Monday, May 19, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
संत-महापुरुष सम्मान विचार एवं प्रसार योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय श्री गुरु गोरखनाथ प्रकटोत्सव का आयोजनयुवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नौकरी देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है सरकार: गौरव गौतमऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा का आयोजनमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 152 करोड़ 87 लाख रुपये लागत की 30 परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास पाकिस्तान की उधार की एयर डिफेंस सिस्टम धरी की धरी रही, ब्रह्मोस ने जबरदस्त जवाब दिया- अमित शाहदिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता सुधरी, CAQM ने GRAP-1 के प्रतिबंध हटाएइजरायल ने गाजा में एक नए ग्राउंड ऑपरेशन का ऐलान कियापाक खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर समेत 6 गिरफ्तार
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 152 करोड़ 87 लाख रुपये लागत की 30 परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

May 18, 2025 09:23 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज महेंद्रगढ़वासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए 152 करोड़ 87 लाख 92 हजार रुपये लागत की 30 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 81 करोड़ 49 लाख 30 हजार रुपये की लागत की 15 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 71 करोड़ 38 लाख 62 हजार रुपये लागत की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

 

महेंद्रगढ़ विधानसभा में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए कहा कि जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए पैसे जमा करवा रखे हैं, ऐसे 1450 नलकूप कनेक्‍शनों को अगले 3 महीने में जारी किया जाएगा। इसके अलावा, 2023 तक जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, वे भी जल्द पैसे जमा करवा दें, उनके कनेक्‍शन भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ विधानसभा में एक नई अनाज मंडी बनाने की भी घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि किसी भी गांव  में जमीन उपलब्‍ध होने पर गौ-अभ्यारण्य बनाया जाएगा। साथ ही, गांव उस्मापुर, बारड़ा, खातौद या जड़वा में जमीन उपलब्‍ध करवाने पर पशु औषधालय और पशु चिकित्सालय बनाया जाएगा, इसके लिए उन्होंने 1 करोड़ 51 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा, गांव डीगरोता के पशु औषधालय को 40 लाख रुपये की लागत से पशु चिकित्सालय में अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही, वीएलडीए कॉलेज की फिजिबिलिटी चैक करवाकर इस कार्य को पूरा किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि गांव आकोदा में बिजली का सब-डिविजन स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, मकानों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों को हटाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 3 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की।

 

उन्होंने कहा कि डालनवास गांव में 33 केवी तथा महेंद्रगढ़ शहर में 33 केवी सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। महेंद्रगढ़ विधानसभा में 56 कॉलोनियों में बिजली व्यवस्‍था की जाएगी। इसके अलावा, महेंद्रगढ़ शहर में एलटी लाइनों की जगह एलटी केबल डाली जाएगी। महेंद्रगढ़ से नारनौल तक 33 हजार केवी की बंद पड़ी लाइन को हटाया जाएगा। 

 

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत खातोद में जमीन उपलब्‍ध करवाने पर प्राइमरी हेल्थ सेंटर बनाया जाएगा। 4 माइनरों निहालवास, जैरपुर, सीसोठ, खायरा के पुनर्निर्माण के लिए 6 करोड़ 60 लाख रुपये की घोषणा की। महेंद्रगढ़ विधानसभा में 180 किलोमीटर लंबी सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।7 सड़कों, जिनकी लंबाई 36.85 किलोमीटर है, की भी स्पेशल रिपेयर का कार्य जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। 78.71 किलोमीटर लंबाई की 16 सड़कों का भी स्पेशल रिपेयर के तहत नवीनीकरण किया जाएगा, इसके लिए मुख्यमंत्री ने 44 करोड़ 53 लाख रुपये की घोषणा की।

 

उन्होंने महेंद्रगढ़ विधानसभा के 18 गांवों में स्कूलों की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ 38 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा, महेंद्रगढ़ में हरियाणा रोडवेज का सब-डिपो बनाया जाएगा। उपरोक्त के अलावा, मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ विधानसभा के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।

 

ऑपरेशन सिंदूर से हमारे वीरों ने दुनिया को बता दिया कि यदि कोई भारत को छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं– मुख्यमंत्री

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह भूमि सैनिकों की भूमि है। यहीं से 20 किलोमीटर दूर वीरभूमि नसीबपुर है। नसीबपुर का युद्ध भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। जब 1857 में अंग्रेजों ने पूरे भारत को अपने जुल्मी पंजों में कसने की कोशिश की, तब इसी भूमि के योद्धा राव तुलाराम ने ब्रिटिश सत्ता की नींव हिला दी थी। हमारी वीर धरा के सपूतों ने हर युद्ध में देश-प्रदेश का सदा गौरव बढ़ाया है। चाहे वह आजादी की लड़ाई थी अथवा आजादी के बाद 1962, 1965, 1971 व 1999 के युद्ध हों। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भी हमारे वीरों ने दुनिया को यह बता दिया है कि यदि कोई भारत को छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं।

 

महेंद्रगढ़ को विकास के मामले में आगे बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा – मुख्यमंत्री

 

विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1570 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य करवाए हैं। जबकि कांग्रेस सरकार के 10 सालों में केवल 700 करोड़ रुपये के काम हुए। हमारी डबल इंजन सरकार ने कांग्रेस के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा काम करवाए हैं और अब तो प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार है और विकास के काम तीन गुणा गति से होंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि महेंद्रगढ़ को विकास के मामले में आगे बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। 

