Wednesday, September 30, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया • कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एसजेएचआईएफएम के बीच शोध एवं नीति अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू • नई एएलएस एम्बुलेंस ने 46 दिनों में संभाले 9,200 से अधिक केस- डॉ. सुमिता मिश्रा • हरियाणा की पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का बड़ा असर हुआ: डॉ. सुमिता मिश्रा • उद्योगों को प्रोत्साहन, युवाओं को रोजगार और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी • किसानों को गेहूं के उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज समय पर उपलब्ध करवाए जाएंगे : श्री श्याम सिंह राणा • हरियाणा में पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश के खुलेंगे नए रास्ते, पीपीपी मॉडल पर विकसित होंगे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल: डॉ. अरविंद कुमार शर्मा
Haryana

मजदूरों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाएगी सरकार : रणबीर गंगवा

September 30, 2026 06:58 PM

हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। श्रमिक और मजदूर वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पात्र मजदूरों को उनके लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मजदूर को सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और मजदूरों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

 

श्री गंगवा ने यह बात हरियाणा भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (HBOCWWB) के संयुक्त सचिव श्री अजमेर सिंह, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन श्री रोहताश जांगड़ा तथा भवन एवं अन्य निर्माण कामगार यूनियन के एआईसीसीटीयू से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान कही। बैठक सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में हुई, जिसमें निर्माण एवं मनरेगा मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। श्रमिकों के हित में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं और इन योजनाओं के माध्यम से पात्र श्रमिकों एवं उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

 

बैठक में मजदूर प्रतिनिधियों ने निर्माण मजदूरों के पंजीकरण, लंबित लाभों, श्रम कल्याण बोर्ड के पोर्टल, 90 दिन की वेरिफिकेशन प्रक्रिया, प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण तथा मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे। प्रतिनिधियों ने मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

 

श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार मजदूरों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। मजदूरों द्वारा उठाए गए प्रत्येक विषय को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर देखा जाएगा और जहां आवश्यक होगा, वहां प्रक्रिया में सुधार कर पात्र मजदूरों को उनका हक दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है।

 

श्री गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य विकास के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं श्रमिक वर्ग को सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों से जुड़े विषयों पर सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करेगी।

 

*मजदूरों को कन्यादान, छात्रवृत्ति सहित सभी पात्र योजनाओं का लाभ देने पर जोर*

कैबिनेट  मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि मजदूर वर्ग देश की अहम कड़ी है और उनकी समस्याओं का हर हाल में समाधान होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मजदूरों के कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। किसी भी पात्र मजदूर को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

 

श्री गंगवा ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर निर्देश दिए कि पात्र मजदूरों को कन्यादान योजना, छात्रवृत्ति सहित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। उन्होंने मजदूरों की समस्याओं पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमानुसार समाधान के निर्देश दिए।

 

बैठक में हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के पोर्टल की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि नया पोर्टल तैयार कर योजनाओं को अपडेट किया गया है और समस्याओं का जल्द समाधान होगा। आने वाले दिनों में रिन्यूवल के लिए ऑनलाइन फीस जमा करवाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

 

इस दौरान जिलास्तर पर मजदूरों की शिकायतों के निवारण के लिए संबंधित कमेटियों के कामकाज का भी फीडबैक लिया गया। मंत्री ने कहा कि मजदूरों की शिकायतों का जिलास्तर पर प्रभावी ढंग से निवारण सुनिश्चित किया जाए।

 

बैठक में श्री सुखबीर सिंह, श्री मनोज सोनी, श्री कृष्ण नैन, श्री जोरा सिंह सहित अन्य मजदूर प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एसजेएचआईएफएम के बीच शोध एवं नीति अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू नई एएलएस एम्बुलेंस ने 46 दिनों में संभाले 9,200 से अधिक केस- डॉ. सुमिता मिश्रा हरियाणा की पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का बड़ा असर हुआ: डॉ. सुमिता मिश्रा उद्योगों को प्रोत्साहन, युवाओं को रोजगार और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी किसानों को गेहूं के उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज समय पर उपलब्ध करवाए जाएंगे : श्री श्याम सिंह राणा हरियाणा में पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश के खुलेंगे नए रास्ते, पीपीपी मॉडल पर विकसित होंगे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल: डॉ. अरविंद कुमार शर्मा हरियाणा देश का पहला राज्य जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं अधिकतम फसलें — खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने रोहतक में दी करीब 52 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं की सौगात