Friday, March 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा व कई विधायकों ने हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की*हरियाणा में यमुना प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में तेजी हर नाले के लिए गठित होंगी अलग-अलग समितियांप्रदेश में 100 स्वास्थ्य संस्थान बने फर्स्ट रेफरल यूनिट : आरती सिंह रावएचसीएस अधिकारियों की एपीआर अब ऑनलाइन दर्ज होगीस्वच्छता सरकार की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के हर नागरिक का भी है नैतिक कर्तव्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतमनाबार्ड द्वारा ‘ग्रामीण भारत महोत्सव – प्रदर्शनी एवं बिक्री’ का आयोजन 13 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर—34 मेंअनिल कुमार दून पिहोवा मेला–2026 के लिए मेला प्रशासक नियुक्तमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रकट की शोक संवेदनाएं
 
Haryana

चंडीगढ़:जेजेपी ने जारी की पहली सूची,उचाना से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे दुष्यन्त चौटाला

September 04, 2024 05:28 PM

जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) गठबंधन ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जेजेपी-एएसपी ने प्रथम सूची में 19 उम्मीदवारों की घोषणा की, इनमें 15 सीटों पर जेजेपी और 4 सीटों पर एएसपी ने प्रत्याशी उतारे है। बुधवार को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की स्वीकृति और एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की सहमति के बाद गठबंधन ने यह लिस्ट जारी की।

जेजेपी की ओर से उचाना कलां में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, डबवाली में जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला, जुलाना में विधायक अमरजीत ढांडा और दादरी में पूर्व विधायक एवं चेयरमैन राजदीप फौगाट चुनाव लड़ेंगे। जेजेपी ने बावल में पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल, जींद में पूर्व मंत्री परमानंद के बेटे इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत, गोहाना में कुलदीप मलिक, मुलाना में डॉ रविंद्र धीन, रादौर में राजकुमार बुबका, गुहला में कृष्ण बाजीगर, नलवा में विरेंद्र चौधरी, तोशाम में राजेश भारद्वाज, बेरी में सुनील दुजाना सरपंच, अटेली में आयुषी अभिमन्यु राव और होडल में सतवीर तंवर को उम्मीदवार घोषित किया हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर सढौरा में सोहेल, जगाधरी में डॉ अशोक कश्यप, सोहना में विनेश गुर्जर और पलवल में हरिता बैंसला उम्मीदवार होंगे।

उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के साथ ही जेजेपी नामांकन के पहले दिन 5 सितंबर से उम्मीदवारों का पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी। वीरवार को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत उचाना कलां से अपना नामांकन भरेंगे। वीरवार सुबह जेजेपी के उचाना कार्यालय में हवन होगा और उसके बाद एक जुलूस के रूप में हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ दुष्यंत चौटाला नामांकन दाखिल करने जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा व कई विधायकों ने हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की*
हरियाणा में यमुना प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में तेजी हर नाले के लिए गठित होंगी अलग-अलग समितियां प्रदेश में 100 स्वास्थ्य संस्थान बने फर्स्ट रेफरल यूनिट : आरती सिंह राव एचसीएस अधिकारियों की एपीआर अब ऑनलाइन दर्ज होगी स्वच्छता सरकार की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के हर नागरिक का भी है नैतिक कर्तव्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम नाबार्ड द्वारा ‘ग्रामीण भारत महोत्सव – प्रदर्शनी एवं बिक्री’ का आयोजन 13 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर—34 में अनिल कुमार दून पिहोवा मेला–2026 के लिए मेला प्रशासक नियुक्त
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रकट की शोक संवेदनाएं
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुग्राम में मृतकों के परिजनों को प्रदान किए 20-20 लाख रुपए के चेक, सभी पीड़ित परिवारों को यात्रा खर्च के लिए भी दिये 20-20 हजार रुपए
घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं, अफवाह फैलाकर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई - राज्य मंत्री राजेश नागर