Saturday, November 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर • धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि • चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन • आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए • कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें। • अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री • हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया। • आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
Haryana

मीडिया वेलबींग एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों के आई कार्ड को अभिजय चोपड़ा ने लांच किया

September 03, 2024 08:52 PM
मीडिया वेलबींग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के आईडी कार्ड 2024-25 की लॉन्चिंग पंजाब केसरी समूह के निदेशक अभिजय चोपड़ा के करकमलों से की गई। मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने इस मौके पर विजय चोपड़ा को बताया कि संस्था मौजूदा समय में 700 से अधिक पत्रकारों का एक समूह है जिसमें हरियाणा के सभी 22 जिलों के साथ-साथ उत्तर भारत में पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली के बड़े पत्रकार भी शामिल हैं। इतना ही नहीं इन सभी राज्यों में प्रदेश कार्यकारिणी भी गठित है और प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए हुए हैं। अमर शहीद लाला जगत नारायण अवार्ड साल में दो बार हरियाणा से प्रकाशित अखबार को देने का क्रम है।
 
*पत्रकारों के दो तरह के इंश्योरेंस करवाता है संगठन धरणी*
 
मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए चंद्रशेखर धरणी ने श्री अभिजय चोपड़ा को बताया कि संगठन दो तरह के इंश्योरेंस पत्रकारों को देता है जिसमें एक टर्म इंश्योरेंस 10 लाख तक का है और एक एक्सीडेंटल इंश्योरेंस है। इन दोनों ही इंश्योरेंस के संगठन कोई भी पैसा पत्रकारों से नहीं लेता है और निशुल्क यह सुविधा पत्रकारों को संगठन की ओर से दी जा रही है। मीडिया वेलबींग एसोसिएशन पत्रकारों का एक ऐसा संगठन है जो पूरी तरह से गैर राजनीतिक संगठन है, जिसके मंच पर बड़े से बड़े नेता आए हैं। 
 
 
*पत्रकारों की संगठन ने की आर्थिक मदद धरणी* 
 
मीडिया वेलबींग एसोसिएशन का मकसद पत्रकारों की भलाई के लिए काम करना है और हर पत्रकार की मदद करने का प्रयास हमेशा रहता है। आपको बताने की प्रसार भारती के एडवाइजर ज्ञानेंद्र बरतरिया की बीते दिनों मृत्यु हो गई थी जिसमें मीडिया वेलबींग एसोसिएशन की ओर से जो इंश्योरेंस करवाया गया था, उससे उनके परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिली। इसके अलावा विभिन्न पत्रकारों के दुख सुख में संगठन ने अहम भूमिका निभाई है जिसमें तीन पत्रकारों को कैंसर होने पर मदद की गई,  इसके अलावा करीब 17 पत्रकार ऐसे हैं जिनकी समय-समय पर संगठन की ओर से आर्थिक मदद की गई। 
 
*पत्रकारों को संगठन अपने हर कार्यक्रम में करता है सम्मानित-धरणी*
 
धरणी ने बताया कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन हरियाणा में 60 साल से अधिक पत्रकारों को विशेष रूप से अपने हर कार्यक्रम में सम्मानित करती है। हरियाणा के तीन पत्रकारों को हर कार्यक्रम में उनकी पत्रकारिता में दी गई सेवाओं के लिए विशेष सम्मान दिया जाता है।
 
 
अभिजय चोपड़ा ने की संगठन के कामों की तारीफ
 
वहीं पंजाब केसरी समूह के निदेशक विजय चोपड़ा ने भी मीडिया वेलबींग एसोसिएशन की तारीफ की और संगठन की तरफ से किया जा रहे कामों को अद्भुत बताया और भविष्य में भी इसी तरह यह काम जारी रखने को कहा। अभिजय चोपड़ा ने पत्रकारों के लिए किया जा रहे संगठन के कामों को लेकर संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी और उनकी टीम की अच्छी सोच की काफी प्रशंसा की।
 
*कईं प्रदेशों में गठित की एसोसिएशन की इकाई*
संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने कहा कि आज संस्था केवल एक प्रदेश स्तर तक ही सीमित नहीं बल्कि कई प्रदेशों में अपने पंखों का विस्तार कर चुकी है हरियाणा में संस्था लगातार कई वर्षों से अपने सदस्य पत्रकारों का
 फ्री एक्सीडेंटल व टर्म इंश्योरेंस करवा रही है और उन्हें हर वर्ष निशुल्क ही रिन्यू भी करवा रही है। संस्था का गठन पत्रकारों के कल्याण के उद्देश्य से किया गया था और इस काम पर लगातार हम लोग अग्रसर हैं। आने वाले समय में हम  पत्रकारों के कल्याण को लेकर कोर कमेटी से कई विषयों पर विचार विमर्श कर रहे हैं। कोर कमेटी जिस प्रकार का फैसला लेगी वह सार्वजनिक करके पत्रकारों के कल्याण हेतु संस्था जल्द कई बड़े फैसले लेने जा रही है।
 
*सरकार से महत्वपूर्ण मांगे मनवा चुकी है एम डब्ल्यू बी*
 
हाल ही में सरकार से   किसी भी पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर पेंशन रोकने और परिवार के एक से अधिक सदस्य के मीडिया में होने पर केवल एक ही व्यक्ति को पेंशन देने के प्रावधान को खत्म करने की मांग एम डब्ल्यू बी पूर्ण करवा चुकी है। 
 
*कैशलेस इलाज की भी मिले सुविधा*
 इसके अलावा भी एसोसिशन की कुछ मांगे है, जिनमें पत्रकारों की पेंशन राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपए प्रतिमाह की जाए। एसोसिएशन को एक कनाल का प्लाट भवन बनाने के लिए दिया जाए। हरियाणा में 20 साल से अधिक समय से जो भी व्यक्ति एक्टिव पत्रकार है, चाहे वह मान्यता प्राप्त नहीं है, को भी पेंशन के प्रावधान का लाभ दिया जाना चाहिए। मीडिया की डिजिटल प़लिसी में सरलीकरण करके उन्हें मान्यता प्रदान करने पर सरकार ध्यान दें। पेंशन आयु को 60 साल से कम कर 55 वर्ष की जाए। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों की तरह से पत्रकारों को भी कैशलैस इलाज की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई की हर वर्ग के हित में कार्य कर रही हरियाणा सरकार जल्द ही पत्रकारों के हित में उनकी इन मांगों को भी पूरा करने का काम करेंगे। 
 
*युवा पत्रकारों के लिए लगेंगे प्रशिक्षण शिविर*
   चंद्र शेखर धरणी ने बताया कि एसोसिएशन के हर कार्यक्रम में प्रदेश के 60 साल से अधिक आयु के सक्रिय 3-3 पत्रकारों को सम्मानित करने का कार्य किया जाता है। इसके अलावा एसोसिएशन की ओर से जल्द ही युवा पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाने का कार्य शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके अलावा एसोसिएशन की ओर से पत्रकारों के लिए तीन पुरस्कार भी शुरू किए गए हैं। इनमें अमर शहीद लाला जगत नारायण अवार्ड, पत्रकारिता रत्न अवार्ड और पत्रकारिता अलंकार अवार्ड उत्कृष्ट व श्रेष्ठ सेवाओं के लिए दिए जाते हैं।


Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर
धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें।
अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया।
आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट