Saturday, September 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
एम डब्लूयु बी द्वारा दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे अंकुश को 10 लाख और यमुनानगर के पत्रकार गुलाब सिंह को 40 हजार की सहायताहरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज प्रातः सेवा संकल्प अभियान के तहत अम्बाला शहर में आयोजित नमो मैराथन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार भेंटवार्ता की*अम्बाला:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के विरुद्ध यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान , आज भगवान विश्वकर्मा जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा दिवस के पावन अवसर पर शुरू होगा 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' का दूसरा चरणअनिल विज के हाथों दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के परिवार को एम डब्लूयु बी द्वारा मिलेगा 10 लाख का बीमा लाभसवा करोड़ दीये जलाकर हरियाणा देगा पीएम मोदी को आशीर्वाद : डॉ. अर्चना गुप्ताहरियाणा विकास, रोजगार और जनकल्याण में आगे बढ़ रहा, पंजाब को भी चाहिए पारदर्शी और विकासोन्मुख सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीआशीर्वाद के दीयों’ से जगमग होंगे पर्यटन, सहकारिता, विरासत स्थल और जेल परिसर : डॉ. अरविंद शर्मा
Rajasthan

राजस्थान में कांग्रेस का सफाया करेगी जनता, बदलाव का मजबूत विकल्प बनी जेजेपी – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

November 22, 2023 09:37 PM

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राजस्थान में एक दिन में चार विशाल चुनावी जनसभाएं की। बुधवार को जेजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने कोटपुटली, हिंडौन, दांतारामगढ़ और फतेहपुर शेखावाटी पहुंचे दुष्यंत चौटाला को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारी भीड़ को देखकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान से कांग्रेस का सफाया हो रहा है और जनता प्रदेश में बदलाव के लिए जेजेपी के साथ मजबूती से आगे बढ़ रही है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में सबने देखा कि कैसे प्रदेश में माफियाओं का राज पनपा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनहित कार्य पर कोई ध्यान नहीं दिया क्योंकि पिछले पांच साल कांग्रेस शासन चलाने में नहीं बल्कि अपनी सरकार बचाने में व्यस्त रही। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस राज में महिलाओं पर अपराध बढ़ा है। इसी तरह खनन माफियाओं और पेपर लीक करवाने वाली गैंग का बोलबाला रहा। दुष्यंत चौटाला ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में जेजेपी उम्मीदवारों को विधायक बनाकर राजस्थान की विधानसभा भेजें ताकि क्षेत्र में विकास की कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि सभी संगठित होकर जेजेपी प्रत्याशियों को वोट डाले और ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाएं।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भारी समर्थन और स्नेह के लिए स्थानीय लोगों का आभार जताया और कहा कि जेजेपी राजस्थान की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए चुनाव लड़ रही है इसलिए सभी खुलकर जेजेपी का साथ दें ताकि हम सब मिलकर क्षेत्र के गरीब किसान, कमेरे वर्ग के हित में काम कर सके। उन्होंने कहा कि जेजेपी का मकसद है कि राजस्थान के लोगों के लिए ऐतिहासिक कार्य हो ताकि जननायक चौधरी देवीलाल के सपने का राजस्थान बनाकर उनके सपने को साकार किया जा सके।

विशाल जनसभा को जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने संबोधित करते हुए कहा कि जेजेपी सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ और कार्यकर्ता के जोश की बदौलत निश्चित तौर पर राजस्थान विधानसभा का ताला जेजेपी की चाबी से ही खुलेगा। दिग्विजय ने कहा कि राजस्थान में बदलाव लाने के लिए जिस तरह तमाम वर्ग बढ़-चढ़कर आगे आ रहे है, यह जेजेपी की जीत की निशानी है। इस दौरान जेजेपी प्रत्याशी रामनिवास यादव, डॉ. रीटा सिंह, नंदकिशोर महरिया और गायत्री कोली ने भी जनता से वोट से अपील करते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास को सवाया करके लौटाएंगे।

Have something to say? Post your comment
More Rajasthan News
जयपुर: 'वंदे मातरम' विवाद पर सोनिया गांधी के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन राजस्थान विधानसभा का मॉनसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा राजस्थान: तीन शहरों के नाम बदले जाने का ऐलान, माउंट आबू का नया नाम होगा आबूराज राजस्थान: पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे ISI एजेंट प्रकाश सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार जोधपुर बस अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई जयपुर: सावरदा पुलिया के पास गैस से भरा टैंकर पलटा, हुए कई धमाके राजस्थान: सीकर और भरतपुर में सिरप पीने से 2 बच्चों की मौत राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS और 91 IPS अधिकारियों का तबादला राजस्थान के चुरू के स्कूल में लगी भीषण आग, स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाला गया जैसलमेर में भारतीय रक्षा प्रणाली द्वारा लगभग 30 पाकिस्तानी मिसाइलों को निष्क्रिय कर दिया गया