Saturday, February 28, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
सरकार की रफ्तार फाइलों से तय होती है, यदि फाइलें रुकती हैं तो सरकार के काम रुकते है’’ - ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा में विश्वविद्यालयों के संविदा व अंशकालिक शिक्षकों को सेवा सुरक्षा देने का है विचार : शिक्षा मंत्रीडबवाली के स्टेडियम का किया जाएगा सुधारीकरण- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतमफसल खराबा मुआवजे के भुगतान से पहले पूर्ण सत्यापन आवश्यक : मुख्यमंत्रीमुद्दाविहीन विपक्ष झूठे आरोपों से सदन को कर रहा गुमराह – मुख्यमंत्रीझूठ और भ्रम की राजनीति बेनकाब, पेंशन काटने का आरोप निराधार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष को दिया करारा जवाब कहा: राज्यपाल का अभिभाषण ‘विकसित हरियाणा’ के भविष्य का रोडमैपरिसर्च और एआई पर बड़ा दांव: हरियाणा में स्टेट रिसर्च फंड और ‘हरियाणा ए.आई. मिशन’ की तैयारी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
 
Haryana

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से ओमान सल्तनत के शाही परिवार के सदस्य सैय्यद नवाफ बिन बरघाश अल सईद ने की मुलाकात

November 19, 2022 05:58 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से आज उनके आवास संत कबीर कुटीर पर ओमान सल्तनत के शाही परिवार के सदस्य सैय्यद नवाफ बिन बरघाश अल सईद ने की मुलाकात। मुलाकात के दौरान हरियाणा राज्य और ओमान सल्तनत के बीच सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने राज्य का निर्यात ग्राफ बढ़ाने के लिए नवाफ बिन बरघाश अल सईद से बासमती चावल के निर्यात और प्रदेश के कुशल मैनपावर के लिए उद्योगों में रोजगार के अवसरों तथा अन्य क्षेत्रों में परस्पर सहयोग पर विचार - विमर्श किया। इसके अलावा, निवेश और व्यापार बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रदान कर उन्हें विदेशों में रोजगार के अवसर मुहैया करवाना है। इस उद्देश्य के लिए तथा हरियाणा में विदेशी निवेश आकर्षित करने व व्यापार बढ़ाने के लिए प्रदेश में अलग से विदेश सहयोग विभाग बनाया है। हरियाणा ने दुसरे देशों के साथ समन्वय के लिए विदेश सहयोग विभाग के तहत हरियाणा निर्यात संवर्धन परिषद और हरियाणा विदेशी प्लेसमेंट सेल की स्थापना की है। यह विभाग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और हैफेड के साथ मिलकर एक्सपोर्ट प्रमोशन करेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सैय्यद नवाफ बिन बरघाश अल सईद को श्रीमद्भगवद्गीता भी भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, पूर्व मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन, विदेश सहयोग विभाग के लिए मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री पवन चौधरी और ओमान के अग्रणी उद्योगपति श्री मोनीश बहल उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
सरकार की रफ्तार फाइलों से तय होती है, यदि फाइलें रुकती हैं तो सरकार के काम रुकते है’’ - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा में विश्वविद्यालयों के संविदा व अंशकालिक शिक्षकों को सेवा सुरक्षा देने का है विचार : शिक्षा मंत्री डबवाली के स्टेडियम का किया जाएगा सुधारीकरण- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
फसल खराबा मुआवजे के भुगतान से पहले पूर्ण सत्यापन आवश्यक : मुख्यमंत्री
मुद्दाविहीन विपक्ष झूठे आरोपों से सदन को कर रहा गुमराह – मुख्यमंत्री
झूठ और भ्रम की राजनीति बेनकाब, पेंशन काटने का आरोप निराधार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष को दिया करारा जवाब कहा: राज्यपाल का अभिभाषण ‘विकसित हरियाणा’ के भविष्य का रोडमैप रिसर्च और एआई पर बड़ा दांव: हरियाणा में स्टेट रिसर्च फंड और ‘हरियाणा ए.आई. मिशन’ की तैयारी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खिलाड़ियों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है सरकार : श्री नायब सिंह सैनी
फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी