Sunday, July 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसेUS की आजादी के 250 साल पूरे, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी नागरिकों को दी बधाईश्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कल कोलकाता में अमित शाह, 125 फीट ऊंची मूर्ति का करेंगे शिलान्यासअमरनाथ यात्रियों की बसों पर हमले का दावा फर्जी, श्रीनगर पुलिस ने अफवाहों का किया खंडनहरियाणा सरकार ने 12 आईएएस और 3 HCS अधिकारियों का किया तबादलापलवल पत्रकार प्रकरण: प्रवीण अत्रेय बोले— मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर, उचित कार्रवाई होगीएमडब्ल्यूबी ने की पलवल के पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार की निंदाहरियाणा को 'समग्र शिक्षा' कार्यक्रम के तहत मिलेंगे 1,639.02 करोड़
Haryana

नायब सरकार के बेमिसाल 100 दिन

January 24, 2025 10:16 PM
चंडीगढ़(विकेशशर्मा):हरियाणा में भाजपा की नायब सरकार के बेमिसाल 100 दिन पूरे हो रहे हैं। बेमिसाल हम इसलिए लिख रहे हैं क्योंकि इन 100 दिनों में जिस तरह के बड़े फैसले लेकर हर वर्ग को राहत दी है, वैसी मिसाल हरियाणा की राजनीति में पहले कभी नहीं मिलती। नायब सरकार की किताब खुली है और 100 दिनों में हर पर का हिसाब जनता के सामने है। युवा, किसान, महिलाएं, कर्मचारी, शहर, गांव, कस्बे,  ऐसा कोई वर्ग और क्षेत्र नहीं जिसके लिए भाजपा की नायब सैनी सरकार ने काम ना किया हो। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले 24 हजार से ज्यादा युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी देकर नायब सिंह सैनी ने बहुत बड़ा उदाहरण पेश किया है। 2014 से पहले हरियाणा में जितनी भी सरकार बनी, मुख्यमंत्री किसी भी पार्टी का बना हो, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि शपथ लेने से पहले युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई हो। अकेले युवाओं की बात नहीं, नायब सिंह सैनी ने सरकार बनाते ही क्रांतिकारी कदम उठाया और सभी फसलें एमएसपी पर खरीद करने काम शुरू करवाया, आज पूरे देश में हरियाणा एकमात्र ऐसा प्रदेश है जहां सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ी पहल की, सभी मेडिकल कॉलेज और नागरिक अस्पतालों में डायलिसिस की निःशुल्क सुविधा शुरू करवाई। भाजपा की नायब सरकार ने इन 100 दिनों में जमकर काम किया और हर वर्ग की चहेती सरकार बनने में कामयाब रही। यही नहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिस तरह जनता के दिलों में जगह बनाई उसकी भी कोई दूसरी मिसाल नहीं मिल सकती। जनता के साथ नायब सिंह सैनी  विपक्षी पार्टियों के विधायकों और नेताओं के दिलों पर भी राज करते हैं। पिछले दिनों विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मंच तो सांझा किया ही, साथ ही उनकी तारीफ करने में भी कंजूसी नहीं बरती। बता दें कि अब नायब सिंह सैनी 12 मार्च 2024 से अक्टूबर 2024 तक मुख्यमंत्री रहे। उन 56 दिनों में जी काम किया उसकी भी काट आज तक विरोधी नहीं तलाश पाए। उन 56 दिनों के काम और नायब सिंह सैनी की लोकप्रियता का ही परिणाम रहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा की बहुमत दिया और नायब सिंह सैनी को 17 अक्टूबर को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया। अब सरकार के 100 दिन 27 जनवरी को पूरे हो जाएंगे। इन 100 दिनों में सरकार ने जितने भी फैसले लिए सब जनता के सामने हैं। नायब सरकार के इन 100 दिनों का तोड़ ढूंढना भी विरोधियों के वश से बाहर है। 
 
*महिला सशक्तिकरण* 
भाजपा की नायब सिंह सैनी सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए पानीपत से 'बीमा सखी योजना' का शुभारंभ किया। इसमें महिलाओं को पहले साल 7 हजार, दूसरे साल 6 हजार और तीसरे साल 5 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। साथ ही, बीमा कमीशन और हर महीने 2100 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।  हर घर ग्रहणी योजना के तहत 13 लाख परिवारों को 500 रुपये में सिलेंडर दिया जा रहा है। वहीं प्रदेश में 5 लाख महिलाओं को ड्रोन दीदी बनाए जाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत अब तक 1 लाख 45 हजार महिलाओं को ड्रोन दीदी बनाया जा चुका है। यही नहीं महिलाओं को पंचायती राज प्रणाली में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी किया है। इसके अलावा भी बहुत सी योजनाएं ऐसी हैं जिनसे महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। 
 
