Wednesday, August 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
देश में हर घर तिरंगा 9 से 17 अगस्त 2026 तक चलेगा :नायब सैनी,हरियाणा के मुख्यमंत्रीहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों हार्दिक शुभकामनाएं दीकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों का भारत आगमन पर हुआ भव्य स्वागत,ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया स्वागत कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा का दम, 11 पदकों से दुनिया में गूंजा प्रदेश का नाम : डॉ. अरविंद शर्मानूंह के गांव दादू में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरीमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नारनौल 2041, नारायणगढ़ 2031, पानीपत 2041 तथा कुरुक्षेत्र 2041 के ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान पर विचार विमर्श तथा अनुमोदन के लिए एसएलसी की बैठक आयोजितउप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी मंजूरी : श्रम मंत्री अनिल विज राष्ट्रीय टीबी लक्ष्यों से आगे निकला हरियाणा
Rajasthan

जेजेपी का साथ दें राजस्थानी, मिलकर लाएंगे परिवर्तन – दुष्यंत चौटाला

November 06, 2023 08:08 PM

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी ने 25 मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारा दिया है। सभी प्रत्याशियों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों से नामांकन भर दिया है। ये सभी उम्मीदवार जेजेपी के चुनाव निशान चाबी पर चुनाव लड़ेंगे। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, राज्य मंत्री अनूप धानक व हरियाणा के कई जेजेपी विधायकों की मौजूदगी में सभी प्रत्याशियों ने विशाल रोड शो और जनसभा करके अपना-अपना नामांकन भरा।

सोमवार को हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राजस्थान के भरतपुर विधानसभा से जेजेपी प्रत्याशी डॉक्टर मोहन चौधरी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने वहां उमड़ी भारी भीड़ से आह्वान किया कि वे जेजेपी प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान की जनता जेजेपी का साथ दें, हम सब मिलकर प्रदेश में परिवर्तन लाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि यहां के लोगों के हित में हरियाणा की तर्ज पर ऐतिहासिक कदम उठाए जाएं ताकि राजस्थान के गरीब, किसान, कमेरे वर्ग को उनका हक मिले। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश की जनता मौजूदा कांग्रेस राज्य सरकार से परेशान है इसलिए जनता वोट की चोट से कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी तथा प्रदेश में परिवर्तन लाने की मुहिम शुरू करने वाली जेजेपी के विकल्प को चुनकर जेजेपी प्रत्याशियों को विधानसभा भेजने का काम करेगी। 

विदित रहे कि राजस्थान में जेजेपी की तरफ से सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज मील, फतेहपुर से पूर्व विधायक नंद किशोर महरिया, दांतारामगढ़ से जेजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ रीटा सिंह, खंडेला से सरदार सिंह आर्य, कोटपुतली से जेजेपी प्रदेश प्रधान सचिव रामनिवास यादव और भरतपुर से डॉ. मोहन सिंह उम्मीदवार हैं। कामां विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक शमशूल हसन, नसीराबाद से किसान नेता जीवराज जाट, सूरसागर से पत्रकार इम्तियाज अहमद, तारानगर से विनय कुमार शर्मा, पीलीबंगा सीट से राजकुमार, गंगापुर सिटी से ओमप्रकाश शर्मा और चूरू से संपत सिंह राठौड़ चुनाव लड़ रहे है। इसी तरह जेजेपी ने भादरा विधानसभा क्षेत्र से कार्तिकेय चौधरी, नीमका थाना से रघुवीर सिंह तंवर, बगरू सीट से हरीश डाबी और महवा से डॉ आशुतोष झालानी को टिकट दिया है। वहीं खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र से सीताराम नायक, झोटवाड़ा से दीनदयाल जाखड़, रामगढ़ अलवर से इजहार आलम और हिंडौन से गायत्री कोली जेजेपी की ओर चुनावी मैदान में हैं। इनके अलावा नवलगढ़ से प्रतिभा सिंह, सीकर से बरकद मोहम्मद, चाकसू से मांगीलाल खंडेलवाल और अलवर ग्रामीण से वीना चौहान चुनाव लड रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
More Rajasthan News
राजस्थान विधानसभा का मॉनसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा राजस्थान: तीन शहरों के नाम बदले जाने का ऐलान, माउंट आबू का नया नाम होगा आबूराज राजस्थान: पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे ISI एजेंट प्रकाश सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार जोधपुर बस अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई जयपुर: सावरदा पुलिया के पास गैस से भरा टैंकर पलटा, हुए कई धमाके राजस्थान: सीकर और भरतपुर में सिरप पीने से 2 बच्चों की मौत राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS और 91 IPS अधिकारियों का तबादला राजस्थान के चुरू के स्कूल में लगी भीषण आग, स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाला गया जैसलमेर में भारतीय रक्षा प्रणाली द्वारा लगभग 30 पाकिस्तानी मिसाइलों को निष्क्रिय कर दिया गया जैसलमेर की 3 सीमा चौकियों पर गोलाबारी