Saturday, September 13, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा, हिसार से अयोध्या, दिल्ली और चंडीगढ़ के बाद अब जयपुर के लिए भी हवाई सेवा शुरूसीपी राधाकृष्णन ने ली भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथदिल्ली: आज भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे सीपी राधाकृष्णनदिल्ली - सीपी राधाकृष्णन लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ, राष्ट्रपति भवन पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीराष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 11वां भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन बेंगलुरु में शुरूभारत का वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय क्षमता का लक्ष्य - हरियाणा ऊर्जा मंत्री अनिल विजपीएम मोदी की मां पर टिप्पणी: मुजफ्फरपुर कोर्ट में आज सुनवाई, राहुल-तेजस्वी के खिलाफ है शिकायतगृह मंत्रालय ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा का जिम्मा CRPF और दिल्ली पुलिस को सौंपा
 
Haryana

एक नवंबर से अम्बाला छावनी व अम्बाला शहर के मध्य प्रारंभ होगी लोकल बस सेवा : परिवहन मंत्री अनिल विज

October 30, 2024 08:43 PM

हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि आगामी एक नवंबर से अम्बाला छावनी और अम्बाला शहर के मध्य लोकल बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकल बस सेवा प्रारंभ होने से आम नागरिकों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

श्री विज आगामी एक नवंबर को प्रात: 10 बजे अम्बाला छावनी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के निकट लोकल बस सेवा का उद्घाटन अपने कर कमलों से करेंगे। इस बस सेवा के प्रारंभ होने से अम्बाला छावनी व अम्बाला शहर के निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उनको आने-जाने में काफी आसानी होगी।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि बस सेवा के लिए चार मिनी बस का इस्तेमाल किया जाएगा जोकि शेड्यूल के अनुसार प्रतिदिन चलेगी। उन्होंने बताया कि बस सेवा कलरहेड़ी, डिफेंस कालोनी, तोपखाना क्षेत्र से होती हुई बोह, दलीपगढ़, बब्याल, टांगरी बांध रोड से जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सिविल अस्पताल, गोल चक्कर, कैंट बस स्टैंड, जंडली, मॉडल टाउन, इक्को चौक, प्रेम नगर व अन्य क्षेत्रों से होते हुए अम्बाला शहर बस स्टैंड तक जाएगी। इसी प्रकार वापसी में भी बस इसी रूट से अम्बाला छावनी में अपने अंतिम स्टॉप कलरहेड़ी तक आएगी। उन्होंने बताया प्रतिदिन बसे अपने शेड्यूल अनुसार छावनी व शहर के मध्य नौ चक्कर लगाएगी।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में लोकल बस सेवा एक नवंबर से प्रारंभ करने को लेकर अम्बाला जीएम रोडवेज को दिशा-निर्देश भी दिए।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा, हिसार से अयोध्या, दिल्ली और चंडीगढ़ के बाद अब जयपुर के लिए भी हवाई सेवा शुरू
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 11वां भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन बेंगलुरु में शुरू
भारत का वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय क्षमता का लक्ष्य - हरियाणा ऊर्जा मंत्री अनिल विज
गुरुग्राम:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोहना चौक और सेक्टर 52 में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत किया श्रमदान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी थोड़ी देर में दिल्ली के लिए रवाना होगे
जनता और पुलिस के बीच समन्वय के लिए गृह विभाग चलाएगा अभियान : मुख्यमंत्री नायब सैनी
25 सितंबर को एक दिन-एक घंटा- एक साथ पूरे प्रदेश में चलेगा स्वच्छता अभियान सेवा पखवाड़ा‘ के तहत 20 सितम्बर को पूरे प्रदेश में नई सड़कों के निर्माण व रिपेयर कार्यों का होगा शुभारंभ : रणबीर गंगवा परियोजनाओं में देरी को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की बैठक