Thursday, October 08, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ • कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस • फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो, फसल का उठान हो सुनिश्चित— मुख्यमंत्री • चंडीगढ़ के सेक्टर 2 के हाउस नंबर 50, पंजाब सीएम के कैंप ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी ,पंजाब में CBI की बड़ी कार्रवाई कोठी नंबर 50 में CBI की रेड CM ऑफिस पर भी CBI की रेड , पंजाब कैंप ऑफिस में भी जांच जारी, पंजाब में कई ठिकानों पर CBI की कार्रवाई ,घारांचो में भी CBI की रेड • एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात • एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई
National

इंडिया बनाम भारत'

September 16, 2023 04:28 PM
हालांकि संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र का एजेंडा अभी तक भी घोषित नहीं किया गया है। यह तो तय है कि संसद के कर्मचारियों, मार्शलों की  पोशाक, वेशभूषा और परिधानों में भारतीयता की झलक जरूर दिखाई देगी। राजनीतिक गलियारों में यह बदलाव विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की काट के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि महिलाओं का साड़ी पहनना और मार्शलों की वेशभूषा में भारतीय संस्कृति के साथ-साथ भारत की परंपरागत परिधानों के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित होगी।
 
कर्मचारियों व मार्शलो को कुर्ता पजामा वाली पोशाक में कुर्ते पर कमल का फूल भी अंकित होगा कमल का फूल जो भारत का राष्ट्रीय फूल है। इस प्रकार से पांच दिन तक चलने वाले इस विशेष सत्र का सीधा प्रसारण तो होगा और पूरा देश संसदीय कार्रवाई के साथ-साथ भारतीय पोशाक, परिधानों के रूप में भारतीयता के दर्शन कर पाएगा। इससे पूर्व भी जी-20 शिखर सम्मेलन में परिधानों व राष्ट्रीय प्रतीकों को मुख्य रूप से दर्शाया जा चुका है जिनका पूरी दुनिया ने दीदार भी किया। जी-20 शिखर सम्मेलन में कई राष्ट्रीय अध्यक्षों की पत्नियों ने बाकायदा डिनर पार्टी में भारतीय साड़ी पहन कर शिरकत की और फोटोशूट भी करवाया । यह फोटोशूट मीडिया की सुर्खियां भी बना। 
 
इन महिलाओं में जापान के प्रधानमंत्री की पत्नी यूको किशिदा ने हरे रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी,मॉरीशस के प्रधानमंत्री पी जगन्नाथ की पत्नी ने भी साड़ी पहनी, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा की पत्नी भी साड़ी में दिखाई दी इसी प्रकार आईएमएफ की प्रमुख जार्जीवा भी पार्टी में खूबसूरत साड़ी में दिखाई दी। इसी तरह से जी-20 के 'लोगो' में भी कमल का फूल दिखाया गया था। इतना ही नहीं निमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा जाना भी देश की केवल भारत के रूप में पहचान दरशाना है। इस पर विपक्ष विपक्षी दलों ने बवाल भी किया लेकिन यह चर्चा पूरे देश में हुई। इसी तरह संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र में भारतीय परंपराओं,  पोशाकों, परिधानों का प्रदर्शन होगा जो फिर से देशवासियों का भारतीयता पर ध्यान आकर्षित करेगा। अब देखना यह है कि इंडिया बनाम भारत में किसका डंका बजता है।
Have something to say? Post your comment
More National News
असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत अंकित बालियान मर्डर केस: हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे दोनों शूटरों के घर की कुर्की हुई
पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों के लिए नए अवसर पैदा करना
गोवा विधानसभा चुनाव 2027: अरविंद केजरीवाल ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन किया मलेशिया के प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली से रवाना हुए अमित शाह बोले- मुझे विश्वास है कि 2029 तक, 21 NDA शासित राज्यों में UCC होगा किसान नेताओं के साथ कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे बैठक BRICS समिट के लिए कल भारत आएंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, PM मोदी से होगी मुलाकात
पीएम मोदी का सोने पर सबसे बड़ा संदेश- जरूरत नहीं है तो गोल्ड खरीदने की भी जरूरत नहीं
नेपाल में फंसे 105 भारतीय सुरक्षित नागपुर लौटे, परिजनों ने किया स्टेशन पर स्वागत