Thursday, October 22, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• सरकार 24 फसलो की MSP देने की बात कहती है लेकिन सरकार हरियाणा में 24 फसलो के नाम बताएं -- जस्सी पेटवाड़ • मैं बिजली निजीकरण के खिलाफ, विभाग ने विनियामक के आगे पूरी दृढ़ता से इसका विरोध किया, इसके खिलाफ हम आखिरी सिरे तक जाएंगे" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज • भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे, जनता को घोषणाएं नहीं, जवाब चाहिए : कुमारी सैलजा • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव • बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर राज्य सरकार की है 'जीरो टॉलरेंस' की नीति • पुलिस शहीदी दिवस के अवसर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, हरियाणा पुलिस के 88 शहीद जवानों के बलिदान को किया नमन • हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा • पंचकूला में धूमधाम से मनाया दशहरा महोत्सव, 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र
Haryana

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यू-विन पोर्टल के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

October 29, 2024 07:53 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा यू-विन पोर्टल का शुभारंभ भारत सरकार की देश के नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और सभी के लिए बुनियादी व आवश्यक सेवाओं की सार्वभौमिक और समाना पहुंच को प्रोत्साहित भी करता है।

 

 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से टीकाकरण सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से यू-विन पोर्टल राष्ट्र को समर्पित किया। eVIN और Co-WIN के सफल कार्यान्वयन के बाद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में नियमित टीकाकरण सेवाओं को डिजिटल बनाने के लिए तीसरे स्तंभ के रूप में यू-विन की स्थापना की है।

 

यू-विन प्लेटफॉर्म टीकाकरण के लिए प्रत्येक गर्भवती महिला, नवजात शिशु, बच्चे और किशोर की ट्रैकिंग की सुविधा के लिए है एक डिजिटल समाधान

   

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस प्रमुख स्वास्थ्य पहल को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि हरियाणा का सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) का लक्ष्य सालाना 5.95 लाख से अधिक नवजात शिशुओं और 6.80 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं तक पहुंचने का है। यू-विन प्लेटफॉर्म एक डिजिटल समाधान है, जो हर गर्भवती महिला, नवजात शिशु, बच्चे और किशोर के टीकाकरण के लिए ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान करता है। यह प्रणाली टीकाकरण सत्रों की योजना, लाभार्थियों के पंजीकरण, टीकाकरण स्थिति अद्यतन वास्तविक समय में डिजिटल रूप से अंतिम सेवा वितरण बिंदु से करने और सभी आंकड़ों के रिकॉर्डिंग और रिपोर्टिंग को सक्षम बनाएगी।

 

लाभार्थियों को यू-विन पोर्टल से उनके टीकाकरण के बारे में एसएमएस के माध्यम से समय-समय पर मिलता है अलर्ट

 

यू-विन को हेल्थ केयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर),  हेल्थ केयर फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर) और एबीएचए के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के साथ जोड़कर डिजाइन किया गया है। यह सभी मौजूदा प्रबंधन सूचना प्रणालियों के साथ अनुकूल होगा। यू-विन नागरिकों के लिए एक इंटरैक्टिव यूजर इंटरफेस के अलावा विभिन्न मॉड्यूल के साथ कार्यक्रम प्रबंधकों के लिए प्रासंगिक टीकाकरण प्रमाण पत्र भी प्रदान करता है। लाभार्थियों को यू-विन पोर्टल के माध्यम से उनके नियत टीकों के बारे में एसएमएस के माध्यम से समय-समय पर अलर्ट मिलता है।

 

हरियाणा में नियमित टीकाकरण सत्रों के लिए यू-विन पोर्टल पर बनाई गई हैं लगभग 29,000 सत्र साइटें

 

यह पोर्टल ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण, टीकाकरण की तत्काल पुष्टि करने व सुविधाजनक स्लॉट-बुकिंग सहित विभिन्न सुविधाएं लाभार्थियों को प्रदान करता है। लगभग 6000 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और 20,000 से अधिक मोबिलाइज़र को यू-विन पोर्टल पर लाभार्थियों के पंजीकरण और टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा लगभग 808 सरकारी और 1525 निजी स्वास्थ्य सुविधाओं को यू-विन पोर्टल बनाया गया है और प्रशिक्षित किया गया है। हरियाणा में नियमित टीकाकरण सत्रों के लिए लगभग 29,000 सत्र स्थल यू-विन पोर्टल पर बनाए गए हैं।

 

प्रत्येक वर्ष लगभग 12 लाख लाभार्थियों को होता है नियमित टीकाकरण का लाभ

 

अब तक  हरियाणा में 24.04 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए  पंजीकृत किया गया है, जिनमें 6,50,960 गर्भवती महिलाएं और 17,53,826 बच्चे शामिल हैं। यू-विन के माध्यम से हरियाणा में कुल 14,85,792 शिशुओं (0-1 वर्ष), 4,93,107 बच्चों (1-5 वर्ष), 49,816 किशोरों (10-16 वर्ष) और 5,11,763 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया है।

 

हरियाणा में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत प्रति वर्ष लगभग 12 लाख लाभार्थी (बच्चें और गर्भवती महिलाएं) विभिन्न टीकाकरण प्राप्त करते हैं। यू-विन के दीर्घकालिक लाभों में केंद्रीकृत टीकाकरण डेटाबेस प्रदान करना, समय पर खुराक, अंतराल और लगातार शेड्यूलिंग के साथ टीकाकरण कवरेज में सुधार करना और लाभार्थी ट्रैकिंग, प्रबंधन और गतिशीलता को बढ़ावा देना शामिल है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
सरकार 24 फसलो की MSP देने की बात कहती है लेकिन सरकार हरियाणा में 24 फसलो के नाम बताएं -- जस्सी पेटवाड़
मैं बिजली निजीकरण के खिलाफ, विभाग ने विनियामक के आगे पूरी दृढ़ता से इसका विरोध किया, इसके खिलाफ हम आखिरी सिरे तक जाएंगे" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे, जनता को घोषणाएं नहीं, जवाब चाहिए : कुमारी सैलजा
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर राज्य सरकार की है 'जीरो टॉलरेंस' की नीति
पुलिस शहीदी दिवस के अवसर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, हरियाणा पुलिस के 88 शहीद जवानों के बलिदान को किया नमन
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा
पंचकूला में धूमधाम से मनाया दशहरा महोत्सव, 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र
हरियाणा सरकार ने 6 आईपीएस और 22 HPS अधिकारियों का किया तबादला
चंडीगढ : सूत्रों के हवाले से खबर,हरियाणा पुलिस विभाग में जल्द होगा फेरबदल कई पुलिस अधिकारियों के होंगे तबादले