Wednesday, September 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा में सरपट दौड़ी सुधारों की ट्रेन , 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू, 14 अन्य सुधार अगले माह तक होंगे लागूहरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पितपानीपत के डाडोला में 53 लाख रुपए से बनेगा भव्य अंबेडकर भवन, गांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तारएनएचएम के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत अंतर-जिला पुनर्नियोजन के संबंध में नई दिशा-निर्देश जारीकेएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान: राव नरबीर सिंह किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीअमर शहीद राव तुलाराम के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
Haryana

धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी, किसानों से संयम बरतने की अपील: श्याम सिंह राणा

September 23, 2026 07:18 PM

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में 249 मंडियां हैं। वर्तमान में कुछ मंडियों में धान की आवक शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों द्वारा दर्ज की गई फसल का सत्यापन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में किसानों की फसल का सैटेलाइट के माध्यम से सत्यापन हो चुका है, जबकि शेष मामलों का मैनुअल सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए उपायुक्त, एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी स्तर पर अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद औसत उत्पादन के आधार पर धान खरीद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। किसानों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे संयम बनाए रखें और खरीद प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करें।

 

 मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को करनाल में नमो क्रिकेट लीग के समापन कार्यक्रम के पश्चात पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार मंडियों में जियो फेंसिंग की व्यवस्था की गई है। मंडी में प्रवेश के बाद ही गेट पास जारी होगा। उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पराली प्रबंधन को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। किसानों को पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी उपलब्ध करवाई गई है और पराली का उपयोग विभिन्न स्तरों पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को खेत में मिलाने से भूमि में कार्बन की मात्रा बढ़ती है तथा इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलती है। सरकार किसानों को पराली प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा में सरपट दौड़ी सुधारों की ट्रेन , 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू, 14 अन्य सुधार अगले माह तक होंगे लागू हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पित पानीपत के डाडोला में 53 लाख रुपए से बनेगा भव्य अंबेडकर भवन, गांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार एनएचएम के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत अंतर-जिला पुनर्नियोजन के संबंध में नई दिशा-निर्देश जारी केएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान: राव नरबीर सिंह
किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
अमर शहीद राव तुलाराम के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एचएसआरडीसी में श्रीमती गार्गी कक्कड़ स्वतंत्र निदेशक नियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई ,हमारी बेटियों ने साबित किया कि भारतीय नारी किसी भी मैदान पर नया इतिहास लिखने में सक्षम, हरियाणा (रोहतक) की शेफाली वर्मा भी है भारतीय टीम का हिस्सा