Tuesday, October 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस • स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा • किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण • लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह
Haryana

स्वैच्छिक रूप से पढ़ाने के इच्छुक स्वयंसेवियों को मिलेगा स्कूलों में पढ़ाने का अवसर, मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया पोर्टल

October 13, 2026 06:20 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में शिक्षा विभाग के ‘स्वयंसेवक शिक्षक पंजीकरण पोर्टल’ की लॉन्चिंग की जिसके माध्यम से स्कूलों में स्वैच्छिक रूप से पढ़ाने के इच्छुक स्वयंसेवी अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा सहित शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समाज में अनेक सेवानिवृत्त शिक्षक, एक्स-सर्विसमैन तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति अपने खाली समय का समाजहित में सदुपयोग करने के लिए सरकार के विभिन्न कार्यों से जुड़ने के लिए इच्छुक रहते हैं। ऐसे समाजसेवी व स्वैच्छिक रूप से सेवा देने के इच्छुक व्यक्तियों को शिक्षा विभाग में शैक्षणिक कार्यों से जोड़ने के लिए लॉन्च किया गया यह पोर्टल प्रदेश में शिक्षकों की कमी को भी दूर करने में मददगार साबित होगा।

 

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षकों, पढ़ाने के इच्छुक एक्स-सर्विसमैन, बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों तथा सेवाभाव से शिक्षण कार्य करने वाले व्यक्ति इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकृत स्वयंसेवियों में से उपयुक्त व योग्य व्यक्तियों के चयन के लिए जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी जिसमें पुलिस विभाग से डीएसपी स्तर के अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा। कमेटी की अनुशंसा के आधार पर इच्छुक व्यक्ति को शिक्षा विभाग से जोड़कर शैक्षणिक कार्यों का अवसर प्रदान किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह पराली जलाने से रोकने के लिए ग्राम स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं : श्याम सिंह राणा संत महापुरुषों ने सदैव समाज को सही दिशा देने और सामाजिक समरसता का संदेश देने का कार्य किया है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी