Wednesday, September 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा में सरपट दौड़ी सुधारों की ट्रेन , 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू, 14 अन्य सुधार अगले माह तक होंगे लागूहरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पितपानीपत के डाडोला में 53 लाख रुपए से बनेगा भव्य अंबेडकर भवन, गांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तारएनएचएम के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत अंतर-जिला पुनर्नियोजन के संबंध में नई दिशा-निर्देश जारीकेएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान: राव नरबीर सिंह किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीअमर शहीद राव तुलाराम के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
Haryana

एनएचएम के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत अंतर-जिला पुनर्नियोजन के संबंध में नई दिशा-निर्देश जारी

September 23, 2026 07:20 PM

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने अंतर-जिला पुनर्नियोजन (Inter-District Re-deployment) के संबंध में नई दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 

 एनएचएम हरियाणा के मिशन निदेशक डॉ. आर. एस. ढिल्लो ने बताया कि स्टेट हेल्थ सोसाइटी हरियाणा की कार्यकारी समिति को अनुबंधित कर्मचारियों की सेवा नियमावली 2018 के क्लॉज 22 (छूट की शक्ति) तथा क्लॉज 12 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से यह फैसला लिया गया है। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य वास्तविक कठिनाइयों का सामना कर रहे कर्मचारियों को एक पारदर्शी, नियमबद्ध और ऑनलाइन प्रणाली के जरिए अंतर-जिला तबादले या पुनर्नियोजन का लाभ प्रदान करना है।

 

डॉ ढिल्लो ने बताया कि इस नई नीति के तहत केवल उन आवेदनों पर विचार किया जाएगा जो निर्धारित दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन जमा किए जाएंगे और अधूरे आवेदनों को खारिज कर दिया जाएगा। पुनर्नियोजन की सुविधा पांच मुख्य श्रेणियों के कर्मचारियों को मिलेगी, जिनमें गंभीर क्रॉनिक या जानलेवा बीमारी अथवा दिव्यांगता से पीड़ित कर्मचारी, नाबालिग बच्चों का पालन-पोषण कर रहे एकल अभिभावक, 35 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिला कर्मचारी, निसंतान विधवा, तलाकशुदा या न्यायिक रूप से अलग रह रही महिलाएं शामिल हैं।

 

इसके अलावा यदि कर्मचारी के आश्रित पति-पत्नी, बच्चे या माता-पिता किसी गंभीर दिव्यांगता, ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी या मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं, या फिर पति-पत्नी दोनों में से कोई एक हरियाणा के किसी अन्य जिले या चंडीगढ़ में कार्यरत है (कपल केस), तो वे भी इस राहत के पात्र होंगे।

 

मिशन निदेशक ने स्पष्ट किया कि इस पुनर्नियोजन से कर्मचारियों की सेवा निरंतरता, कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) सदस्यता या अन्य मिलने वाले सेवा लाभों पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा और इन सभी की गणना एनएचएम हरियाणा के तहत उनकी मूल नियुक्ति की तिथि से ही जारी रहेगी।

 

उन्होंने बताया कि हालांकि, पूरे अनुबंध कार्यकाल के दौरान पुनर्नियोजन का अवसर केवल एक बार ही दिया जाएगा, चाहे बाद में परिस्थितियां बदल ही क्यों न जाएं। इसके अतिरिक्त, इस व्यवस्था से अनुबंध की प्रकृति, पारिश्रमिक, सेवा शर्तों या नवीनीकरण की शर्तों में कोई बदलाव नहीं होगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा में सरपट दौड़ी सुधारों की ट्रेन , 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू, 14 अन्य सुधार अगले माह तक होंगे लागू हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पित पानीपत के डाडोला में 53 लाख रुपए से बनेगा भव्य अंबेडकर भवन, गांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार केएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान: राव नरबीर सिंह
किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
अमर शहीद राव तुलाराम के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी, किसानों से संयम बरतने की अपील: श्याम सिंह राणा एचएसआरडीसी में श्रीमती गार्गी कक्कड़ स्वतंत्र निदेशक नियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई ,हमारी बेटियों ने साबित किया कि भारतीय नारी किसी भी मैदान पर नया इतिहास लिखने में सक्षम, हरियाणा (रोहतक) की शेफाली वर्मा भी है भारतीय टीम का हिस्सा