Friday, August 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय शिक्षा एवं खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से भेंट कीडीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का जाना हालहरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त सेः 3 दिन चलेगा:नायब सैनी, मुख्यमंत्रीमुंबई: जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिलीदिल्ली: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारीसंसद के मॉनसून सत्र का समापन, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगितझारखंड: रांची विधानसभा मार्च मामले में 600 प्रदर्शनकारी छात्रों पर FIR दर्जजिन लोगों ने स्टेज शुद्धीकरण किया, उन पर अनटचेबिलिटी एक्ट लगे’, खड़गे का X पोस्ट
Mahila Jagat

90 सेकंड में ये लड़की बन जाती है जीती-जागती बार्बी

June 24, 2015 01:13 PM

आपने कई ऐसी लड़कियों के बारे में सुना होगा, जिन्होंने सर्जरी के माध्यम से खुद को बार्बी डॉल जैसा बना लिया है लेकिन कैंडी जॉनसन बिना किसी सर्जरी के केवल 90 सेकंड्स में बार्बी बन जाती हैं.लॉस एंजलिस में रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट पलक झपकते न केवल बार्बी बन जाती हैं बल्क‍ि वो मशहूर अभिनेत्रियों का रूप भी ले सकती हैं.कैसे बन जाती है बार्बी ?कैंडी जॉनसन ने अपनी इस अनूठी मेकअप ट्रिक को अपने यू-ट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है] जिसमें दो मिनट से कम समय में वो बार्बी बन जाती हैं. इसके लिए वो नीली आंखें और गोल्डन विग का इस्तेमाल करती हैं.ये पहली बार नहीं है कि उन्होंने अपना कोई वीडियो शेयर किया है. इससे पहले उन्होंने 2014 में 13 मिनट का एक वीडियो शेयर किया था लेकिन उनका ये लेटेस्ट वीडियो केवल डेढ़ मिनट का है. उनके द्वारा अपलोड किए जाने वाला अब तक का ये सबसे तेज ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो है.कैंडी बार्बी बनने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे पर फाउंडेशन लगाती हैं ताकि उनकी त्वचा प्लास्टि‍क की तरह दिखाई दे. बार्बी के फेस की तरह शेप पाने के लिए वो कई तरह की रेखाओं और शेडिंग टेक्न‍िक्स का इस्तेमाल करती हैं. नीली आंखों के लिए वो नीले कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करती हैं जो कांच जैसे नजर आते हैं.इसके बाद आंखों को शैडो और नकली आई लैशेस से सजाती हैं. अब बारी आती है बालों की. बार्बी जैसे बालों के लिए वो ब्लॉड विग लगाती हैं और उस पर सुनहरे बालों को पहनती हैं. सबसे अंत में बबल-गम पिंक लिप लाइनर के इस्तेमाल से लुक को कम्प्लीट करती हैं.कैंडी कहती हैं, "ये एक मजेदार काम है, जिससे एक आम लड़की दो मिनट से कम समय में भी बार्बी बन जाती है."

Have something to say? Post your comment