Saturday, November 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हर खबर के ब्यूरो हेड चीफ़ एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा की स्मृति में शोक सभा सभी पत्रकारों ने नमः आँखों से चंडीगढ़ प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि अर्पित की गई • सीनियर HCS अफसर कैप्टन मनीष लोहान को हरियाणा सरकार ने एक और कार्यभार सौंपा! • हर खबर के ब्यूरो हेड एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा की स्मृति में शोक सभा कल दोपहर 2.30 पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित होगी • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी स्व. काशी बाई जी को भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित • विष्णु दत्त का धनपत सिंह सांगी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 के लिए चयन • हरियाणा के जे.सी. बोस विश्वविद्यालय और रोमानिया की टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ क्लुज-नापोका के बीच ड्यूल डिग्री और यूरोपियन मोबिलिटी पर सहमति • विकास कार्यों के टेंडर में तेजी के लिए अलग कॉरपोरेशन बनाया जाए: मुख्यमंत्री • हरियाणा में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कार्यरत कर्मचारियों की सेवाएं 31 दिसंबर तक बढ़ीं
Mahila Jagat

90 सेकंड में ये लड़की बन जाती है जीती-जागती बार्बी

June 24, 2015 01:13 PM

आपने कई ऐसी लड़कियों के बारे में सुना होगा, जिन्होंने सर्जरी के माध्यम से खुद को बार्बी डॉल जैसा बना लिया है लेकिन कैंडी जॉनसन बिना किसी सर्जरी के केवल 90 सेकंड्स में बार्बी बन जाती हैं.लॉस एंजलिस में रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट पलक झपकते न केवल बार्बी बन जाती हैं बल्क‍ि वो मशहूर अभिनेत्रियों का रूप भी ले सकती हैं.कैसे बन जाती है बार्बी ?कैंडी जॉनसन ने अपनी इस अनूठी मेकअप ट्रिक को अपने यू-ट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है] जिसमें दो मिनट से कम समय में वो बार्बी बन जाती हैं. इसके लिए वो नीली आंखें और गोल्डन विग का इस्तेमाल करती हैं.ये पहली बार नहीं है कि उन्होंने अपना कोई वीडियो शेयर किया है. इससे पहले उन्होंने 2014 में 13 मिनट का एक वीडियो शेयर किया था लेकिन उनका ये लेटेस्ट वीडियो केवल डेढ़ मिनट का है. उनके द्वारा अपलोड किए जाने वाला अब तक का ये सबसे तेज ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो है.कैंडी बार्बी बनने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे पर फाउंडेशन लगाती हैं ताकि उनकी त्वचा प्लास्टि‍क की तरह दिखाई दे. बार्बी के फेस की तरह शेप पाने के लिए वो कई तरह की रेखाओं और शेडिंग टेक्न‍िक्स का इस्तेमाल करती हैं. नीली आंखों के लिए वो नीले कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करती हैं जो कांच जैसे नजर आते हैं.इसके बाद आंखों को शैडो और नकली आई लैशेस से सजाती हैं. अब बारी आती है बालों की. बार्बी जैसे बालों के लिए वो ब्लॉड विग लगाती हैं और उस पर सुनहरे बालों को पहनती हैं. सबसे अंत में बबल-गम पिंक लिप लाइनर के इस्तेमाल से लुक को कम्प्लीट करती हैं.कैंडी कहती हैं, "ये एक मजेदार काम है, जिससे एक आम लड़की दो मिनट से कम समय में भी बार्बी बन जाती है."

Have something to say? Post your comment