Tuesday, May 20, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री ने समालखा में सेवा साधना एवं ग्राम विकास केन्द्र परिसर में ऋषिकुलम् वेलनेस सेंटर का किया उद्घाटनविकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक आयोजितमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राखीगढ़ी में 20 करोड़ लागत की तीन विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर चीन बोला- निभाएंगे रचनात्मक जिम्मेदारीसंत-महापुरुष सम्मान विचार एवं प्रसार योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय श्री गुरु गोरखनाथ प्रकटोत्सव का आयोजनयुवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नौकरी देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है सरकार: गौरव गौतमऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा का आयोजनमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 152 करोड़ 87 लाख रुपये लागत की 30 परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राखीगढ़ी में 20 करोड़ लागत की तीन विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

May 19, 2025 08:26 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिन्धु घाटी सभ्यता के ऐतिहासिक स्‍थल राखीगढ़ी में स्‍थापित संग्रहालय एवं व्याख्यान केंद्र में 20 करोड़ लागत की तीन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें विश्रामगृह, छात्रावास तथा कैफेटेरिया शामिल हैं। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और लोक निर्माण एवं जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री ने आईकोनिक स्थल राखीगढ़ी पर तैयार की गई पुस्तिका का भी विमोचन किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्रामगृह, कैफेटरिया तथा हॉस्टल बनने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों तथा विद्यार्थियों को शानदार सुविधाएं मिलेंगी। 17 कमरों वाला रेस्ट हाउस आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। हॉस्टल में विद्यार्थियों के ठहरने के लिए 13 डोरमैट्री बनाई गई हैं। इसके अलावा डाइनिंग हॉल की सुविधा भी रहेगी।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुरातत्त्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। यहां खुदाई के दौरान अब तक प्राप्त हड़प्पा कालीन वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में हड़प्पा कालीन बच्चों के खिलौने, टैराकोटा छकड़ा गाड़ी का पहिया, दीए, टैरा कोटा मनके, मालाएं इत्यादि वस्तुओं को रखा गया।

 

राखीगढ़ी के विकास को लेकर हुई बैठक

इसके उपरांत, मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री ने राखीगढ़ी के विकास को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और राखीगढ़ी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राखीगढ़ी संग्रहालय एवं व्याखान केंद्र का निमार्ण कार्य तेजी से पूरा किया जाए। पुरातात्विक साइटों पर शेड का निर्माण करवाया जाये ताकि उत्खनन कार्य साल के 12 महीने निरंतर चल सके।

उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए म्यूजियम को पुरातात्विक साइटों के साथ जोड़ा जाए और लाइटिंग, पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए।

 

बैठक के उपरांत, पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राखीगढ़ी में 1960 के बाद विभिन्न चरणों में हुई खुदाई के दौरान जो अवशेष मिले हैं, उनसे प्रामाणिक रूप से सिद्ध हो जाता है कि लगभग 8000 वर्ष पूर्व यहां मानव सभ्यता विकसित रूप में निवास कर रही थी। यहां खुदाई में मिले सभ्यता और सभ्यता के विकास के पुख्ता प्रमाण बताते हैं कि पूरे विश्व में भारत की सभ्यता सबसे प्राचीन है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने राखीगढ़ी को प्रमुख पर्यटन केंद्र और पुरातात्विक अध्ययन एवं इतिहासकारों के शोध के लिए विकसित करने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है। इसे विभिन्न चरणों में पूरा किया जाना है।

 

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने यहां पर जो भी कार्य किया है उसकी योजना और गुणवत्ता बेहद उत्तम है। इसके अलावा, हिसार की ही एक अन्य पुरातात्विक साइट अग्रोहा जहां अभी भी उत्खनन चल रहा है। इन जैसे सभी स्थलों को एकीकृत करके यहां सिंधु सरस्वती की सभ्यता का केंद्र बनाने पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है और सभी योजनाओं को आगामी दो साल में पूरा कर लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र ने इससे पहले, पुरातात्विक स्थलों का दौरा किया।

 

इस अवसर पर विधायक श्री विनोद भ्याणा, श्री रणधीर पनिहार, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री डीपी वत्स, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यू, विरासत एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन, पुरातत्व विभाग के निदेशक श्री अमित खत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री ने समालखा में सेवा साधना एवं ग्राम विकास केन्द्र परिसर में ऋषिकुलम् वेलनेस सेंटर का किया उद्घाटन विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक आयोजित
संत-महापुरुष सम्मान विचार एवं प्रसार योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय श्री गुरु गोरखनाथ प्रकटोत्सव का आयोजन
युवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नौकरी देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है सरकार: गौरव गौतम ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 152 करोड़ 87 लाख रुपये लागत की 30 परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास पाक खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर समेत 6 गिरफ्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सहकारिता मंत्री की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिवस पर आयोजित उत्सव में मुख्यमंत्री ने लिया संतजनों से आशीर्वाद
मानवता को एक सूत्र में पिरोने सहित शांति व भाईचारे का संदेश दे रहा है विश्व शांति केंद्र : मुख्यमंत्री