Sunday, September 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
18 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होगा पंजाब राज्य स्तरीय नामदेव सम्मेलन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि, समाज की प्रमुख मांगें रखी जाएंगीहमारा लक्ष्य संपूर्ण अम्बाला छावनी को नाली मुक्त करना”, 65 करोड़ से सदर क्षेत्र में स्ट्रॉम वाटर लाइन डलने के बाद ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज 58 करोड़ रुपए की लागत छावनी के अन्य क्षेत्रों में स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ कियागोवा विधानसभा चुनाव 2027: अरविंद केजरीवाल ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन कियामलेशिया के प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली से रवाना हुएअमित शाह बोले- मुझे विश्वास है कि 2029 तक, 21 NDA शासित राज्यों में UCC होगापंजाब: जलालाबाद पुलिस स्टेशन में धमाका, वजह अभी साफ नहींधारूहेंडा: विधायक लक्ष्मण सिंह बोले- 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, राष्ट्रीय स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक आयोजित होंगे कार्यक्रमहरियाणा सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का किया एलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद किया सफाई कर्मचारी संघ ने किया एलान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल,कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी रहे साथ में मौजूद
Technology

मच्छर भगाने वाला मोबाइल, फिजेट स्पिनर वाला फोन

September 28, 2017 06:23 AM

COURSTEY NAV BHARAT TIMES  SEPT 28

आशीष पांडे
मच्छर भगाने वाला मोबाइल, फिजेट स्पिनर वाला फोन
इस हफ्ते दो रोचक मोबाइल हैंडसेट लॉन्च हुए हैं। बुधवार को एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस में K7i नाम से जो स्मार्टफोन पेश किया उसमें मच्छर भगाने वाली टेक्नॉलजी दी गई है। 7,990 रुपये के इस फोन में एलजी का दावा है कि साउंड वेब तकनीक है जो इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाती। इसे एक्टिव करने पर फोन से साउंड वेब निकलती हैं जो सुनाई नहीं देती और सिर्फ मच्छरों को दूर भगा देती है। एलजी के मुताबिक यह पूरी तरह सेफ है और रीफिल या रिप्लेसमेंट की जरूरत नहीं पड़ती। इससे पहले उन्होंने यह तकनीक एसी और टीवी में भी दी है। 5 इंच डिस्प्ले वाले इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। क्वाड कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी रॉम और 2,500 मिली एंपियर बैटरी इसके अन्य फीचर हैं। यह एंड्रॉयड मार्शमैलो ओएस पर ऑपरेट करता है।

वहीं, हांगकांग की कंपनी चिली इंटरनेशनल ने फिजेट स्पिनर जैसा फोन लॉन्च किया है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। 1,200-1,300 रुपये के बीच दाम वाला यह फोन K188 बेसिक फीचर फोन जैसा है, साथ ही यह आपके फोन के लिए ब्लूटूथ डिवाइस जैसा भी काम करता है। यानी यह फिजेट स्पिनर, फीचर फोन और ब्लूटूथ हेडसेट का काम करेगा। इस बेसिक फोन में इंटरनेट एक्सेस भी दिया गया है।

Have something to say? Post your comment