Friday, July 04, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
अंबाला से मुलाना तक महिलाओं के लिए अलग से बस चलाई जाएगी ताकि महिलाओं/कन्याओं को बस में सुगम सफर करने में आसानी हो- परिवहन मंत्री अनिल विजचंडीगढ़ : विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा करेंगे मैंगो मेले का उद्घाटन मुगलकालीन यादवेंद्र गार्डन, पिंजौर में 4 जुलाई से शुरू होगा मैंगो मेला कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी रहेंगे साथ 32वें मैंगो मेले को लेकर तैयारियां पूरी शुक्रवार शाम 5 बजे पिजौर में होगा उद्घाटन समारोहवायु प्रदूषण से निपटने के लिए हरियाणा का रोडमैप तैयारहरियाणा में जनप्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन पर गर्व: हरविन्द्र कल्याणविकसित राष्ट्र निर्माण में शहरी निकाय की अहम भूमिका: ओम बिरलाप्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को साकार करने की राह दिखाएगा स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन: नायब सिंह सैनीHSSC ने किया ग्रुप D के 7596 पदों का रिज़ल्ट घोषितचंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए खास निर्देश,मानसून के दौरान जल निकासी की व्यवस्था पुख़्ता हो
Haryana

कांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”

September 18, 2024 09:02 PM

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कांग्रेस द्वारा आज जारी किए गए घोषणा पत्र को धोखे का पत्र करार देते हुए कहा कि “यह घोषणा पत्र नहीं यह धोखे का पत्र है और झूठ का पुलिंदा है, इसे तो नदी में फेंक देना चाहिए”।

श्री विज आज अम्बाला छावनी में बाजारों में शॉप-टू-शॉप चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कांग्रेस द्वारा हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस आदतन धोखेबाज पार्टी है, जब हिमाचल का चुनाव था तब भी इन्होंने यही कहा था कि हम महिलाओं को 500 का सिलेंडर देगे लेकिन आज हालात क्या है। यह लोगों की तनख्वाह तक नहीं दे पा रहे हैं। घोषणा पत्र में कांग्रेस द्वारा हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के प्रश्न पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि इससे बड़ी कोई बात नहीं, ये लोग हिमाचल में बोलते है की भांग बोंएगे और उसको बेचेंगे। हरियाणा में बोलते है नशा मुक्त करेंगे, यह पार्टी तो एक ही है और जीतने के बाद कैसे रंग बदलती है उसका उदाहरण हमारे पड़ोस में।

कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ता जा रहा है और जो तूफान उठा है यह विरोधियों को उखाड़कर फेंक देगा : पूर्व मंत्री अनिल विज

चुनाव प्रचार के संबंध पर पूछे सवाल पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि चुनाव प्रचार में कार्यकर्ताओं में जोश दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और यह जो तूफान उठा है यह विरोधियों को उखाड़कर फेंक देगा।

वहीं, पूर्व मंत्री अनिल विज ने आज बाजारों में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शॉप-टू-शॉप चुनाव प्रचार करते हुए वोट मांगे। जोरदार नारों के बीच चुनाव प्रचार निकलसन रोड पर सदर चौक से प्रारंभ हुआ जोकि हलवाई बाजार, सौदागर बाजार, बजाजा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी हनुमान मार्केट, कैंट थाना चौक से हलवाई बाजार होते हुए वापस भाजपा के निकलसन रोड स्थित चुनावी कार्यालय पर संपन्न हुआ। सभी बाजारों की एसोसिएशनों द्वारा पूर्व मंत्री अनिल विज का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया तो सौदागर बाजार के प्रधान आशीष अग्रवाल द्वारा उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव सोनी बब्बू, ललित चौधरी, राजीव गुप्ता डिम्पल, किरणपाल चौहान, विजेंद्र चौहान, राम बाबू यादव, श्याम सुंदर अरोड़ा, बीएस बिंद्रा, नरेंद्र राणा, रवि सहगल, सुरेंद्र बिंद्रा, जितेंद्र सहगल, अनिल धीर, विनय मेहता, बिल्लू टुंडला, भारत कोछड़, सुनीता अरोड़ा, ज्योति मीत, मीनू धीमान, इकबाल ढांडा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
अंबाला से मुलाना तक महिलाओं के लिए अलग से बस चलाई जाएगी ताकि महिलाओं/कन्याओं को बस में सुगम सफर करने में आसानी हो- परिवहन मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़ : विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा करेंगे मैंगो मेले का उद्घाटन मुगलकालीन यादवेंद्र गार्डन, पिंजौर में 4 जुलाई से शुरू होगा मैंगो मेला कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी रहेंगे साथ 32वें मैंगो मेले को लेकर तैयारियां पूरी शुक्रवार शाम 5 बजे पिजौर में होगा उद्घाटन समारोह वायु प्रदूषण से निपटने के लिए हरियाणा का रोडमैप तैयार हरियाणा में जनप्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन पर गर्व: हरविन्द्र कल्याण
विकसित राष्ट्र निर्माण में शहरी निकाय की अहम भूमिका: ओम बिरला
प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को साकार करने की राह दिखाएगा स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन: नायब सिंह सैनी
HSSC ने किया ग्रुप D के 7596 पदों का रिज़ल्ट घोषित
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए खास निर्देश,मानसून के दौरान जल निकासी की व्यवस्था पुख़्ता हो सरकार ने सूरजमुखी की खरीद की अवधि तीन दिन बढ़ाई, अब खरीद 3 जुलाई तक इग्नू का उद्देश्य कौशल एवं ज्ञान आधारित शिक्षा देना'