Monday, March 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा विधानसभा में राज्य सभा सांसद के चुनाव में वोट डालने पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज,विज ने अभी अभी वोट डाल दियाराज्यसभा की दो सीटों के लिए हरियाणा विधानसभा में वोटिंग शुरू हुईआफताब अहमद और बीवी बत्रा विधानसभा पहुंचे आफताब अहमद और बीबी बत्रा को ऑब्जर्वर बनाया गया हैवर्ष 2025 में हरियाणा की 2,157 पंचायतें टीबी-मुक्त घोषित, 2023 में यह सख्यां 574 थी - डॉ. सुमिता मिश्राएलपीजी व तेल का अंतरराष्ट्रीय स्तर का मामला, मिलजुल करे संकट का सामना, विपक्ष लोगों को ना बरगलाए : मनोहर लालहरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की माता जी का निधन हुआहरियाणा ने टीबी उन्मूलन में तेजी लाने के लिए अपनाई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक : डॉ. सुमिता मिश्राप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त की जारी
 
Technology

हैरेसमेंट रोकने के लिए FB के नए फीचर्स

December 21, 2017 06:08 AM

COURSTEYNAVBHARAT TIMES DEC 21

 

• ह्यूस्टन

 

फेसबुक कई नए फीचर्स लेकर आया है। ये न सिर्फ अनचाही फ्रेंड रिक्वेस्ट और मेसेजों को रोकेंगे बल्कि महिला यूजर्स को हैरेसमेंट से भी रोकेगा। नए फीचर्स बोगस अकाउंट्स की जल्दी से पहचान करेंगे और हर रोज उन्हें ब्लॉक करेंगे। फेसबुक की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि नए टूल से यह भी फायदा होगा कि यूजर अनचाहे मेसेज पर टैप करके उसे इग्नोर कर सकेगा। इसके बाद फेसबुक उस मेसेज से जुड़े नोटिफिकेशन देना अपने आप बंद कर देगा। ये सभी नोटिफिकेशन आपके फिल्टर्ड मेसेज फोल्डर में चले जाएंगे।

एक और अच्छी बात यह होगी कि आप इस फोल्डर से जब चाहे मेसेज पढ़ सकेंगे और आपके पढ़ लेने का पता भेजने वाले को नहीं लग सकेगा। फेसबुक के मुताबिक, अभी यह फीचर दो लोगों के बीच की बातचीत के लिए उपलब्ध होगा मगर जल्द ही इसे ग्रुप मेसेज के लिए भी उपलब्ध करा लिया जाएगा। इन नए टूल्स के बारे में फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने कहा

कि हमसे जो भी बन सकेगा, हम

हैरेसमेंट को रोकने के लिए करते रहेंगे। गौरतलब है कि ये फीचर्स फेसबुक ने दिल्ली के एक एनजीओ, सेंटर फॉर सोशल रिसर्च और अमेरिकी संस्था नेशनल नेटवर्क टु एंड डमेस्टिक वॉयलेंस के साथ मिलकर बनाए हैं।

Have something to say? Post your comment