 

2047 तक विकसित भारत बनाने में विकसित हरियाणा का होगा योगदान – मुख्यमंत्री

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के 'विकसित भारत' के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करना है। हरियाणा को देश के विकास का इंजन बनाना है। उन्होंने लगातार तीसरी बार जनादेश देने के लिए हरियाणा की जनता आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए अपने संकल्प पत्र के संकल्पों में से हमारी सरकार ने 22 संकल्पों को पूरा कर भी दिया है और 90 संकल्पों पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प पत्र केवल घोषणा नहीं है, बल्कि जनता को दिया गया वचन है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं, जो कहा है वो करेंगे, हमारी नीति नीयत और नेतृत्व तीनों स्पष्ट है। हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं। हमारा लक्ष्य पूरे हरियाणा का संतुलित विकास करना है और इस  संकल्प पर हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि हम सब मिलकर हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएं और 2047 तक विकसित भारत बनाने में विकसित हरियाणा के रूप में अपना योगदान दें।

 

पहलगाम हमले का जवाब हमारी सेना ने दियाजिस पर हर भारतीय को गर्व - सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

 

सिंचाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा के नौजवानों ने सदैव बॉर्डर पर रहकर हमारे प्राणों की रक्षा के लिए अपना खून बहाया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले का जवाब हमारी सेना ने दिया है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में चौतरफा विकास की गंगा बह रही है। दक्षिण हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अनुमति से करोड़ों रुपए की जल परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। मुख्यमंत्री का यही प्रयास है कि दक्षिण हरियाणा की नहरों में टेल तक पानी मिलना चाहिए।‌ उन्होंने कहा कि दोहन और कृष्णा नदी को पुनर्जीवित करने के लिए 13 करोड़ 6 लाख रुपए की परियोजना बनाई गई है। जड़वा, सतनाली, बवाना, खेड़ा, खेड़ी आदि 18 गांवों में जलापूर्ति के लिए 55 करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू की गई है।

 

दक्षिण हरियाणा की धरती वीरों की धरती - स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव

                                                                    

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह दक्षिण हरियाणा की धरती वीरों की धरती कहलाती है। सबसे ज्यादा सेना में जाने वाले लोग दक्षिण हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को खत्म किया है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के भरपूर जन-समर्थन से आज हरियाणा में तीसरी बार लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ में जल्द से जल्द सरकारी अस्पताल का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने रैली में दक्षिण हरियाणा की वीर भूमि को नमन करते हुए मुख्यमंत्री से महेंद्रगढ़ में आईआईटी का निर्माण करवाने की गुजारिश की।‌

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में मिला ऐतिहासिक जनादेश - सांसद धर्मबीर सिंह

 

महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री धर्मबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में ऐतिहासिक जनादेश मिला है और मुख्यमंत्री दिन रात जनसेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान देने वाले राव तुलाराम के नाम से महेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज का नामकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 6 साल पहले इस भूमि पर आईएमटी की नींव रखी गई थी। अब इस संस्थान का काम शुरू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले ग्राम पंचायत के पोर्टल पर जो विकास के प्रस्ताव भिजवाए गए थे और जो फिजिबल हैं, उनका क्रियान्वयन किया जाए, इससे यहां ग्रामीण विकास को गति मिल सकेगी।

 

रैली को संबोधित करते हुए महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कंवर सिंह यादव ने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने करीब 153 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया, जिसके लिए वह मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने रैली में मुख्यमंत्री से केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में आईआईटी संस्थान की स्थापना करने, महेंद्रगढ़ में नई अनाज मंडी बनाए जाने, तीन से पांच करम तक के रास्तों को पक्का बनवाने तथा महेंद्रगढ़ को जिला मुख्यालय बनाए जाने का अनुरोध किया। इसके अलावा, उन्होंने महेंद्रगढ़ शहर के लिए नया बाईपास बनवाए जाने, हरियाणा रोडवेज का सब डिपो बनाने, महिलाओं के लिए महेंद्रगढ़ में एक वेलनेस सेंटर स्थापित करने, अवैध कालोनियों को नियमित किए जाने और महेंद्रगढ़ नगर पालिका को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट दिए जाने का भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

 

इस मौके पर विधायक श्री ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री श्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री श्री अभय सिंह यादव, सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
संत-महापुरुष सम्मान विचार एवं प्रसार योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय श्री गुरु गोरखनाथ प्रकटोत्सव का आयोजन
युवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नौकरी देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है सरकार: गौरव गौतम ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन पाक खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर समेत 6 गिरफ्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सहकारिता मंत्री की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिवस पर आयोजित उत्सव में मुख्यमंत्री ने लिया संतजनों से आशीर्वाद
मानवता को एक सूत्र में पिरोने सहित शांति व भाईचारे का संदेश दे रहा है विश्व शांति केंद्र : मुख्यमंत्री
सुरेश कुमार व अन्य पदोन्नत हो मंत्री के सैक्ट्री बने
हरियाणा में 12वीं बोर्ड रिजल्ट, 85.66% स्टूडेंट्स पासः टॉपर के 497/500 नंबर, 3 सब्जेक्ट 100/100; टॉप थ्री में 3 कॉमर्स, एक आर्ट्स स्टूडेंट,मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी हरियाणा: अंबाला कैंट में अंबाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट के पास सुरक्षा सख्त