Tuesday, October 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• पंचकूला में एक कुख्यात गैंग के दो कथित शूटरों से मुठभेड़,पुलिस पर 5 गोलियां चलाईं, PSI की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, ASI के कान के पास से गुजरी • अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा • हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज • महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज • हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह • जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी • हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा • प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा
Haryana

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की लंबित राशि मिले शीघ्र – मुख्यमंत्री

June 11, 2024 08:25 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग तथा उच्चत शिक्षा विभाग के अधिकारियों की शीघ्र ही संयुक्त बैठक बुलाई जाए और अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की पिछले वर्ष की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की लंबित राशि जारी की जाए। इसके अलावा, इस वर्ष से दाखिले के साथ ही छात्रवृत्ति की राशि जारी की जाए, ताकि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक दिक्कत का सामना न करना पड़े।

        मुख्यमंत्री आज यहां सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में विभाग के राज्य मंत्री श्री बिशम्बर सिंह भी उपस्थित थे।

        बैठक में जानकारी दी गई कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों, जिनकी पारिवारिक आय ढ़ाई लाख रुपये वार्षिक से कम है, आवेदन के लिए पात्र हैं। यह योजना केंद्र-राज्य सरकार 60ः40 अनुपात में क्रियान्वित है। वर्ष 2023-24 में 82,248 विद्यार्थियों को 151.46 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। इसी प्रकार, पिछड़े वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 55,998 विद्यार्थियों को 36.32 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई।

हरियाणा राज्य शुभ्र ज्योत्सना पेंशन योजना की राशि में होगी वृद्धि

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा राज्य शुभ्र ज्योत्सना पेंशन योजना के तहत अब तक 15,000 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है। इस राशि में भी वृद्धि की जाए। इस बात की जानकारी दी गई कि लाभापात्रों की संख्या लगभग 900 है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत दी जाने वाली 71 हजार रुपये की राशि में से 61 हजार रुपये पंजीकरण के साथ ही जारी की जाए, ताकि संबंधित लाभार्थी अपनी बेटी की शादी के लिए इस राशि को प्रयोग कर सके। 

80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के रहने व उनकी देखभाल के लिए समर्थ वृद्ध सेवा आश्रम खोलने का कार्य तेजी से हो पूरा

        श्री नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश में ऐसे 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुग, जो किन्हीं कारणों से अकेले रहते हैं, उनकी देखभाल करने का बीड़ा हरियाणा सरकार ने उठाया है। इसके लिए प्रदेशभर में समर्थ वृद्ध सेवा आश्रम खोले जा रहे हैं। पहले चरण में गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में यह आश्रम खोले जाएंगे। इन आश्रमों का संचालन एनजीओ व सामाजिक संस्थानों द्वारा किया जाएगा।

डॉ बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना में आवेदनों का सत्यापन जल्द करें पूरा

        मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों को उनके मकानों की मरम्मत के लिए राज्य सरकार डॉ भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत 80 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और वित्तीय सहायता जारी की जाए।

        बैठक में मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री पंकज अग्रवाल और मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पंचकूला में एक कुख्यात गैंग के दो कथित शूटरों से मुठभेड़,पुलिस पर 5 गोलियां चलाईं, PSI की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, ASI के कान के पास से गुजरी अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा हरियाणा में औद्योगिक निवेश से खुल रहे विकास व रोजगार के नए द्वार, आईएमटी बन रहे विकास के नए इंजन आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स निर्माण हेतु गांव ब्राह्मण माजरा, अम्बाला छावनी में राज्य सरकार द्वारा 60.16 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज