Thursday, August 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
दिल्ली:पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन,भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते थेदिल्ली-NCR में 1 जनवरी 2027 से इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल का ही रजिस्ट्रेशन होगाराहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखाराहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखाहिमाचल प्रदेश: हणोगी टनल के अंदर 2 ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 8 घायलचंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत अगर भविष्य हरियाणा में हमारी कांग्रेस सरकार आई तो हम HKRN को खत्म करेंगे:भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्रीविशाखापत्तनम में RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज से होगी शुरू
Chandigarh

इमारतों में अग्नि सुरक्षा एवं सुरक्षा उपाय महत्वपूर्ण इन्स-आउट में एफएसएआई व इशरे ने किया सेमिनार का आयोजन

September 16, 2023 04:30 PM
विषय विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी इमारत के निर्माण में सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण विषय होता है। इसकी अनदेखी करना उचित नहीं है। आम लोगों को इस दिशा में जागरूक करने के लिए सभी को एकजुटता से प्रयास करना होगा।
उक्त विचार पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय इन्स-आउट के दूसरे दिन फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएसएआई) के चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग,रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे) और इंडियन प्लंबिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता ने व्यक्त किए। हर साल आयोजित होने वाले सेमिनार का विषय भारतीय अग्नि एवं सुरक्षा यात्रा (आईएफएसवाई-2023) था।
इशरे के चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष अनिल सिंह दुग्गल द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किए जाने के बाद एफएसएआई चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष सुरिंदर बाहगा ने कहा कि फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन 2002 में स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है जो अग्नि सुरक्षा, जीवन सुरक्षा, सुरक्षा, भवन स्वचालन, हानि की रोकथाम और जोखिम प्रबंधन के बारे में जागरूकता अभियान चला रहा है।
इस अवसर पर चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रो. मनुजीत खुराना ने अग्निश्मन में प्रौद्योगिकी एवं नवीनतम नवाचारों की खोज, दिल्ली से आए अग्नि सुरक्षा विशेषज्ञ रजनीश अग्रवाल ने वेंटिलेशन और धुआं प्रबंधन, इंडियन प्लंबिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष साहिल कंसल ने नर्वस ऑफ ए बिल्डिंग पर व्याख्यान दिया।  
इस अवसर पर फायर सेफ्टी एंड सिक्योरिटी विषय पर आयोजित की विशेष पैनल चर्चा में एफएसएआई के सचिव राजन मित्तल, पंजाब के फायर सलाहकार बी.एस. संधू, पीएस सैनी, प्रमुख, इंजीनियरिंग विभाग पीजीआई, स्वाति बहल,प्रिंसिपल, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और अजितेश पराशर, आरएसएम रवेल इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने हिस्सा लिया। प्रोफेसर गीतांजलि कपूर ने सत्र का संचालन किया।
इस अवसर पर इशरे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बंसल और एमिटी यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर दीपिका शर्मा ने विशेष व्याख्यान दिया।
एफएसएआई के तत्वाधान में चितकारा यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय व थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने अग्नि सुरक्षा उपायों के बारे में प्रस्तुतियां दी।
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत *चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसे
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण,इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री