*पिछड़ों को हक दिलवाया* 
भाजपा की नायब सरकार ने अब तक वंचित रह गई अनुसूचित जातियों को उनका अधिकार दिलवाया है। इसके लिए राज्य में अनुसूचित जातियों में आरक्षण को दो वर्गों वंचित अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति वर्ग में वर्गीकृत किया गया। इससे आरक्षण का लाभ हर स्तर पर मिला। इसके अलावा पूरे प्रदेश में समाधान शिविर शुरू करवाए गए। इन शिविरों में अब तक 96 हजार शिकायत आ चुकी हैं, इनमें से 75000 से अधिक शिकायतों का समाधान भी किया जा चुका है।
 
*किसानों के लिए बड़े कदम* 
नायब सिंह सैनी सरकार ने किसानों के लिए बड़े क्रांतिकारी कदम उठाए। सभी फसलों को एसपी पर खरीदा जा रहा है। फसल का पैसा फसल बेचने के 48 घंटे के अंदर डीपीटी से डायरेक्ट किसानों को दिया जा रहा है यही नहीं हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधायक 2024 भी पारित किया गया। अब कृषि भूमि के पट्टे के लिए लिखित अनुबंध अनिवार्य हो गया है इससे मालिकों को अपनी जमीन पर कब्जे का डर नहीं रहेगा। यही नहीं सरकार ने श्यामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज कृषक पट्टेदारों को उसे भूमिका मालिकाना हक भी दिया। किसान भी नायब सिंह सैनी के इसलिए कायल है क्योंकि अब उन्हें प्राकृतिक आपदा से नुकसान का डर नहीं रहा। अगर प्रकृति आपदा से फसल को नुकसान होता है तो नायाब सरकार तुरंत मुआवजा भी देती है। खरीफ फसलों के लिए 2000 रुपये प्रति एकड़ की दर से अब तक 948 करोड़ रुपए किसानों के लिए जारी किया जा चुके हैं।
 
*हर वर्ग के दिलों को छुआ* 
भाजपा की नायब सैनी सरकार ने प्रदेश में हर वर्ग के लिए सौगात दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 750 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में 400 रुपये की बढ़ोतरी की गई। इसके साथ ग्रामीण क्षेत्रों प्रदेश के 19 जिलों में 50 करोड रुपए से जिम खोले गए। प्रदेश में बागवानी विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है, इसका शिलान्यास भी किया जा चुका है। यह विश्वविद्यालय करनाल के उचानी में 700 करोड रुपये की लागत से बनेगा। इसके अलावा टीवी उन्मूलन अभियान। शहरों में लोकल बस सेवाएं शुरू की, इसके साथ ही अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार भी किया गया। कुल मिलाकर नायब सैनी सरकार ने 100 दिनों में हर वर्ग के दिलों कुछ हुआ है।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा सरकार ने 12 आईएएस और 3 HCS अधिकारियों का किया तबादला
पलवल पत्रकार प्रकरण: प्रवीण अत्रेय बोले— मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर, उचित कार्रवाई होगी
एमडब्ल्यूबी ने की पलवल के पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार की निंदा
हरियाणा को 'समग्र शिक्षा' कार्यक्रम के तहत मिलेंगे 1,639.02 करोड़ जमीन से जुड़े सभी काम हों आसान, पारदर्शी और समय पर, यही सरकार का उद्देश्य : मुख्यमंत्री
प्रदर्शनकारी बिजली कर्मचारियों के बीच खुद ज्ञापन लेने पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सुपर-100 अभिनंदन कार्यक्रम में की दो बड़ी घोषणाएं बुनियाद योजना के तहत संचालित 103 केंद्रों में 25 नए केंद्र जुड़ेंगे, कुरुक्षेत्र सुपर-100 सेंटर को मिलेंगे 100 नए कंप्यूटर
अग्निपथ योजना’ के तहत हरियाणा में होंगी सेना भर्ती रैलियां ,20 जुलाई से चार चरणों में होगी भर्ती निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने के लिए चलाई जाएगी विशेष मुहिम : प्रधान सचिव अरूण गुप्ता