाय द्वारा जिन 31 सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है उन सर्विसेज को और भी प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग को यह सुनिश्चित करना है कि ऑनलाइन सेवाएं हर व्यक्ति के पहुंच में है और इसके प्रबंधन में कोई त्रुटि न आए।

 

एक महीने बाद करेंगे पुनः समीक्षा

 

मंत्री विपुल गोयल बुधवार को सिविल सचिवालय में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की आईटी एक्टिविटी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी सेवाओं की लगातार मॉनीटरिंग होती रहनी चाहिए। उन्होंने विशेष जोर देकर कहा कि विभाग द्वारा आमजनों द्वारा दर्ज की गई समस्याओं की त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी को सुगमता से सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। समयबद्ध रूप से सभी निर्देशों पर कार्य करने का आह्वान करते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बैठक में रखे गए बिंदुओं एवं पूरी प्रक्रिया की एक महीने बाद वे स्वयं पुनः समीक्षा करेंगे।

 

प्रॉपर्टी आईडी और प्रॉपर्टी टैक्स पर विशेष ध्यान

 

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रॉपर्टी आईडी बनवाने में लोगों को दिक्कत न आए और इसके पोर्टल को और भी अधिक प्रभावी बनाया जाए। मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को साफ़ निर्देश देते हुए कहा कि प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े विषयों की वे स्वयं मॉनिटरिंग करें और साप्ताहिक समीक्षा बैठक भी अवश्य लें। इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स भरने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाए और टैक्स न भरने वाले लोगों को भी टैक्स भरने के लिए जागरूक किया जाए।

 

डिजिटल गवर्नेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभावी मॉडल

 

डिजिटल गवर्नेंस को मजबूती देते हुए विपुल गोयल ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय के सोशल मीडिया प्लेटफार्म को और सक्रिय व मजबूत बनाया जाए और लगातार सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग से जनसाधारण के नजदीक पहुंचकर उनसे निजी स्तर पर संवाद स्थापित करना आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाया गया प्रभावी मॉडल है एवं हमें इसका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं सुगमता से मुहैया हो सकें जिसके लिए शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी समयबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। मंत्री विपुल गोयल ने लगातार कार्यों की भी मॉनीटरिंग करने पर जोर दिया और लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

 

हरियाणा सरकार की नॉन स्टॉप नीति

 

ज्ञात हो कि हरियाणा भाजपा सरकार नॉन स्टॉप काम, टॉप परिणाम की नीति से चलते हुए नित्य नूतन कार्य करने के ओर अग्रसर है और इसी नीति के तहत कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग की बैठक में हरियाणा की जनता की सुविधार्थ कई कदम उठाने और उसकी लगातार समीक्षा करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर विभाग के निदेशक श्री पंकज भी साथ में मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रदेश में तीव्रता से हो रहे समान विकास कार्य - कृष्ण लाल पंवार 15 दिनों में घर तक डाक के माध्यम से पहुंच जाएगा फोटोयुक्त मतदान पहचान पत्र: पंकज अग्रवाल
चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रबंधक मण्डल की 82वीं बैठक शुरू, बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में हो रही है बैठक, बैठक में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक अशोक अरोड़ा भी है मौजूद प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह सचिव सुमिता मिश्रा और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पदाधिकारियों सहित विभागों के कई अधिकारी भी बैठक में हैं मौजूद,धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सम्रग विकास को लेकर अलग अलग पहलुओं पर हो रही है चर्चा
सूत्रों के हवाले से खबर, कांग्रेस जिलाध्यक्षों से पहले होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की घोषणा,25 जून को हरियाणा कांग्रेस को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष,सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में केवल दो ही नाम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की निविदा राशि वाली प्रमुख सिंचाई और जल संसाधन परियोजनाओं की समीक्षा की
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महापौरों को बताया शहरों के विकास का सारथी
डिजिटल पहल के अंतर्गत सारे देश में योजनाओं का डिजिटलीकरण किया जा रहा - परिवहन मंत्री श्री अनिल विज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिला जेल परिसर का किया उद्घाटन रेवाड़ी को मिला विकास का बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री ने खोला घोषणाओं का पिटारा हरियाणा में पंचायतों को मिलेगा अब स्टाम्प ड्यूटी का सीधा लाभ: कृष्ण लाल पंवार