Monday, September 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
जेलों की सुरक्षा से समझौता नहीं, आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पहरेदारी : डॉ. अरविंद शर्मायुवा शक्ति के संकल्प से नशामुक्त बनेगा हरियाणा: श्री नायब सिंह सैनीहरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को दीर्घकालिक जॉब सिक्योरिटी, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता प्रदान करने की व्यापक पहल कीहलका बवानी खेड़ा के विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल खोल कर की धन वर्षाडबल इंजन सरकार तिगुनी गति से करवा रही हरियाणा का विकास: मुख्यमंत्रीआर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी कौशल से जोड़ने की दिशा में हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन तथा 25 वर्ष जनसेवा के पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा सेवा ही संकल्प अभियान' प्रदेश भर में आयोजित होंगे जनसेवा के कार्यक्रम — मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोक
Bhavishya

सबरीमला मंदिर जाने पर सास ने बहू को पीटा

January 16, 2019 06:01 AM

COURTESY NBT JAN 16, कोल्लम : सबरीमाला मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी ने केरल सरकार से इस तरह के नफरत भरे व्यवहार की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने कहा कि सबरीमाला मुद्दे पर केरल सरकार का व्यवहार किसी भी पार्टी या सरकार द्वारा किए गए इतिहास के सबसे शर्मनाक बर्ताव में से एक है। मोदी ने कहा कि कम्युनिस्ट भारत की संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिकता का सम्मान नहीं करते। इसके लिए प्रधानमंत्री ने एलडीएफ सरकार और यूडीएफ की अगुआई वाले विपक्ष को भी निशाने पर लिया।
!• भाषा, तिरुवनंतपुरम : सबरीमला मंदिर की परंपराओं को तोड़ वहां पूजा के लिए प्रवेश करने वाली एक महिला ने मंगलवार को अपनी सास पर मारपीट का आरोप लगाया। मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन के बाद 44 साल की कनकदुर्गा सुरक्षा कारणों से पिछले दो हफ्ते से छिपी हुईं थीं। वह मंगलवार सुबह पेरिनथलमन्ना स्थित अपने घर पहुंचीं। पुलिस के अनुसार, घर में घुसने के साथ ही कनकदुर्गा की अपनी ससुराल वालों से बहस हो गई। वे मंदिर में उसके प्रवेश का जोरदार विरोध कर रहे थे। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उनकी सास ने लकड़ी के फट्टे से कथित तौर पर पिटाई की। उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बता दें कि कनकदुर्गा के ससुराल वालों के साथ-साथ मायकेवाले भी मंदिर में प्रवेश के उनके फैसले का विरोध कर रहे हैं।

'कोई गुप्त अजेंडा नहीं' : केरल सरकार ने मंगलवार को हाई कोर्ट को बताया कि दो जनवरी को सबरीमला में ‘दो महिला श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा’ में राज्य या पुलिस का कोई ‘गुप्त अजेंडा’ नहीं था। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि सबरीमला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने के उसके फैसले पर पुनर्विचार के लिए दायर याचिकाओं पर 22 जनवरी से शायद सुनवाई नहीं हो सके। वजह एक न्यायाधीश स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर हैं।

Have something to say? Post your comment