Monday, June 22, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का कर रहे हैं वितरणहरियाणा लोकभवन में भव्य रूप से मनाया गया पश्चिम बंगाल स्थापना दिवसपंचकूला:चौपाल से चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनावों का सम्पूर्ण इतिहास पुस्तक का विमोचन हुआअधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकनआगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में खिलेगा कमल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा की प्राचीन संस्कृति सांग को फिर जीवंत कर रही सरकार -कृष्ण कुमार बेदीप्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिलेगा सशक्त भविष्य : राव नरबीर सिंह
Entertainment

बागी 3 के लिए टाइगर श्रॉफ़ ने 6% तक घटाया अपना बॉडी फैट

February 13, 2020 01:36 PM

इसमें कोई दो राय नहीं है कि टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं और दुनिया के सबसे कम उम्र के एक्शन स्टार भी हैं। अभिनेता ने अपनी पिछली फिल्म वॉर में एक शानदार परफॉर्मेंस दी थी, जिसके लिए उन्हें दर्शकों और आलोचकों द्वारा समान रूप से खूब सरहाया गया था। अभिनेता अब अपनी बागी फ्रैंचाइज़ी के तीसरे भाग में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे।

बागी 3 की शूटिंग के दौरान टाइगर ने फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ आकार में आने के लिए कठिन प्रशिक्षण और वर्किंग सेशन शुरू किया था। सूत्रों के अनुसार, यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके शरीर की नसें साफ़ दिखाई दे सके, टाइगर ने अपना बॉडी फैट 6% प्रतिशत तक कम कर दिया था।

फ़िल्म के पोस्टर और ट्रेलर को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म के प्रति प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है जो अपने पसंदीदा अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित है।

प्रोडक्शन हाउस से जुड़े स्रोत के अनुसार,"टाइगर का बॉडी फैट औसतन 10 से 12% प्रतिशत तक था। एक इंसान के लिए, 6% या 6% से कम बॉडी फैट प्राप्त करना बहुत मुश्किल है क्योंकि एक निश्चित स्तर के बाद, शरीर स्व-अस्वीकृति मोड पर चला जाता है और भूख नहीं लगना शुरू हो जाता है जो अंततः मेटाबोलिक रेट को कम करता है। टाइगर ने फिल्म के लिए इस फिसिक को हासिल करने के लिए एक विशिष्ट आहार और रोजाना दो बार कसरत का पालन किया। उनके खानपान में ओटमील के साथ 8-10 अंडे का सफेद हिस्सा शामिल था।और उनके दोपहर के खाने में उबले चिकन और सब्जियों के साथ भूरे चावल शामिल किए गए थे। टाइगर दिनभर ड्राई फ्रूट्स और नट्स को स्नैक्स के तौर पर खाते थे। उनके शाम के नाश्ते में एक प्रोटीन शेक शामिल है और दिन का आखिरी भोजन मछली और ब्रोकोली है। राज ढोले ने टाइगर को ट्रेनिंग दी थी।"

वही, टाइगर कहते हैं,"सर्बिया में शूटिंग करना टास्क की तरह था, मौसम काफी अजीबोगरीब था। बिना शर्ट के लुक के लिए मुझे अपने शरीर की अतिरिक्त चर्बी को पूरी तरह से नष्ट करना था और 6% तक बॉडी फैट बनाए रखना था। यह विशेष रूप से -3 डिग्री के तापमान में महत्वपूर्ण क्लाइमेक्स दृश्य को 45 दिनों के लंबे एक्शन शेड्यूल में फिल्माना कठिन था। और मैं केवल शूटिंग के पहले और बाद में कसरत कर सकता था। इसलिए, मुझे बीच में जब भी वक़्त मिलता था एक्सरसाइज कर लिया करता था। इसलिए, इन त्वरित सेशन और प्रतिबंधित कैलोरी के सेवन ने मुझे शर्टलेस सीक्वेंस के लिए फिट रखा था।" 

 
"बागी 3" इस साल 6 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसमें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है।  
Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर