Wednesday, September 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा में सरपट दौड़ी सुधारों की ट्रेन , 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू, 14 अन्य सुधार अगले माह तक होंगे लागूहरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पितपानीपत के डाडोला में 53 लाख रुपए से बनेगा भव्य अंबेडकर भवन, गांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तारएनएचएम के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत अंतर-जिला पुनर्नियोजन के संबंध में नई दिशा-निर्देश जारीकेएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान: राव नरबीर सिंह किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीअमर शहीद राव तुलाराम के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
Haryana

हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पित

September 23, 2026 07:21 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं अमर शहीद राव तुलाराम जी को उनके शहीदी दिवस पर नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राव तुलाराम जी ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष में अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति का परिचय दिया। उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राव तुलाराम जी का हरियाणा के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष में अतुलनीय योगदान रहा। उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरता एवं नेतृत्व का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि राव तुलाराम जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने के बजाय स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का मार्ग चुना। उनका त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राव तुलाराम जी की वीरगाथा हरियाणा के गौरवशाली इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनका बलिदान राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले असंख्य वीरों की स्मृति को जीवंत रखता है। उनकी वीरगाथा सदैव हमारे हृदय में राष्ट्रभक्ति की लौ प्रज्वलित करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को राव तुलाराम जी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उनके आदर्श हमें देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा में सरपट दौड़ी सुधारों की ट्रेन , 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू, 14 अन्य सुधार अगले माह तक होंगे लागू पानीपत के डाडोला में 53 लाख रुपए से बनेगा भव्य अंबेडकर भवन, गांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार एनएचएम के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत अंतर-जिला पुनर्नियोजन के संबंध में नई दिशा-निर्देश जारी केएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान: राव नरबीर सिंह
किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
अमर शहीद राव तुलाराम के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी, किसानों से संयम बरतने की अपील: श्याम सिंह राणा एचएसआरडीसी में श्रीमती गार्गी कक्कड़ स्वतंत्र निदेशक नियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई ,हमारी बेटियों ने साबित किया कि भारतीय नारी किसी भी मैदान पर नया इतिहास लिखने में सक्षम, हरियाणा (रोहतक) की शेफाली वर्मा भी है भारतीय टीम का हिस्सा