Saturday, May 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार :- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणाअंतरिक्ष से नागरिक सेवा’ की अवधारणा पर किसान व आमजन के हित में नई तकनीक विकसित करने पर हरियाणा को नीदरलैंड्स में मिला जियोस्पेशियल एक्सीलेंस अवार्ड मुख्यमंत्री ने हरसैक की पूरी टीम को दी बधाई-शुभकामनाएंमुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बेहतरीन पहल, लाखों श्रद्धालु हो रहे लाभान्वित- विपुल गोयलकैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दिए निर्देश: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के मद्देनजर हुई समीक्षा बैठक, दोनों विभागों के 17 गाड़ियों पर लगाई रोकमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुभारम्भप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को बनाएगा लाभार्थी: सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्माबृज क्षेत्र का चौपाइयों, जिक्री, रसिया और नगाड़ों के माध्यम से संस्कृति, इतिहास और भाईचारे का दे रहा है संदेश- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हरियाणा की नई तकनीकी क्रांति का बनेगी आधार: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी
 
Chandigarh

शहरी विकास के लिए सतत और हरित प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण इन्स-आउट में पहुंचे विशेषज्ञों ने विभिन्न सत्रों में में किया मंथन

September 17, 2023 09:58 PM
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा स्थानीय सैक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटैक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफिजरेटिंग एंड एयर कंडशनिंग इंजीनियर्स (इशरे), द कॉन्फैडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डवेल्पर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित नौवें चार दिवसीय इन्स एंड आउट शो के दौरान आज तीसरे दिन विभिन्न विषयों पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे विशेषज्ञों ने शहरी विकास के लिए सतत एवं ग्रीन तकनौलजी के महत्व पर जोर दिया। इसका उद्देश्य स्थिरता और शहरी विकास के क्षेत्र में अभिनव समाधान तलाशना है।
आईआईए के ट्रस्टी जीत गुप्ता द्वारा संचालित यह सत्र शहरी विकास के लिए सतत और हरित प्रौद्योगिकी पर केंद्रित था। जिसमें आईआईए चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन आर्किटेक्ट मनमोहन खन्ना, आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर्स फोरम, पीएचडीसीसीआई के को-चेयर गूनमीत सिंह, यूटी चंडीगढ़ के मुख्य वास्तुकार कपिल सेतिया समेत कई गणमान्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।
दूसरे सत्र में सतत निर्माण में नवीन सामग्री विषय पर आयोजित सेमिनार में टीएमटी पॉलिमर इंडिया के प्रबंध निदेशक अर्पण गोयल, टाटा स्टील के सचिन कुमार, नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड के हिमांशु चौधरी ने भवन निर्माण के क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की नवीनतम तकनीक के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि किसी भी इमारत निर्माण के लिए गुणवत्तापरक सामग्री का इस्तेमाल सबसे अहम होता है। तीसरे सत्र में आतिथ्य उद्योग में स्थिरता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने कहा कि इन्स आउट के माध्यम से जहां सौ से अधिक भवन निर्माता कंपनियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है वहीं इस तरह के सेमिनार के माध्यम से चंडीगढ़ वासियों को आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी प्रदान की गई है।
 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Chandigarh News
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री
चंडीगढ़ में मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड: 20 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने आवास घेरा, 2 दिन पहले AAP के करीबी के घर से ₹500 के नोट उड़े थे
मोहाली-चंडीगढ़ में ED की बड़ी रेड, नोटों से भरे बैग फेंके, सड़क पर बिखरे 500 के नोट
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों के साथ की बदतमीजी,पत्रकारों ने लगाई क्लास
चंडीगढ़ में पासपोर्ट ऑफिस उड़ाने की धमकी,लिखा- 14 जहरीले बम लगाए, विदेश मंत्रालय के अफसरों को भी भेजी गई ई-मेल चंडीगढ़: पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाके जैसी आवाज सुनाई दी चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्याः जिम से निकलकर गाड़ी में बैठते ही हमलावरों ने फायरिंग की; सीट पर लुढ़की लाश अपने बच्चों को बचाओ’, CBSE बोर्ड की परीक्षाओं के बीच चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब बीजेपी में कई युवाओं को किया शामिल
चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली