Friday, June 20, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
Haryana

वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना’ के अंतर्गत अन्य प्रदेशों के लाभार्थियों को राशन वितरण में हरियाणा देश में लगातार अग्रणी

June 04, 2025 08:29 PM

केंद सरकार की 'एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड' योजना के अंतर्गत हरियाणा प्रदेश में पिछले करीब पांच सालों में अन्य राज्यों के 22,93,961 लाभार्थी अपने हक में राशन सामग्री प्राप्त कर चुके हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने बताया कि 'वन नेशन- वन राशन कार्ड' योजना के अंतर्गत लेन - देन की संख्या में हरियाणा हमेशा पहले अथवा दूसरे स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 'वन नेशन - वन राशन कार्ड' योजना के अंतर्गत राशन का लेन-देन हर महीने बढ़ रहा है।

 

राज्य मंत्री श्री नागर ने बताया कि इसी उद्देश्य से, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कॉल सेंटर में एक टोल फ्री नंबर 14445 और  1800 -180 -2405 उपलब्ध है। इस नंबर पर कॉल करके राज्य के बाहर का कोई भी लाभार्थी 'वन नेशन-वन राशन कार्ड' के तहत पूछताछ कर सकता है।

 

विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 'एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना' के अंतर्गत हरियाणा में सितम्बर 2019 से लेकर अब तक अन्य प्रदेशों के कुल 22,93,961 लाभार्थियों ने अपने हक में राशन का लेनदेन किया है। हरियाणा प्रदेश ने अपने लाभार्थी नागरिकों को राशन वितरण करने में पिछले पांच सालों में अधिकतर माह अग्रणी स्थान बनाए रखा है। गौरतलब है कि योजना के तहत, अन्य राज्यों के लाभार्थी भी हरियाणा सहित किसी भी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से अपने हक की राशन सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को मिली एक साल की एक्सटेंशन
प्रदेश में तीव्रता से हो रहे समान विकास कार्य - कृष्ण लाल पंवार 15 दिनों में घर तक डाक के माध्यम से पहुंच जाएगा फोटोयुक्त मतदान पहचान पत्र: पंकज अग्रवाल शहरी स्थानीय निकाय द्वारा दी जाने वाली 31 ऑनलाइन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा: विपुल गोयल
चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रबंधक मण्डल की 82वीं बैठक शुरू, बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में हो रही है बैठक, बैठक में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक अशोक अरोड़ा भी है मौजूद प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह सचिव सुमिता मिश्रा और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पदाधिकारियों सहित विभागों के कई अधिकारी भी बैठक में हैं मौजूद,धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सम्रग विकास को लेकर अलग अलग पहलुओं पर हो रही है चर्चा
सूत्रों के हवाले से खबर, कांग्रेस जिलाध्यक्षों से पहले होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की घोषणा,25 जून को हरियाणा कांग्रेस को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष,सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में केवल दो ही नाम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की निविदा राशि वाली प्रमुख सिंचाई और जल संसाधन परियोजनाओं की समीक्षा की
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महापौरों को बताया शहरों के विकास का सारथी
डिजिटल पहल के अंतर्गत सारे देश में योजनाओं का डिजिटलीकरण किया जा रहा - परिवहन मंत्री श्री अनिल विज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिला जेल परिसर का किया उद्घाटन